Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में मां ने PCS अफसर बेटी पर FIR कराई:कहा- काली कमाई के 15 लाख मेरे खाते में डाले, उसके भूमाफिया से कनेक्शन

    7 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में महिला PCS अफसर के खिलाफ उनकी मां ने FIR कराई है। 30 जून शाम 5 बजे मां मुनेश रानी की तहरीर पर सरसावा थाने में बेटी समेत 5 के खिलाफ केस दर्ज किया गया। एलाइड PCS अफसर सीमा चौधरी (34) फिलहाल हापुड़ में जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) के पद पर तैनात हैं। DSO की मां का आरोप है कि बेटी सीमा, देवर संजीव कुमार चौधरी, देवरानी के पिता राजेंद्र राणा, गंभीर और नरेश कुमार ने मिलकर उनकी जमीन पर कब्जा करने की साजिश रची। बेटी ने अपनी 'काली कमाई' छिपाने के लिए बिना अनुमति मेरा बैंक अकाउंट खुलवाया। खाते में 15 लाख रुपए डलवाए। पता चलने पर विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक साजिश और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में जब DSO से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनका फोन नहीं उठा। उनकी मां भी अपने घर पर नहीं मिलीं। मामला सरसावा थाने के मीरपुर-सीतापुर गांव का है। अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए- सहारनपुर में थाना सरसावा के गांव मीरपुर-सीतापुर की रहने वाली मुनेश रानी पत्नि महीपाल ने तहरीर में बताया- सीमा चौधरी मेरी बेटी है। इस समय हापुड़ में जिलापूर्ति अधिकारी के पद तैनात है। बेटी सीमा और देवर संजीव की मिलीभगत कर मेरे खिलाफ साजिश रची। दोनों मिलकर भू-माफिया गिरोह चला रहे हैं। मेरी जमीन पर जबरदस्ती कब्जा करना चाहते हैं। उन्होंने बताया- संजीव और उसके ससुर राजेंद्र ने मेरे खाते में 15 लाख रुपए बिना बताए जमा किए। गाजियाबाद में मेरा खाता ICICI बैंक में सीमा चौधरी ने खुलवाया था। इसमें अपनी ईमेल आईडी रजिस्टर्ड करवाई। वह अपनी काली कमाई मेरे बैंक खाते में जमा करती है। मैं अपने खाते में न तो पैसे जमा करती हूं, न ही निकालती हूं। उन्होंने बताया- 16 सितंबर 2023 को सीमा ने संजीव, राजेंद्र, गंभीर और नरेश के साथ साजिश कर मेरी पैतृक जमीन के फर्जी पेपर तैयार करवाए। उस पर मेरे फर्जी हस्ताक्षर किए। जैसे ही मुझे पता चला, मैंने मुजफ्फरनगर के हैंडराइटिंग एक्सपर्ट संजय मलिक से जांच कराई तो उनकी पोल खुल गई। मुनेश रानी ने बताया- पता चलते ही मैं थाना सरसावा पहुंची, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। एसएसपी, सहारनपुर को चिट्‌ठी लिखी, फिर भी कुछ नहीं हुआ। इस दौरान पांचों मुझे डराते-धमकाते रहे। जान से मारने की धमकी देते रहे। मजबूर होकर अपनी संपत्ति देहरादून की नैंसी जोशी पत्नि अनुपम जोशी को बेच दी। उन्होंने बताया- इसके बाद पांचों मुझसे और ज्यादा दुश्मनी रखने लगे। खुलेआम धमकी दे रहेहैं कि जान से मार कर लाश ऐसी जगह फेंकेगे कि किसी को पता नही चलेगा। पुलिस ने IPC की धाराओं 420, 467, 468, 471 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन पांच लोगों को जानिए, जिन पर FIR हुई राशन आवंटन में अनियमितता का आरोप लग चुका सीमा चौधरी पहले भी विवादों में रह चुकी हैं। 2020 से 2022 के बीच गाजियाबाद में जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) के रूप में तैनाती के दौरान स्थानीय राशन डीलरों ने उन पर राशन आवंटन में अनियमितता और तानाशाही रवैये के आरोप लगाए थे। स्थानीय स्तर पर शिकायतें भी दर्ज कराई गई थीं। DSO के परिवार में कौन-कौन? सीमा चौधरी 5 भाई बहन हैं। बड़ी बेटी सोनिया की शादी हो चुकी है। दूसरे नंबर पर सीमा, तीसरे नंबर पर शालू हैं। शालू की भी शादी हो चुकी है। छोटी बहन पूजा है, जो दिल्ली में मां मुनेश के साथ रहती है। छोटा भाई अनिकेत इंग्लैंड में पढ़ाई कर रहा है। देवर बोले- जमीन बेचने का विरोध किया, इसलिए फंसा रहीं मुनेश के देवर संजीव गाजियाबाद में कारोबारी हैं। उन्होंने बताया- पूरी लड़ाई 10 बीघा जमीन को लेकर है। मैंने भाभी मुनेश के सभी बच्चों को पढ़ाया। शादी करवाई। अनिकेत को इंग्लैंड भेजा। तब मुनेश ने 15 लाख रुपए मांगे थे। मैंने 10 लाख रुपए अपने ससुर राजेंद्र राणा से लिए और 5 लाख अपनी तरफ से मिलाकर उन्हें दिए। फिर उन्होंने जमीन किसी फौजी को बेच दी। जिसका हम लोग विरोध कर रहे हैं। इसीलिए उन्होंने केस दर्ज कराया है। पुलिस बोली- जांच की जा रही है डीआईजी अभिषेक सिंह ने बताया- मेरे पास एप्लीकेशन आई थी, इसके बाद मैंने उसे एसएसपी को फारवर्ड किया था। जांच के बाद मुकदमा दर्ज हुआ है। --------------------- ये खबर भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा चोरी की रिपोर्ट मोहन भागवत को भेजी:ट्रस्ट में फेरबदल की तैयारी, नए संतों की एंट्री मिलेगी, जिम्मेदारियां भी बदलेंगी अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की रिपोर्ट राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत को भेज दी गई है। यह रिपोर्ट पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचारक अनिल कुमार ने तैयार की है। संघ प्रमुख के कहने पर उन्होंने अयोध्या में तीन दिवस प्रवास किया था। सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र प्रचारक ने अपनी रिपोर्ट में राम मंदिर की व्यवस्थाओं, ट्रस्ट की कार्यप्रणाली और चढ़ावा चोरी का पूरा ब्योरा दिया है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी TET- महिलाओं की चूड़ी, पायल तक उतरवाईं:खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर, 3 दिन में 20 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल
    Next Article
    लखनऊ में ग्रीन बेल्ट पर बसा दिया था सहारा शहर:30 साल बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद; 270 एकड़ जमीन पर किसका हक?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment