Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:कांग्रेस छोड़ने की सलाह पर अखिलेश खिलखिलाए; राहुल पर FIR होगी, अफसर बोली- DM ने रिश्वत में आईफोन लिया

    3 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश को लेकर है। वहीं, दूसरी खबर संसद में महिला आरक्षण संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान जदयू नेता ललन सिंह और अखिलेश यादव के बयान से जुड़ी है। चलिए, सिलसिलेवार तरीके से पढ़ते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- राहुल गांधी के खिलाफ FIR का आदेश; हाईकोर्ट ने कहा- ब्रिटिश नागरिकता की जांच करे CBI इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। दोहरी नागरिकता से जुड़े मामले में शुक्रवार को सुनवाई हुई। दरअसल, लोअर कोर्ट ने राहुल के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग को खारिज कर दिया था, फिर मामला हाईकोर्ट पहुंचा था। राज्य सरकार के वकील ने CBI जांच की मांग की, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। पूरी खबर पढ़ें 2- संसद में ललन सिंह बोले- अखिलेश मेरे मित्र हैं, कांग्रेस के चक्कर में मत पड़िए; सपा प्रमुख मुस्कुराते रहे संसद में जदयू के ललन सिंह बोले- अखिलेश मेरे मित्र हैं, कांग्रेस के चक्कर में मत पड़िए, झटका मारिए। इस पर सपा प्रमुख मुस्कुराते रहे। अखिलेश ने कहा- ये महिला आरक्षण के बहाने मनमर्जी से परिसीमन करेंगे, ताकि ये कभी हारे नहीं। जनता सब देख रही। डिंपल बोलीं- सत्ता पक्ष भ्रम फैला रहा कि विपक्ष महिला आरक्षण के खिलाफ है, जबकि विपक्ष की मदद से बिल पास हुआ था। पूरी खबर पढ़ें 3- काशी में अंबेडकर के पोस्टर-झंडे जलाने पर बवाल-पथराव; ACP का सिर फटा वाराणसी में अंबेडकर के झंडे-पोस्टर जलाने और हटाने को लेकर शुक्रवार को बवाल हो गया। दलित समाज के लोगों ने बाबतपुर-चौबेपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस टीम पर भी पथराव कर दिया। इसमें एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना का सिर फट गया, जबकि चोलापुर थाने के दो दरोगा भी घायल हो गए। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात। पूरी खबर पढ़ें 4- संभल मस्जिद की 35 फीट ऊंची मीनार ढहाई गई, 5 दुकानें भी जमींदोज संभल में मस्जिद की 35 फीट ऊंची मीनार शुक्रवार को गिरा दी गई। मीनार को गिराने के लिए दो हाइड्रा लगाए गए। मस्जिद के बाहर 5 दुकानों को भी तोड़ा गया। इसके बाद बुलडोजर से मस्जिद के बाकी हिस्सों को तोड़ा गया। DM-SP मौजूद रहे। भीड़ को पुलिस ने खदेड़ा। प्रशासन के मुताबिक, मुबारकपुर गांव में 15 साल पहले सरकारी जमीन पर अवैध मस्जिद बनाई गई थी। पूरी खबर पढ़ें 5- स्मृति ईरानी ने अखिलेश को दी चुनौती, बोलीं- दम है तो गोरखपुर से चुनाव लड़कर दिखाएं वाराणसी पहुंची स्मृति ईरानी ने अखिलेश यादव को गोरखपुर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। बोलीं- दम है तो अखिलेश यादव गोरखपुर से चुनाव लड़कर दिखाएं। 'सास-बहू' सीरियल छोड़ संसद में ध्यान दें। विरासत की राजनीति पाने वाले कामकाजी महिला पर टिप्पणी कर रहे हैं। संसद में अखिलेश ने अमित शाह से बहस के दौरान स्मृति ईरानी के चुनाव हारने पर तंज कसा था। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 6 खबरें... 6- आगरा के होटल में प्रेमी का सिर फोड़ा-गला काटा; बैग में हथौड़ा-चाकू लाई थी आगरा में शादीशुदा महिला ने हथौड़े से प्रेमी का सिर फोड़ डाला। वह जब अचेत हो गया तो चाकू से ताबड़तोड़ वार किए और गला काट डाला। जब प्रेमी की मौत हो गई तो महिला चीखने-चिल्लाने लगी। कहने लगी- ‘मैंने उसे मार डाला…।’ दोनों सुबह ही होटल पहुंचे थे। शुरुआती जांच के मुताबिक, महिला बैग में हथौड़ा-चाकू लेकर आई थी। कत्ल करने के बाद वह भागी नहीं। पूरी खबर पढ़ें 7- फिरोजाबाद में महिला तहसीलदार बोलीं- DM सर ने iPhone लिया; 8 महीने की सैलरी रोकी फिरोजाबाद में टूंडला की तहसीलदार राखी शर्मा ने DM रमेश रंजन पर गंभीर आरोप लगाए। प्रेस कांफ्रेंस कर DM पर 1.75 लाख रुपए के आईफोन और स्मार्टवॉच लेने का आरोप लगाया। कहा- कैंप ऑफिस में घंटों बंदी बनाए रखा गया। 8 महीने की सैलरी रोकी गई। हाईकोर्ट जाने के बाद सैलरी रिलीज हुई। महिला अधिकारी ने सीएम योगी से न्याय की गुहार लगाई है। पूरी खबर पढ़ें 8- बदायूं में युवक करंट से जिंदा जला, सिर अलग होकर नीचे गिरा- तारों में फंसकर धड़ जलता रहा बदायूं में युवक करंट से जिंदा जल गया। सिर अलग होकर नीचे गिर गया जबकि धड़ तारों में फंसकर जलता रहा। वह पोल पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहा था। परिजनों का आरोप है कि लाइनमैन के कहने पर वह पोल पर चढ़ा था। लाइनमैन ने शटडाउन लिया था लेकिन अचानक सप्लाई चालू कर दी गई। मां और पत्नी बचाने के लिए चीखती-चिल्लाती रहीं। सिर देखकर बेहोश हो गईं। पूरी खबर पढ़ें 9- अलीगढ़ में बंधक बनाकर प्रेमी और होटल-संचालक ने रेप किया; गाजियाबाद की रहने वाली है अलीगढ़ में विधवा को बंधक बनाकर प्रेमी और होटल-संचालक ने रेप किया। गाजियाबाद की महिला को नाम बदलकर फंसाया। 15 दिन पहले अलीगढ़ मिलने बुलाया, होटल में बंधक बनाए रखा। किसी तरह महिला चंगुल से भागी तो पकड़कर सरेआम मारने पीटने लगा। लोगों ने बचाया, आरोपी की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पूरी खबर पढ़ें 10- केशव बोले- अखिलेश मुसलमानों को वोट बैंक समझते, फर्जी पीडीए की राजनीति करते डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख पर निशाना साधते हुए कहा- अखिलेश यादव केवल मुसलमानों को वोट बैंक समझते हैं। संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण की कोई व्यवस्था नहीं है। वह फर्जी PDA और तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं। अखिलेश यादव को यदि इतनी ही चिंता है तो वह अपनी पार्टी से जितनी चाहें उतनी मुस्लिम महिलाओं को टिकट देकर चुनाव लड़ाएं। पूरी खबर पढ़ें 11- बहराइच में बाइक की टंकी ब्लास्ट होने से युवक की मौत, 2 महीने पहले शादी हुई थी बहराइच में बाइक की टंकी ब्लास्ट होने से युवक की झुलसकर मौत हो गई। तेज रफ्तार ऑटो से उसकी बाइक की टक्कर हो गई थी। इससे टंकी में धमाका हो गया जिसकी गूंज आधा किमी दूर तक सुनाई दी। युवक की फरवरी में शादी हुई थी। बाइक शादी में मिली थी। चचेरी बहन की 11 दिन बाद शादी होने वाली थी। युवक कार्ड बांटने जा रहा था। ऑटो ड्राइवर फरार हो गया है। पूरी खबर पढ़ें 12- नोएडा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय को पुलिस ने रोका; श्रमिकों से मिलने जा रहे थे ग्रेटर नोएडा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय को पुलिस ने रोक दिया। वह सपाई प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रदर्शनकारी श्रमिकों से मिलने जा रहे थे। रास्ते में ही पुलिस ने प्रतिनिधिमंडल को रोक दिया। अरेस्ट कर सबको पुलिस लाइन लाया गया। डेलीगेशन में अतुल प्रधान, आशा गुप्ता, शाहिद मंजूर, कमाल अख्तर, पंकज मलिक, शशांक यादव, राजकुमार भाटी आदि शामिल रहे। पूरी खबर पढ़ें 13- मुरादाबाद में BJP नेता की बर्थडे पार्टी में बवाल; युवती बोली- मेरा सिर फोड़ा मुरादाबाद में भाजपा नेता अजय प्रताप की बर्थडे पार्टी में जमकर बवाल हुआ। आरोप है कि नशे में धुत भाजपा नेता ने अंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध करने पर एक दलित युवती की डंडे से पिटाई कर दी, उसका सिर फूट गया। नेता और उसके समर्थकों ने दलितों को घर से खींचकर मारापीटा। करीब 100 युवकों ने छतों से पथराव और हवाई फायरिंग भी की है। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- बस्ती में कफन ओढ़कर लेटा बुजुर्ग; अधिकारियों से बोला- साहब, जिंदा कर दीजिए बस्ती में एक बुजुर्ग डीएम ऑफिस के सामने कफन ओढ़कर जमीन पर लेट गए। इससे कलेक्ट्रेट में हड़कंप मच गया। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तो बुजुर्ग ने अफसरों से कहा- “साहब, मुझे जिंदा कर दीजिए। 14 साल से मरा हुआ हूं।” दरअसल, बुजुर्ग को कागजों में मृत दिखाकर उनकी 0.770 हेक्टेयर खेती की जमीन को दूसरे के नाम दर्ज करा दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें कल क्या रहेगा खास... 15- असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 18 अप्रैल से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती (विज्ञापन संख्या 51) परीक्षा शुरू होगी। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग द्वारा आयोजित इस परीक्षा में 917 पदों के लिए 83 हजार से अधिक उम्मीदवार भाग लेंगे। परीक्षा के लिए प्रदेश के छह प्रमुख शहरों प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, गोरखपुर, लखनऊ, मेरठ में केंद्र बनाए गए हैं। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात...
    Click here to Read more
    Prev Article
    KGMU- पल्मोनरी मेडिसिन विभाग में 10 वेंटिलेटर बेड बढ़ेंगे:अभी 33 वेंटिलेटर बेड पर मरीज हो रहे भर्ती, गंभीर मरीजों को मिलेगी राहत
    Next Article
    चारबाग स्टेशन पर कुलियों का प्रदर्शन:बैटरी कार व्यवस्था पर उठे सवाल, राष्ट्रीय कुली मोर्चा का देशव्यापी आंदोलन शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment