Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में जज को धमकी, बम से उड़ा देंगे:चिट्‌ठी में लिखा- हमारी कौम के लोगों को सजा सुनाई, मौके की तलाश है

    6 hours ago

    1

    0

    झांसी में जज आदित्य चतुर्वेदी को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पत्र डाक के जरिए भेजा गया। इसमें लिखा है- जिला कोर्ट लखनऊ में आदित्य चतुर्वेदी ने कई मुकदमों में हमारी कौम के बेगुनाह लोगों को सजा सुनाकर घर तबाह कर दिए। हम सभी लोग कई दिनों से उनकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। बस मौके की तलाश हैं। 30 अप्रैल तक इनको कोर्ट परिसर में बम से उड़ा देंगे। जज अदित्य चतुर्वेदी झांसी में एससी-एसटी एक्ट कोर्ट के विशेष न्यायाधीश है। उन्हें 16 अप्रैल को धमकी भरा पत्र मिला था। भेजने वाले का नाम मोहम्मद सलीम मंसूरी लिखा था। 17 अप्रैल को जिला कोर्ट के अधिकारी ने एसपी सिटी को पत्र लिखकर जानकारी दी। पुलिस ने कोर्ट, जज और उनके आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने 17 अप्रैल की रात को मामला दर्ज कर जांच शुरू की। कचहरी परिसर स्थित डाकघर से भेजा गया पत्र पुलिस ने पत्र को लेकर छानबीन शुरू कर दी है। प्रारंभिक छानबीन में पता चला कि पत्र कचहरी परिसर स्थित डाकघर से भेजा गया है। उसमें कचहरी परिसर डाकघर की मुहर लगी थी। पुलिस ने पत्र भेजने का समय भी पता कर लिया है। पुलिस अब आसपास सीसीटीवी खंगाल रही है। पुलिस अफसरों का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर ली जाएगी। हालांकि, पुलिस को इसके पीछे किसी शरारती तत्व के होने की आशंका है। जज की सिक्योरिटी बढ़ा दी है सहायक पुलिस अधीक्षक अरीबा नोमान ने बताया- किसी ने डाक भेजकर जज को डराने व धमकाने की कोशिश की है। यह डाक न्यायालय परिसर स्थित डाकघर से प्राप्त हुई है। प्रथम दृष्यता प्रतीत होता है कि किसी शरारती तत्व ने ये काम किया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। न्यायालय की सुरक्षा बढ़ाई गई है। साथ ही जज की सिक्योरिटी बढ़ाई गई है। --------------------------- यह खबर भी पढ़िए… झांसी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से छत उड़ी:बहू ने मंदिर में दीया जलाया तो आग भड़की, धमाका सुन चौकी से भागे पुलिसकर्मी झांसी में गुरुवार रात एक मकान में आग लगने के बाद गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इससे कमरे की छत उड़ गई और कॉलोनी में दहशत का माहौल हो गया। धमाका सुनकर पड़ोस में बनी चौकी के पुलिसकर्मी बाहर निकल आए। पुलिस ने लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। पुलिस के फोन करने पर फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली: CR पार्क में डबल मर्डर, घर में खुसकर पिता-बेटे की हत्या
    Next Article
    पहले शराब पिलाई, फिर होटल में प्रेमी को मार डाला:आगरा में ब्लैकमेलिंग से तंग आकर गर्लफ्रेंड ने युवक का गला रेता, घर से हथौड़ा-चाकू लाई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment