Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादाब जकाती ने बिना अनुमति निकाला रोड शो:ज्वेलरी शोरूम की ओपनिंग में जुटाई भीड़, क्रिकेटर रिंकू सिंह की बहन भी पहुंची; मुकदमा दर्ज

    5 hours ago

    2

    0

    10 रुपए का बिस्कुट कितने का है जी…फेम सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर शादाब जकाती पर बिना अनुमति रोड शो निकालने के मामले में मुकदमे दर्ज किया गया है। आज शादाब ने जकाती ज्वेलर्स नाम से अपना ज्वेलरी शोरूम शुरू किया है। इसी में रोड शो के दौरान हापुड़ अड्‌डे पर भारी भीड़ इकठ्ठा हो गई। इस प्रोग्राम क्रिकेटर रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह सहित तमाम इंफ्लूएंसर भी पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि नौचंदी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शादाब जकाती के रोड शो को रुकवाया। साथ ही वहां जो भीड़ जमा थी वो छंटवाई। इसके बाद पुलिस ने जकाती पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। रोड शो की तस्वीरें देखिए… शादाब जकाती ने 26 अप्रैल को मेरठ में जकाती ज्वेलर्स नाम से अपना ज्वैलरी शोरूम शुरू किया है। इसी शोरूम की ओपनिंग के मौके पर शादाब जकाती ने बिना अनुमति रोड शो निकाला। इसमें काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। इस प्रोग्राम में क्रिकेटर रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह सहित तमाम इंफ्लूएंसर भी पहुंचे। इसके चलते सड़क पर अफरा-तफरी मचने वाले हालात हो गए। अचानक मौके पर हालात बिगड़ गए। इसके बाद सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पहले भीड़ को हटाकर रास्ता क्लियर कराया। इसके बाद जांच में पता चला कि शादाब जकाती की तरफ से बिना अनुमति इस रोड शो को निकाला जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने शादाब जकाती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह ज्वैलरी शोरूम ब्रैंड स्कवायर कांप्लेक्स हापुड़ रोड में खोला गया है। शादाब भाई ने मुझे इनवाइट किया, मुझे बहुत अच्छा लग रहा क्रिकेटर रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह ने कहा- मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि मैं आज यहां पर आई। शादाब भाई ने मुझे इनवाइट किया, बहुत खुशी हो रही है। मैं चाहूंगी शादाब भाई ऐसे ही आगे बढ़ते रहें और नाम रोशन करते रहें। वीडियोज़ भी बनाएंगे भैया, ऐसी बात नहीं है और जकाती ज्वेलर्स ज्यादा से ज्यादा आगे बढ़े, मैं ये कामनाएं करती हूं। शादाब ने कहा- सभी का शुक्रिया शादाब जकाती ने कहा- पहले तो मेरठ का बहुत-बहुत धन्यवाद और शुक्रिया अदा करता हूं। इतना प्यार मिला है। यह कॉन्सेप्ट लेकर आए हैं, हम एक नया आर्टिकल लेकर आए हैं। मुझे पूरा यकीन है, पूरा विश्वास है कि लोग जैसे मुझे सोशल मीडिया पे प्यार करते हैं, लाइक करते हैं, तो मेरे डिज़ाइन को भी ऐसे ही लाइक करेंगे। धारा 163 BNSS का उल्लंघन- एसपी सिटी एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले ने कहा- आज दोपहर को सूचना मिली थी 112 पर, कुछ लोग जो जाम में फंसे थे। उनके द्वारा यह सूचना दी गई थी। थाना नौचंदी क्षेत्र में 'वर्ल्ड स्क्वायर बिल्डिंग' है, जहां पर जकाती ज्वेलर्स का उद्घाटन करने के लिए शादाब जकाती आए थे। लेकिन शादाब जकाती द्वारा न ही प्रशासन से परमिशन ली गई, न ही पुलिस से परमिशन ली गई। यह बिना अनुमति के इन्होंने आज जो वहां पर उद्घाटन समारोह में जाने के समय अपने अन्य जो इनके सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर दोस्त हैं, उनको भी बुला लिया गया था, जिसके कारण वहां जाम की स्थिति उत्पन्न हुई थी और भीड़ ज्यादा मात्रा में हो गई थी, जो धारा 163 BNSS का उल्लंघन है। साथ ही में पुलिस ने जो भी तहरीर है, उसी के आधार पर मुकदमा दर्ज हुआ है। वहां मौके पर तुरंत पुलिस ने पहुंचकर जाम खुलवाया। कौन हैं शादाब जकाती? शादाब उत्तर प्रदेश के मेरठ के इंचौली क्षेत्र के रहने वाले हैं। क्रिकेट के शौकीन हैं। सऊदी अरब में बतौर ड्राइवर काम कर चुके हैं। वहीं से वीडियो बनाने की शुरुआत की थी। शादाब का एक वीडियो '10 वाला बिस्कुट का पैकेट कितने का है जी...' हिट हो चुका है। इसे करोड़ों लोग देख चुके हैं। रैप सिंगर बादशाह, क्रिकेटर रिंकू सिंह और कुलदीप यादव समेत कई सेलिब्रिटीज इस वीडियो को कॉपी कर चुके हैं। शादाब जकाती क्रिकेट के शौकीन हैं। पहले सऊदी अरब में ड्राइवर के रूप में काम कर चुके हैं। वहीं से वीडियो बनाने की शुरुआत की थी। अब वे सोशल मीडिया पर बड़ी पहचान बन चुके हैं। शादाब जकाती से जुड़ा विवाद भी जानिए शादाब जकाती के जिस वीडियो को लेकर विवाद हुआ था, उसे उन्होंने अपनी बेटी के साथ बनाया था। वीडियो में वे एक बच्ची और दो महिलाओं के साथ दिखाई दिए थे। इसमें शादाब, एक किराने की दुकान पर बैठे हैं। बच्ची सामान लेने आती है। जकाती पैसे मांगते हैं तो वह कहती है कि पैसे मम्मी आकर देगी। वह बच्ची से अभद्र कमेंट करते हैं। फिर वह उसकी मां पर कमेंट करते हैं। कहते हैं कि जब यह इतनी खूबसूरत है तो इसकी मम्मी कितनी खूबसूरत होगी। इसके बाद वह उस बच्ची के घर पहुंचते हैं। आवाज देने पर घर का दरवाजा एक महिला खोलती है। महिला से शादाब कहते हैं कि तुम्हारी बच्ची सामान लेकर आई थी। अब तुम पैसे क्या दोगी? एक KISS ही दे दो। इसी बीच नाबालिग घर के अंदर से एक महिला के साथ बाहर आती है। जकाती से कहती है कि अंकल मेरी मम्मी ये हैं, जो मेरे साथ हैं। इसके बाद जकाती पैसे मांगने लगते हैं। इस वीडियो के खिलाफ भाजपा नेता राहुल ठाकुर की शिकायत पर FIR हो चुकी है। 27 नवंबर को पुलिस ने शादाब को गिरफ्तार किया था। जमानत मिलने पर शादाब ने लोगों के समर्थन का आभार जताते हुए कहा था कि मैंने कुछ गलत नहीं किया है। चूंकि, लोगों ने एक वीडियो पर नाराजगी जताई है, इसलिए वीडियो डिलीट कर दिया है। --------------------- ये खबर भी पढ़िए बुलंदशहर में बर्थडे बॉय ने 3 दोस्तों को मार डाला:चेहरे पर केक लगाने पर भड़का; पत्नी बोलीं- खून के बदले खून चाहिए, इलाके में फ्लैग मार्च बुलंदशहर में जन्मदिन पार्टी के दौरान भाजपा नेता के भाई, चचेरे भाई और भतीजे की हत्या कर दी गई। शनिवार रात 12 बजे जिम में पार्टी चल रही थी। चश्मदीदों ने बताया कि भाजपा नेता के चचेरे भाई ने बर्थडे बॉय के चेहरे पर केक लगा दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहन बोली-हत्यारों के घरों में आग लगा दो:मां बदला लेने दौड़ी; बुलंदशहर में बर्थडे बॉय ने 3 दोस्तों को मार डाला था
    Next Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:मुंह पर केक लगाने वाले 3 दोस्तों को मार डाला, ब्रिटिश मौलाना का मदरसा ढहाया; दुल्हन के सामने दूल्हा बेहोश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment