Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में आज से प्री-मानसून बारिश, 35 शहरों में अलर्ट:आंधी-तूफान से ऑडिटोरियम की छत उड़ी, महिला पर टिनशेड गिरा; 3 की मौत

    6 hours ago

    1

    0

    यूपी में भीषण गर्मी के बीच मौसम बदलने वाला है। प्रदेश में बुधवार से प्री-मानसून बारिश का सिलसिला शुरू होने जा रहा है। बुधवार तड़के नोएडा-गाजियाबाद और संभल में तेज हवा के साथ बारिश हुई। हालांकि, बाकी शहरों में तेज धूप निकली। मौसम विभाग ने आज 35 जिलों में आंधी, बारिश और बिजली-ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। 17 शहरों में हीटवेव (लू) का भी अलर्ट है। IMD के मुताबिक, कल यानी 11 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। इससे प्री-मानसून जोर पकड़ेगा। इससे पहले, मंगलवार को आंधी-तूफान ने चित्रकूट, इटावा, फिरोजाबाद और सीतापुर में भारी नुकसान पहुंचाया। चित्रकूट में 4.5 करोड़ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी ऑडिटोरियम की छत उड़ गई। इटावा में 100 की रफ्तार से आए तूफान में टिनशेड उड़कर महिला पर गिर गई। सड़क पर पेड़ के नीचे दबकर बुजुर्ग की मौत हो गई। सीतापुर में लखनऊ बॉर्डर के पास हाईवे पर पेड़ उखड़कर गिर गया। नीचे दबने से सफाईकर्मी की मौत हो गई। फिरोजाबाद में निर्माणाधीन मकान का लोहे का गेट गिरने से एक मौत हो गई। पत्नी और बेटी बुरी तरह घायल हो गए। लखनऊ के वैज्ञानिक अतुलसिंह ने बताया- यूपी में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। कहीं लू चल रही है तो कहीं आंधी-बारिश हो रही है। कल यानी 11 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे प्री-मानसून की गतिविधियों में तेजी आएगी। 15-16 जून आंधी-तूफान और बारिश का सिलसिला चलता रहेगा। मानसून अपने तय समय यानी 20 जून तक एंट्री करेगा। 10 दिन के अंदर पूरे यूपी पर छा जाएगा। आपके शहर में गर्मी से राहत कबसे मिलने लगेगी, मानसून कब तक आ जाएगा? जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमृतसर से 541 सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना:ऐतिहासिक गुरुधामों के करेंगे दर्शन; गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस को लेकर उत्साह
    Next Article
    राममंदिर के चढ़ावे में चोरी के दावे पर PMO सख्त:ट्रस्ट से रिपोर्ट मांगी; भाजपा नेता ने लेटर लिखकर CBI जांच की मांग की थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment