Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में आंधी-बारिश, 10 जिलों में जमकर ओले गिरे:बच्ची समेत 12 की मौत; पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर टोल प्लाजा की छत उड़ी

    14 hours ago

    1

    0

    यूपी में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ली। प्रयागराज-वाराणसी समेत 30 से ज्यादा जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। लखनऊ समेत 10 जिलों में जमकर ओले गिरे। सुल्तानपुर में 60 किमी की स्पीड से तूफान आया। इससे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बने टोल प्लाजा की छत उड़ गई। अयोध्या में धूलभरी आंधी के साथ बारिश हुई। इससे सीएम योगी का हेलिकॉप्टर एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। सुल्तानपुर में बिजली गिरने से खेत में आग लग गई। आंधी-बारिश से प्रदेश में जगह-जगह पेड़, बिजली के खंभे उखड़ गए। कई कच्चे मकान ढह गए। इससे 12 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 6 मौत सुल्तानपुर में हुई। अयोध्या- अमेठी में 2-2, प्रयागराज और गाजीपुर में 1-1 की जान गई। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं की वजह से मौसम बदला है। आज पूर्वांचल, अवध, बुंदेलखंड और ब्रज क्षेत्र के 58 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। बिजली भी गिर सकती है। इससे पहले, मंगलवार को 15 जिलों में पारा 40°C से अधिक रहा। बांदा के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आई। बावजूद इसके 45.6°C के साथ बांदा शहर यूपी में सबसे गर्म शहर रहा। 27 अप्रैल को बांदा में पारा 47.4°C दर्ज हुआ था। अप्रैल महीने में छठी बार प्रदेश में बांदा सबसे गर्म रहा था। मौसम की तस्वीरें- लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इससे गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। अगले 5 दिन यानी 4 मई तक तेज हवाओं के साथ बारिश होती रहेगी। गर्मी और लू से राहत मिलेगी। तापमान 3-4°C तक गिरेगा। हालांकि, दिन में धूप की वजह से उमस जैसे हालात बन सकते हैं। जिलों का मौसम जानिए- आज किन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानिए- कल कैसा रहेगा मौसम? अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम? मौसम से जुड़ी अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    तकनीकी जांच, मुखबिरों का इनपुट... नवी मुंबई में ऐसे हुआ अज्ञात शख्स के मर्डर का खुलासा
    Next Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:मोदी ने त्रिशूल लहराया, बृजभूषण बोले- अखिलेश ने बड़प्पन दिखाया, हाईकोर्ट बोला- मुस्लिमों की लिंचिंग पर आयोग मौन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment