Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में ईद, लखनऊ ईदगाह पहुंचे अखिलेश:ईरान पर हमले के विरोध में बाराबंकी में ईद नहीं मनाई, अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी

    10 hours ago

    2

    0

    यूपी में आज ईद मनाई जा रही है। लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह पर मुबारकवाद देने पहुंचे अखिलेश यादव को देख भीड़ बेकाबू हो गई। नमाज के बाद युवाओं ने अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी लोगों के बीच पहुंच ईद की शुभकामनाएं दी। शुभकामना देने पहुंचे विभिन्न दलों के नेता एकमंच पर दिखे। ईदगाह से बाहर निकलने पर मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने ब्राह्मणों के अपमान और कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए योगी सरकार पर हमला बोला। कहा- राजधानी में अब दोबारा बांटी चोखा की दावत नहीं हो पाएगी, चुटिया पकड़कर खींच लिया गया, कितना अपमानित हुए बताइए। 2027 में बड़ी शपथ होने जा रही है, भाजपा का अब कुछ चलने वाला नहीं है। प्रधानमंत्री जहां से कई बार चुने गए हैं वहां एक छात्र ने छात्र को मार दी, खुलेआम गोलियां चल रही है। इससे पहले गोरखपुर में भी गोरख धंधा होते देखा, पूरे प्रदेश में कोई कानून व्यवस्था नहीं बची है। कालीपट्‌टी बांधकर शियाओं ने किया प्रदर्शन, किंतूर में नहीं मनी ईद लखनऊ, संभल और प्रयागराज में शिया समुदाय के लोगों ने कालीपट्‌टी बांधकर नमाज पढ़ा। ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनई सहित ईरानी लोगों के मारे जाने के खिलाफ इन लोगों ने नमाज के बाद अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बाराबंकी के किंतूर गांव में ईद नहीं मनाई गई। इसी गांव से खामेनेई के गुरु और ईरान के पहले सुप्रीम लीडर खुमैनी के पूर्वज निकलकर ईरान गए थे। वाराणसी में नमाजियों पर फूल बरसाए गए। गोंडा में ईदगाह के न होने पर लोगों ने मस्जिद के आसपास स्थित दुकानों की छतों पर एकत्र होकर नमाज पढ़ा। जौनपुर में सड़क पर नमाज पढ़ रहे नमाजियों को पुलिस ने हटाया। ईद पर 'पीपुल्स फ्रेंडली पुलिस' की भूमिका में दिखे अधिकारी कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल एक बच्चे को गोद में लेकर बधाई देते नजर आए। एक पिता अपने बच्चे को कंधे पर बिठाकर नमाज अदा करने पहुंचा तो डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बच्चे से हाथ मिलाकर ईद की बधाई दी। वाराणसी में डीआईजी शिवहरि मीना भी छोटे बच्चे को गोद में बिठाकर दुलारा। शनिवार को लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, संभल सहित विभिन्न शहरों में कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज अदा की गई। हर जगह पुलिस अधिकारी खुद सड़कों पर उतरे। नमाज के दौरान लोगों के बीच ही रहे। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद ने लोगों से अपील की है कि सड़कों पर इबादत न करें। 4 तस्वीरें देखिए... ईद के पल-पल के अपडेट्स नीचे ब्लॉग में पढ़िए...
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:कानपुर के होटल में असम की युवती से रेप का प्रयास; बोली- नहाकर निकली, तभी आरोपी ने पकड़ लिया
    Next Article
    फरसा बाबा कहते थे-गौतस्करों से लड़ता हूं:15 Kg का फरसा लेकर चलते, गौशाला में 350 गायें; मौत के बाद मथुरा में बवाल हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment