Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी कांग्रेस प्रभारी बोले- सपा से बराबर सीटें चाहिए:कम पर कोई समझौता नहीं; एक महीने में घोषणापत्र जारी कर देंगे

    16 hours ago

    2

    0

    यूपी कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम गुरुवार को पहली बार लखनऊ पहुंचे। शाम करीब 4:30 कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने यूपी में सीटों के बंटवारे पर साफ कहा- हमें बराबर का सम्मान और बराबर की सीटें चाहिए, इससे कम पर कोई समझौता नहीं होगा। कांग्रेस और सपा का शीर्ष नेतृत्व बहुत जल्द सीट मुद्दे पर बैठक करेगा। हमारी पार्टी यूपी सरकार की 'ईंट से ईंट' बजाने को तैयार है। कांग्रेस पार्टी अगले एक महीने में ऊपर से लेकर बूथ तक मजबूत करेगी। साथ ही एक से डेढ़ महीने के अंदर अपना घोषणापत्र भी जारी कर देगी। मायावती बुलाएंगी, तो जरूर जाऊंगा बसपा सुप्रीमो मायावती से मुलाकात पर गौतम ने कहा- अंबेडकर मिशन और कांशीराम की वजह से हम जुड़े हैं। मायावतीजी के पिता और बड़े भाई से हमारी बात होती रहती है। हमारे पारिवारिक रिश्ते रहे हैं। मायावतीजी बहुजन समाज की सबसे बड़ा चेहरा हैं। मैं अलग-अलग दलों में कार्यरत अपने समाज के नेताओं की कुशलक्षेम लेता रहता हूं। इसी क्रम में मायावती से भी मिलने गया था। मायावतीजी के स्टाफ ने मेरा नंबर लिया है। जब भी वे बुलाएंगी, मैं जरूर जाऊंगा। इंडिया गठबंधन में संविधान, सामाजिक न्याय और लोकतंत्र पर भरोसा करने वाले हर दल का स्वागत है। कांग्रेस प्रभारी के भाजपा पर 5 बड़े हमले 1- भाजपा वोट और पार्टी ही नहीं, राम मंदिर का चढ़ावा भी चुरा रही गौतम ने आरोप लगाया कि भाजपा का साम-दाम-दंड-भेद अब नहीं चलेगा। आखिर किसके इशारे पर करोड़ों लोगों की आस्था के प्रतीक श्रीराम मंदिर से चढ़ावा चोरी के बड़े गुनहगारों को बचाया जा रहा है? राम मंदिर निर्माण में 40% कमीशन मांगने की शिकायत एक इंजीनियर ने की थी। लेकिन, कार्रवाई सिर्फ छोटे कर्मचारियों पर हुई। 2- राष्ट्रपति दलित-आदिवासी थीं, इसलिए शिलान्यास और उद्घाटन से दूर रखा भाजपा पर दलित-आदिवासी विरोधी होने का आरोप लगाते हुए गौतम ने कहा कि जब मंदिर का शिलान्यास हुआ तो तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को दूर रखा गया। जब उद्घाटन हुआ तो आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नहीं बुलाया गया। ये सिर्फ वोट के लिए नमन करते हैं, दिल से नफरत करते हैं। 3- चुनाव आयोग और रिटर्निंग अफसरों ने मिलकर लोकसभा में जिताया संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जे का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट-हाईकोर्ट के जजों से लेकर ब्यूरोक्रेट्स तक पर भारी दबाव है। चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं रहा। गौतम ने दावा किया कि हमारे डेटा के अनुसार भाजपा की 2024 के लोकसभा में सिर्फ 171 सीटें आई थीं। बाकी सीटें इलेक्शन कमीशन और रिटर्निंग अफसरों की मदद से जीते हुए प्रत्याशियों को हराकर पूरी की गईं। 4- मुस्लिम-दलितों के वोट काटे जा रहे, पुलिस खुद जज बन गई है गौतम ने आरोप लगाया कि भाजपा विरोधी वोटर्स, खासकर मुस्लिम, दलित और अति-पिछड़ों के नाम वोटर लिस्ट से काटे जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल में भी यही खेल हुआ। इसके अलावा उन्होंने बुलडोजर कार्रवाई पर सवाल उठाए। कहा कि भाजपा शासित राज्यों में पुलिस खुद जज बन गई है। खुलेआम लोगों को मार रही है। चंदा चुराने वालों के घरों पर बुलडोजर कब चलेगा? 5- योगी जी घबराए हुए हैं, डेढ़ महीने में लाएंगे घोषणा पत्र प्रभारी ने कहा कि सीएम योगी बुरी तरह घबरा गए हैं, क्योंकि उनका 'आस्था का मुखौटा' उतर चुका है। कांग्रेस एक महीने के अंदर बूथ स्तर तक संगठन तैयार कर लेगी। डेढ़ महीने में जनता का चुनावी घोषणापत्र (मेनिफेस्टो) जारी कर दिया जाएगा। 2027 में उन्हें यूपी की सियासत से विदा कर दिया जाएगा। 6- आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों के साथ खड़े रहने वाले देशद्रोही हैं पेपर लीक के मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए गौतम ने कहा- भाजपा एक भी परीक्षा ईमानदारी से नहीं करा सकती। स्वतंत्रता संग्राम का जिक्र करते हुए उन्होंने तंज कसा। कहा कि कांग्रेस के लोग जेल जा रहे थे, तब भाजपा वाले (जनसंघ) अंग्रेजों के साथ खड़े थे। इनके पास वीर सावरकर का एक ही नाम है, जिनके पोते ने खुद बयान दिया था कि उन्होंने अंग्रेजों से 10 बार माफी मांगी थी। सपा-भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बड़ी संख्या में सपा-भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। इनमें बलरामपुर से हसीब खान, सपा के उतरौला विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी राजेश शुक्ला, फिरोज खान और भाजपा के 12 कार्यकर्ता शामिल थे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों को तिरंगा पट्टिका पहनाकर स्वागत किया। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें संजय निषाद की धमकी- काम तो तुम्हारा बाप भी करेगा, जालौन में अपनी पार्टी के प्रदेश सचिव पर भड़के यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद गुरुवार को डेढ़ बजे जालौन पहुंचे। यहां कार्यक्रम के दौरान वह अपने प्रदेश सचिव पर भड़क गए। उन्होंने मंच पर ही प्रदेश सचिव भरत लाल से कहा कि दिमाग सही कर लो, दिमाग सही कर दूंगा, काम तो तुम्हारा बाप भी करेगा। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ CMO कार्यालय में पोस्टर से मचा बवाल:डॉक्टर की तैनाती पर उठे सवाल, जांच शुरू
    Next Article
    अलीगढ़ में बच्चे की हादसे में मौत पर बवाल:गेहूं लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली फूंकी, शव रखकर हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने खदेड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment