Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में रामनवमी की 2 दिन छुट्‌टी रहेगी:जिनका ऑफिस शनिवार को बंद, उन्हें लगातार 4 दिन का अवकाश मिलेगा

    3 hours ago

    1

    0

    योगी सरकार ने रामनवमी पर 2 दिन की छुट्टी देने का फैसला किया है। प्रदेश में अब 26 मार्च के साथ 27 मार्च को भी छुट्‌टी रहेगी। 28 मार्च को शनिवार होने की वजह से ज्यादातर सरकारी और प्राइवेट दफ्तर बंद रहेंगे। 29 मार्च को रविवार पड़ रहा है। ऐसे में जिन लोगों की शनिवार को छुट्‌टी होती है, उनको 4 दिन का अवकाश मिल जाएगा। दरअसल, सरकारी कैलेंडर में पहले रामनवमी की छुट्‌टी 26 मार्च को थी, जबकि नवमी तिथि इस बार 27 मार्च को पड़ रही है। इस दिन राज्य के कई शहरों में शोभा यात्रा निकाली जाती है। मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ती है। इसे देखते हुए योगी सरकार ने बुधवार दोपहर यह आदेश जारी किया है। इससे पहले, सरकार ने होली पर 2, 3 और 4 मार्च को छुट्‌टी का ऐलान किया था। 1 मार्च को रविवार था। कर्मचारियों को एक साथ 4 दिन की छुट्‌टी मिली थी। 6 दिन में सिर्फ एक दिन खुलेंगे बैंक बैंकों में 5 दिन की छुट्‌टी रहेगी। 26 और 27 मार्च को रामनवमी की छुट्‌टी है। 28 मार्च को महीने का चौथा शनिवार होने की वजह से देशभर के बैंक बंद रहेंगे। 29 मार्च को रविवार है। 30 मार्च यानी सोमवार को खुलने के बाद 31 मार्च को महावीर जयंती की वजह से बैंक फिर बंद रहेंगे। यानी 26 से लेकर 31 मार्च के बीच सिर्फ एक दिन ही बैंक खुले रहेंगे। रामनवमी पर रामलला के ललाट पर सूर्य तिलक अयोध्या में रामनवमी पर 27 मार्च को दोपहर 12 बजे रामलला का सूर्य तिलक किया जाएगा। सुबह से ही मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान होंगे। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। पूरे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर किया जाएगा। ताकि देश-विदेश के श्रद्धालु इस दिव्य आयोजन के साक्षी बन सकें। ------------------------- ये खबर भी पढ़िए- कुलदीप यादव पत्नी वंशिका के साथ बांके बिहारी मंदिर पहुंचे:पूजा-दर्शन करके 56 भोग अर्पित किए; शादी के बाद पहली बार वृंदावन आए क्रिकेटर कुलदीप यादव ने पत्नी वंशिका के साथ वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन किए। वे मंगलवार शाम साढ़े 7 बजे मंदिर पहुंचे थे। दोनों ने देहरी (चौखट) पर इत्र लगाकर सेवा की। भगवान को 56 भोग अर्पित किए। शादी के बाद दोनों पहली बार मथुरा पहुंचे थे। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य को बटुकों से यौन शोषण मामले में जमानत:हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगाई; कहा- इंटरव्यू मत देना
    Next Article
    सीएम योगी ने देवीपाटन मंदिर में की सप्तमी पूजा:प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और शांति के लिए विशेष अनुष्ठान में शामिल हुए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment