Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में भीषण गर्मी, काशी में घाटों पर सन्नाटा:गोरखपुर में दरियाई घोड़े पानी से निकल नहीं रहे, छात्र बोले-प्रिंसिपल मैम छुट्‌टी कर दीजिए

    13 hours ago

    1

    0

    यूपी में भीषण गर्मी पड़ने लगी है। सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 44°C के पार पहुंच गया। यही नहीं, 16 जिलों में पारा 40 डिग्री या उससे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार दोपहर सड़कों पर सन्नाटा दिखा। स्कूलों में छुट्‌टी हुई तो पेरेंट्स बच्चों को छाता लगाकर या पूरा शरीर कपड़े से ढंक कर ले गए। बहुत जरूरी काम होने पर ही लोग घर से निकले। धूप से बेहाल लोग पेड़ों की छांव में बैठे दिखे। ठंडे पेय जैसे- गन्ने-बेल के जूस, लस्सी, शिकंजी, सत्तू आदि के ठेलों पर भीड़ देखने को मिली। वाराणसी में घाटों पर सन्नाटा दिखा। सभी नावें खड़ी हैं। नाविकों ने कहा- इन दिनों सुबह 10 बजे से ही असहनीय धूप हो जा रही है। पर्यटक आ नहीं रहे हैं। इसलिए सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक नावें नहीं चल पा रही हैं। मथुरा के वृंदावन में रंगनाथ मंदिर के रास्ते पर सन्नाटा दिखे। दो-चार श्रद्धालु दिखे तो वे ठंडे पानी की तलाश में भटक रहे थे। यहां जगह-जगह ठंडे पानी के लिए आरो लगाए गए हैं। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- अगले 10 दिनों तक बारिश के आसार नहीं हैं। पछुआ (पश्चिमी) हवा अब कमजोर पड़ रही है। इससे अगले 4-5 दिनों में पारा 3 से 6°C तक उछलेगा। आने वाले दिनों में अधिकांश जिलों में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच जाएगा। गर्मी का असर और तेज होगा। लू चलने की भी संभावना है। तस्वीरें देखिए- दरियाई घोड़े पानी भरे तालाब से निकल ही नहीं बढ़ती गर्मी का असर अब जानवरों पर साफ दिखाई देने लगा है। गोरखपुर चिड़ियाघर में दरियाई घोड़े पानी भरे तालाब से निकल ही नहीं रहे। गर्मी में ठंडे पानी में आनंद ले रहे हैं। कानपुर चिड़ियाघर में गैंडे के लिए कीचड़ का तालाब बनाया गया है। हिरन-शेरों पर लिए पानी की फुहारें डाली जा रही हैं। विशेषज्ञ डॉ. नासिर ने बताया कि गैंडा कीचड़ में लोटकर खुद को ठंडा रखता है। गीली मिट्टी उसके शरीर पर चिपक जाती है, जिससे गैंडों को गर्मी से राहत मिलती है। स्कूल से निकले बच्चे गर्मी में बेहाल दिखे प्रयागराज में दोपहर में स्कूल की छुट्‌टी हुई तो बच्चे बेहाल दिखे। पेरेंट्स उन्हें गर्मी से बचाने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं- कोई बच्चों को टोपी और छाता दे रहा है, तो कोई पानी की बोतल, ग्लूकोज और फुल स्लीव कपड़ों के साथ स्कूल भेज रहा है। कई पेरेंट्स बच्चे को दुपट्‌टे में लपेट कर ले गए। बड़े छात्र भी स्कूल से निकले तो गमछा ओढ़े दिखे। पिछले 24 घंटे की बात करें तो बांदा सबसे गर्म रहा, जहां दिन का तापमान 44.8°C रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा प्रयागराज में पारा 43°C, वाराणसी में 42.8°C झांसी 41.4°C और सुल्तानपुर 41.3°C में पारा रिकॉर्ड किया गया। दिन में गर्म हवाएं लू का एहसास करा रही हैं। छात्र की रिक्वेस्ट- प्रिंसिपल मैम छुट्‌टी कर दीजिए शहरों में आज का हाल जानने के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:नेपाल में भ्रष्टाचार पर सख्ती, पीएम बालेंद्र शाह ने नेताओं की संपत्ति जांच के लिए पैनल बनाया
    Next Article
    यूपी के संभल में ईदगाह-इमामबाड़े को बुलडोजर से ढहाया:भीड़ जुटी तो अफसरों ने खदेड़ा; महिला बोली- मंदिरों पर एक्शन क्यों नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment