Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी TET- तीन दिन में 2.24 लाख ने परीक्षा छोड़ी:44 सॉल्वर पकड़े गए, 2 मिनट देरी से पहुंचने पर महिला अभ्यर्थी को नहीं मिली एंट्री

    1 day ago

    1

    0

    यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP-TET) 2026 शनिवार को तीसरा और आखिरी दिन था। दो शिफ्टों में हुई परीक्षा के दौरान एडमिट कार्ड की जांच, बायोमेट्रिक मिलान और रेटिना स्कैन किया गया। गोरखपुर में महिला अभ्यर्थियों के बालों के क्लचर, हेयरपिन और ज्वेलरी उतरवाई गई। हाथरस में बेल्ट और जूते उतरवाकर चेकिंग की गई। कानपुर में महिलाओं की चूड़ियां उतरवाई गईं। ललितपुर में महिला के गले से ताबीज और माला उतरवा ली गई। हाथरस में अलीगढ़ से आई एक महिला अभ्यर्थी को 2 मिनट देरी से पहुंचने पर एंट्री नहीं मिली। गेट नहीं खुला तो मायूस होकर लौट गई। रायबरेली में परीक्षा देने जा रही एक छात्रा की कार के सामने अचानक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। छात्रा और उसके पिता को आसपास के लोगों ने बाहर निकाला। इसके बाद दोनों दूसरी कार से परीक्षा केंद्र के लिए रवाना हुए। यह परीक्षा कुल तीन दिन (2, 3 और 4 जुलाई) हुई। इसमें 19,94,661 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जबकि, 17,70,714 (88.77%) अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान एआई आधारित सॉफ्टवेयर से निगरानी की गई। इसकी मदद से 44 सॉल्वर पकड़े गए। ये दूसरे अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा दे रहे थे। इसके अलावा 3 जुलाई को एक अभ्यर्थी परीक्षा कक्ष में मोबाइल से नकल करते हुए पकड़ा गया था। परीक्षा से जुड़ी 5 तस्वीरें देखिए… UP-TET परीक्षा के पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP के 10-लाख शिक्षक–कर्मचारियों का 1 करोड़ तक का बीमा:बेसिक शिक्षा विभाग और SBI के बीच 8 जुलाई को होगा ऐतिहासिक समझौता
    Next Article
    पोखरा आवास के पास कूड़े के बदबू से ग्रामीण परेशान:बोले- सुबह 11:53 बजे तक नहीं उठाया जाता कूड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment