Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में मधुमिता शुक्ला के घर पर बम से हमला:बहन बोलीं- बाहुबली अमरमणि मेरा दुश्मन, अनहोनी हुई तो इनका परिवार जिम्मेदार होगा

    23 hours ago

    1

    0

    यूपी के लखीमपुर में कवयित्री मधुमिता शुक्ला की बहन के घर पर बुधवार तड़के 3 बजे बम से हमला किया गया। मधुमिता की बहन निधि शुक्ला ने जब FIR के लिए शिकायत दी, तब मामला सामने आया। उन्होंने सदर कोतवाली में एक व्यक्ति को नामजद करते हुए शिकायत दी है। पुलिस से एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। निधि शुक्ला ने कहा- बाहुबली पूर्व विधायक अमरमणि त्रिपाठी और उसका परिवार मेरा दुश्मन है। यह हमला डराने-धमकाने और कानूनी लड़ाई से पीछे हटाने के उद्देश्य से कराया गया है। अगर भविष्य में मुझे या मेरे परिवार को कुछ होता है तो जिम्मेदारी हमला करने वालों की ही होगी। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। मधुमिता शुक्ला एक 24 साल की उभरती हुई कवयित्री थीं। 9 मई 2003 को लखनऊ के पेपर मिल कॉलोनी में उनके घर में घुसकर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच में खुलासा हुआ कि वे सात महीने की गर्भवती थी। डीएनए रिपोर्ट से पुष्टि हुई कि बच्चा उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी का था। अब जानिए पूरा मामला… निधि शुक्ला का घर शहर के मिश्राना मोहल्ले में है। निधि के अनुसार, 30 जून/1 जुलाई की रात करीब 3 बजे घर के बाहर जोरदार धमाका हुआ। उस समय वह परिवार के साथ घर में सो रही थीं। उनकी सुरक्षा में तैनात सिपाही ने घबराकर उन्हें फोन किया। बताया- 'बाहर बम ब्लास्ट जैसा तेज धमाका हुआ है।' सिपाही ने दरवाजा खोलने को कहा, लेकिन उन्होंने सुरक्षा कारणों से मना कर दिया। इसके बाद सिपाही ने डायल-112 और थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद ही उन्होंने दरवाजा खोला। तब उन्हें बताया गया कि उनके घर के बाहर विस्फोट हुआ है। निधि ने आरोप लगाया कि कागजों में उनके घर पर तीन सशस्त्र और एक सिविल पुलिसकर्मी की सुरक्षा मंजूर है, लेकिन एक साल से केवल एक सिपाही दिन में और एक रात में तैनात रहता है। उन्होंने कहा कि कई बार अतिरिक्त सुरक्षा की मांग करने के बावजूद पुलिस बल की कमी का हवाला देकर मांग को अनसुना किया जाता रहा है। लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही निधि शुक्ल ने कहा- पिछले साल भी मेर घर पर फायरिंग हुई थी। इसके बावजूद सुरक्षा नहीं बढ़ाई गई। लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है। उनका आरोप है कि मधुमिता हत्याकांड में कानूनी पैरवी जारी रखने और इस मामले पर पुस्तक और गाने का एलबम लांच करने की तैयारी के कारण उन्हें डराने के लिए यह हमला कराया गया है। उन्होंने कहा, मेरी किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। अमरमणि, मधुमणि, रोहित, संतोष और प्रकाशमणि के परिवार के लोगों के अलावा मेरा कोई अन्य दुश्मन नहीं है। यदि भविष्य में मेरे या मेरे परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई भी घटना होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी इन्हीं लोगों की होगी। निधि ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने तथा अपनी सुरक्षा व्यवस्था को तत्काल मजबूत करने की मांग की है। कोतवाल बोले- मामला संदिग्ध लग रहा सदर कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह ने बताया- मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है। जो भी सबूत सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अब ग्राफिक्स में जानिए कौन थी मधुमिता और हत्या कैसे हुई? --------------------- यह खबर भी पढ़ें- राम मंदिर चोरी-यूपी कांग्रेस अध्यक्ष को पुलिस ने दर्शन कराए:20 घंटे नजरबंद करके रखा था; CO ने जेल में आरोपियों से पूछताछ की अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर सियासत तेज हो गई। करीब 20 घंटे नजरबंद रखने के बाद मंगलवार रात 9 बजे पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन कराए। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ विश्वविद्यालय की टैगोर लाइब्रेरी में चोरी:AC के 14 कॉपर पाइप उखाड़ ले गए चोर, CCTV कैमरे बंद मिले
    Next Article
    लखनऊ में डॉक्टर्स डे पर डॉक्टरों का सम्मान:डिप्टी सीएम बोले- डॉक्टर सिर्फ इलाज नहीं, मरीजों में नई उम्मीद भी जगाते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment