Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में लू का अलर्ट, पारा 44.6°C:जू में बाघ तालाब से नहीं निकल रहा, मेरठ में AC फटने से आग लगी; फिरोजाबाद में 60 दुकानें जलीं

    7 hours ago

    2

    0

    यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही है। 26 जिलों का तापमान 40°C या इससे ज्यादा पहुंच गया है। रविवार को ज्यादातर जिलों में सुबह से तेज धूप निकली है। हवा की रफ्तार कम होने से उमस का एहसास हो रहा है। सड़कों पर सन्नाटा है। वाराणसी और प्रयागराज में 8वीं तक के स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। गोरखपुर चिड़ियाघर में बाघ तालाब से बाहर नहीं आ रहा है। हाथी ‘गंगा प्रसाद’ को बार-बार नहलाया जा रहा है। मेरठ में AC कंप्रेसर फटने से आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। उधर, फिरोजाबाद में 150 साल पुरानी सब्जी मंडी में देर रात आग लग गई। 60 से अधिक दुकानें जलकर राख हो गईं। पिछले 24 घंटे की बात करें तो बांदा देश में तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। अधिकतम तापमान 44.6°C दर्ज किया गया। एक दिन पहले यानी शुक्रवार को बांदा एशिया में सबसे गर्म शहर रहा था। तब अधिकतम तापमान 45.4°C रिकॉर्ड किया गया था। इस बार गर्मी ने सामान्य से करीब 10 दिन पहले ही अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले साल 27 अप्रैल को पहली बार तापमान 45°C के पार पहुंचा था, जबकि इस बार यह स्थिति अप्रैल के मध्य में ही बन गई। मौसम विभाग (IMD) ने आज पूर्वी यूपी के बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज और आसपास के जिलों में लू (हीट-वेव) का अलर्ट जारी किया है। लोगों को धूप से बचने और दोपहर के वक्त बहुत जरूरी होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- महाराष्ट्र के आसपास बने एंटी-साइक्लोन के असर से अगले 2-3 दिनों के दौरान तापमान में 2-3°C की बढ़ोतरी होगी। अधिकांश जिलों का तापमान 45°C या इससे पार पहुंचेगा। पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है। फिलहाल अप्रैल के बचे दिनों में गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम की तस्वीरें- यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    'ईरान को कितने पैसे दिए?', चीन-पाकिस्तान से इजरायली राजदूत के तीखे सवाल
    Next Article
    लखनऊ में शुभांशु ने खोले अंतरिक्ष यात्रा के राज:बोले- मेरी लंबाई 5 cm बढ़ी, सिर में सूजन हुई थी; वहां लकड़ी भी हीरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment