Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में पड़ेगी भीषण गर्मी, पारा 40°C के करीब पहुंचा:प्रयागराज दूसरे दिन सबसे गर्म रहा, अगले 2 हफ्ते बारिश के आसार नहीं

    4 hours ago

    1

    0

    यूपी में गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। सोमवार सुबह से मौसफ साफ है। तेज धूप निकली है। हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आज दिन में पारा 40°C पार पहुंच जाएगा। जबकि पिछले 24 घंटे में 2°C तापमान बढ़ा है। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने से गर्मी बढ़ने लगी है। अगले 2 सप्ताह कोई भी विक्षोभ सक्रिय नहीं हो रहा है। इस वजह से बारिश के आसार नहीं हैं। इससे भीषण गर्मी पड़ेगी। पिछले 48 घंटे की बात करें तो प्रयागराज दूसरी बार सबसे गर्म रहा। यहां शनिवार को अधिकतम तापमान 37.6°C रिकॉर्ड किया गया। जबकि रविवार को 39.8°C तापमान दर्ज किया गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- प्रदेश में अगले दो सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा। बारिश के कोई आसार नहीं है। हवा का रुख बदलेगा। पूर्वी दिशा से आने वाली हवाओं से वातावरण में नमी घटेगी। गर्मी में और इजाफा होगा। रात और दिन के औसत तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। मौसम की तस्वीरें- शहरों का हाल जानिए- गाजियाबाद: मौसम साफ है। सुबह से धूप खिली है। अप्रैल महीने में पहली बार तापमान 34°C पहुंचने का अनुमान है। पिछले 24 घंटे में तापमान में 2°C की बढ़ोतरी हुई है। गोरखपुर: सुबह से आसमान साफ है। तेज धूप निकली है। मौसम में गर्मी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज अधिकतम तापमान 40°C तक पहुंचेगा। वाराणसी: सुबह से तेज धूप खिली है। हवा बिल्कुल शांत है। इस वजह से उमस का एहसास हो रहा है। अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? मौसम साफ होने से किसानों को राहत कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम साफ होने से किसानों को राहत मिली है। क्योंकि, गेहूं की कटी पड़ी फसलें भीग गई थीं। तेज धूप होने से फसलें जल्दी सूखेंगी। इससे किसान जल्द से जल्द मड़ाई कर पाएंगे। फसलों के दाने काले पड़ने की आशंका कम होगी। अचानक आंधी-बारिश की वजह क्या थी? अचानक आंधी-बारिश की वजह वेस्टर्न डिस्टर्बेंस थी। ये इस सीजन में नॉर्मल है। हर साल इस सीजन में आंधी-तूफान के साथ बारिश होती है। हालांकि, इस साल वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बहुत जल्दी-जल्दी आ रहे हैं। इस वजह से लगातार आंधी-बारिश का मौसम बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्या होर्मुज को कंट्रोल करेगी अमेरिकी नेवी? देखें दुनिया आजतक
    Next Article
    ट्रक से टकराई बारातियों से भरी बस, 6 की मौत:7 की हालत गंभीर घायल, गाजियाबाद से बुलंदशहर गई थी बारात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment