Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पहले शराब पिलाई, फिर होटल में प्रेमी को मार डाला:आगरा में ब्लैकमेलिंग से तंग आकर गर्लफ्रेंड ने युवक का गला रेता, घर से हथौड़ा-चाकू लाई थी

    5 hours ago

    1

    0

    आगरा में शादीशुदा गर्लफ्रेंड ने प्रेमी की हत्या ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पूरी प्लानिंग के साथ की थी। शुक्रवार को गर्लफ्रेंड ने पुलिस की पूछताछ में बताया- वह ब्लैकमेल कर परेशान कर रहा था। पुराने फोटो-वीडियो दिखाकर अपने मन का सबकुछ करना चाह रहा था। मेरे पति को फोटो-वीडियो भेजने की धमकी देता। बार-बार होटल मिलने के लिए बुलाता था। इसी से तंग आकर उसने प्रेमी को दिल्ली से आगरा के होटल में बुलाया। गर्लफ्रेंड पहले से ही बैग में चाकू और हथौड़ा लेकर आई थी। कमरे में प्रेमी को शराब पिलाई और चाकू से गले पर वार कर दिया। इससे वह बेड से फर्श पर गिरकर तड़पने लगा। फिर गर्लफ्रेंड ने हथौड़े से प्रेमी की गर्दन पर वार कर दिया। बाहर निकलकर चिल्लाने लगी कि मैंने उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी गर्लफ्रेंड को अरेस्ट कर लिया। सिलसिलेवार जानिए पूरी कहानी… कमरे में शराब पी, डेढ़ घंटे विवाद और फिर गर्लफ्रेंड ने मौत के घाट उतारा आगरा के मलपुरा थाना के इटौरा स्थित होटल ताजपथ के कमरा नंबर 204 में शुक्रवार सुबह 11 बजे फतेहपुर सीकरी निवासी खिल्लो (35) अपनी गर्लफ्रेंड आगरा के मलपुरा के मकरौल निवासी प्रीति के साथ पहुंचा। दोनों रिश्ते के मामा-भांजी हैं। दोनों होटल के तीसरी मंजिल स्थित कमरा नंबर 204 में पहुंचे। थोड़ी देर बाद खिल्लो होटल से बाहर जाता है और शराब लेकर आता है। दोनों ने कमरे में शराब पी। आरोपी प्रीति ने पूछताछ में पुलिस को बताया- शराब पीने के दौरान दोनों के बीच पुरानी बातों को लेकर विवाद हुआ। वो आपत्तिजनक फोटो-वीडियो दिखाने लगा। पति को भेजने की धमकी देने लगा। जबरन संबंध बनाना चाह रहा था। इसी बीच गुस्से में मैंने बैग से चाकू निकाला और नशे में धुत खिल्लो की गर्दन पर मारा। इससे खिल्लो पलटकर मुंह के बल फर्श पर गिर गया। खिल्लो दर्द से कराह रहा था, इसी बीच मैंने थैले से हथौड़ा निकाला और उसके सिर पर एक के बाद एक 4-5 वार किए। जब देखा कि वह मर गया तो डर में चीख निकल गई। होटल के स्टाफ ने मुझे देख लिया और पुलिस को सूचना दे दी। दोपहर लगभग 12.30 बजे उसने खिल्लो की हत्या की। इस तरह से उसने खिल्लो के साथ लगभग डेढ़ घंटे तक मौत का खेल खेला। शराब की बोतल, चाकू-हथौड़ा कमरे से बरामद होटल स्टाफ ने हत्या की सूचना पुलिस को दी। मलपुरा थाना पुलिस पहुंची और मृतक खिल्लो के परिजनों को बुलाया। कमरे से हत्याकांड में प्रयोग किया हुआ हथौड़ा और चाकू बरामद कर लिया गया है। इसके अलावा कमरे से शराब की बोतल और बैग भी बरामद किया है। खिल्लो के भाई अजय ने प्रीति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। गर्लफ्रेंड ने ही फोन करके दिल्ली से प्रेमी को बुलाया भाई अजय का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि खिल्लो दिल्ली से कब आया? लगभग एक महीने पहले ही खिल्लो फतेहपुर सीकरी स्थित घर से दिल्ली काम करने गया था। वह दिल्ली में बदल-बदल कर काम करता था। टाइल्स वगैरह लगाने का काम करता था। वह दिल्ली से सीधे इटौरा स्थित होटल में कब और कैसे पहुंचा, यह उन्हें नहीं पता। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि जिस तरह से महिला ने प्लानिंग के साथ हत्याकांड को अंजाम दिया है, उसके तहत उसने ही फोन करके खिल्लो को दिल्ली से मिलने के बहाने बुलाया होगा। उन्हें शुक्रवार दोपहर लगभग 1 बजे पुलिस ने हत्या की सूचना दी। प्रीति ने खिल्लो का मोबाइल भी तोड़ा दिया प्रीति ने खिल्लो को रास्ते से हटाने के लिए पहले से ही पूरी तैयार की थी। होटल आने से पहले ही उसने एक बैग में हथौड़ा और चाकू रख लिया था। उसने खिल्लो का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। पुलिस को आंशका है कि इस मोबाइल में ही प्रीति और खिल्लो के वीडियो और फोटो होने की आशंका है। इसे विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। प्रीति दो बच्चों की मां है आरोपी गर्लफ्रेंड प्रीति के परिवार वालों को पुलिस ने बुलाया। पिता से पुलिस ने पूछताछ की। उन्होंने बताया कि प्रीति और खिल्लो रिश्ते के मामा-भांजी हैं। उनके बीच क्या चल रहा था, उन्हें कोई जानकारी नहीं है। प्रीति की शादी 2014 में भरतपुर निवासी दिनेश से हुई थी। पति कपड़े की दुकान पर काम करता है, एक 11 साल का बेटा है। दिसंबर 2025 में उसने बेटी को जन्म दिया था। प्रीति नर्सिंग का काम करती थी। मगर, दूसरा बच्चा छोटा होने के कारण उसने नर्सिंग का काम फिलहाल छोड़ रखा था। हत्या से पहले बेसुध करने के लिए शराब पिलाई पुलिस छानबीन में पता चला है कि महिला ने ही खिल्लो को शराब लाने के लिए कहा था, जिससे कि वह शराब के नशे में बेसुध हो जाए। क्योंकि होश में वह खिल्लो को नहीं निपटा पाती। इसलिए उसने पहले शराब पिलाई। जब वह कमजोर हो गया तो उसकी हत्या आसानी से कर दी। डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार ने बताया- महिला ने पूछताछ में बताया है कि खिल्लो के पास उसके कुछ वीडियो और फोटो थे, जिनकी धमकी देकर वह उसे बुलाता था। पुलिस कॉल डिटेल के आधार पर छानबीन कर रही है कि दोनों कब से रिलेशनशिप में थे। इसके साथ ही हत्याकांड के अन्य पहलुओं की भी छानबीन की जा रही है। ------------------ ये खबर भी पढ़िए- पराए मर्द के वीर्य से बच्चा पैदा कर रहीं लड़कियां: कुंआरी और गोरी की कीमत ज्यादा, यूपी में खुफिया कैमरे पर कोख की सौदेबाजी 'इसे देखिए, ये लड़की पहले भी कोख बेचकर बच्चा दे चुकी है, पतली-दुबली है, तब इसने 10 लाख रुपए लिए थे, अब 15 लाख मांग रही है, हमारा बड़ा नेटवर्क है, लखनऊ में ही 10 सेंटर हैं, जहां पराए मर्द का वीर्य लेकर लड़कियों से बच्चा पैदा कराते हैं, 10 महिलाएं मेरे पास हैं।' ये कहना है यूपी के एक प्राइवेट अस्पताल के संचालक का। वह कोख का धंधा करने वालों का सरगना है। ये गिरोह महिला की उम्र, कद-काठी, रूप-रंग और नैन-नक्श से उसके मां बनने के दाम तय करता है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में जज को धमकी, बम से उड़ा देंगे:चिट्‌ठी में लिखा- हमारी कौम के लोगों को सजा सुनाई, मौके की तलाश है
    Next Article
    बारिश के बाद गाजियाबाद में सुहाना हुआ मौसम:कल फिर तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, आज तेज धूप से राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment