Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में मौसम बदला, मथुरा में तेज आंधी-बारिश:नोएडा समेत 7 जिलों में बरसात, 58 शहरों में अलर्ट; पूर्वांचल में तेज धूप

    9 hours ago

    1

    0

    यूपी में मौसम ने करवट ले ली है। बुधवार सुबह नोएडा, मथुरा, बरेली, संभल समेत 6 जिलों में तेज बारिश हुई। पश्चिम यूपी के ज्यादातर जिलों में बादल छाए हैं। नोएडा में तड़के आंधी के साथ बारिश हुई। मथुरा में अचानक हुई बारिश से बचने के लिए लोग ट्रॉली के नीचे बैठ गए। आगरा, सहारनपुर और मेरठ में भी रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो रही है। दूसरी तरफ, पूर्वी यूपी में तेज धूप है। लेकिन, ठंडी हवा गर्मी से निजात दिलाए हुए है। बीते कुछ दिनों की तुलना में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं की वजह से मौसम बदल गया है। आज पूर्वांचल, अवध, बुंदेलखंड और ब्रज क्षेत्र के 58 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। बिजली भी गिर सकती है। इससे पहले, मंगलवार को 15 जिलों में पारा 40°C से अधिक रहा। बांदा के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आई। बावजूद इसके 45.6°C के साथ बांदा शहर यूपी में सबसे गर्म शहर रहा। 27 अप्रैल को बांदा में पारा 47.4°C दर्ज हुआ था। अप्रैल महीने में छठी बार प्रदेश में बांदा सबसे गर्म रहा था। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इससे गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। अगले 5 दिन यानी 4 मई तक तेज हवाओं के साथ बारिश होती रहेगी। गर्मी और लू से राहत मिलेगी। तापमान 3-4°C तक गिरेगा। हालांकि, दिन में धूप की वजह से उमस जैसे हालात बन सकते हैं। मौसम की तस्वीरें- आज किन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानिए- अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? मौसम से जुड़ी अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला का सिर धड़ से अलग, 4 फीट दूर गिरा:उन्नाव में 3 महिलाओं के टुकड़े हुए; ठोकर लगने से खाई में गिरी बोलेरो पर पलटा ट्रक; 7 लोग घायल
    Next Article
    PM मोदी ने काशी में किया रोड शो, VIDEO:शंख से हुआ स्वागत, जगह-जगह पुष्प वर्षा, ढोल-ताशे पर नाचे कार्यकर्ता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment