Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी-टीईटी परीक्षा संपन्न, 415 अभ्यर्थी अनुपस्थित:लखीमपुर खीरी के 15 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित यूपी-टीईटी-2026 की अंतिम पाली शनिवार को जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और सख्त निगरानी के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा में कुल 5,161 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 4,746 ने परीक्षा दी। इस दौरान 415 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक, आयोग से नामित प्रेक्षक, एडीएम, एएसपी सहित सभी सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। प्रशासन ने सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की थीं। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने गुरुनानक इंटर कॉलेज और युवराज दत्त महाविद्यालय सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली की जांच की और केंद्र व्यवस्थापकों को आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। आयोग से नामित सेवानिवृत्त आईएएस राम केवल और जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने भी विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। यूपी-टीईटी-2026 की परीक्षा जिले के सभी 15 केंद्रों पर सकुशल संपन्न होने पर जिलाधिकारी ने परीक्षा से जुड़े नोडल अधिकारियों, केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेटों सहित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और कार्मिकों को बधाई दी। उन्होंने उनके सहयोग की सराहना भी की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में सड़क सुरक्षा अभियान:एआरटीओ-पीटीओ ने 95 वाहनों का चालान किया, हाईवे और टोल प्लाजा पर सघन जांच
    Next Article
    बाराबंकी में नकली चाय बनाने वाले कारोबारी के घर छापेमारी:800 किलो रंगी चाय पत्ती जब्त, STF और FSDA ने की कार्रवाई, एक पर केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment