Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के मिर्जापुर में सड़क हादसा, 11 की मौत:इनमें से 8 जिंदा जले, ट्रक-ट्रॉले की टक्कर से बोलेरो में आग लगी

    13 hours ago

    2

    0

    यूपी के मिर्जापुर में बुधवार रात ट्रक, बोलेरो और ट्राले की भिड़ंत में 11 लोगों की मौत हो गई। हादसे में बोलेरो में आग लग गई। इसमें सवार 8 लोग जिंदा जल गए। इनके अलावा कार सवार एक व्यक्ति, ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर की दबकर मौत हो गई। मध्य प्रदेश से चना लादकर आ रहे ट्रक का ब्रेक फेल हो गया, जिससे वह बेकाबू हो गया। ट्रक ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। इससे बोलेरो आगे चल रहे गिट्टी लदे ट्रेलर में जा घुसी। हादसा ड्रमडगंज थाना क्षेत्र में हुआ। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि बोलेरो सवार सभी लोग प्रयागराज के मांडा क्षेत्र के हाटा के बताए जा रहे हैं। ये लोग मैहर धाम से दर्शन करके लौट रहे थे। हालांकि, यह पता नहीं चल पाया कि बोलेरो में कुल कितने लोग सवार थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू किया। हादसे की 3 तस्वीरें… अब जानिए पूरी घटना मिर्जापुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात साढ़े 9 बजे बड़का मोड़ से एक ट्रक चना लादकर जा रहा था। अचानक ट्रक के ब्रेक फेल हो गए। इसी बीच एक बोलेरो भी ढलान से नीचे उतर रही थी। तभी बेकाबू ट्रक ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। इससे बोलेरो आगे चल रहे गिट्टी लदे ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो में तुरंत आग लग गई। आग लगने से बोलेरो में सवार सभी यात्री अंदर ही फंस गए और जिंदा जल गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग तेजी से बचाव कार्य में जुट गए। लेकिन, तेज आग के कारण किसी को बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलते ही एसपी अपर्णा रजत कौशिक, सीओ लालगंज अमर बहादुर और लालगंज और हलिया थाने की फोर्स भी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। फिलहाल, पुलिस शवों की शिनाख्त करने में जुटी है। मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल ने हादसे पर दुख जताया ------------------- यह खबर भी पढ़ें… ऐशान्या बोलीं- आतंकवाद जब तक जिंदा, इंसाफ अधूरा, पहलगाम में जिंदगीभर का दर्द मिला; पहली एनिवर्सरी तक नहीं मना पाई पहलगाम आतंकी हमला आज से ठीक एक साल पहले 22 अप्रैल को हुआ था। आतंकियों ने नाम और मजहब पूछकर 26 लोगों की हत्या की थी। कानपुर के रहने वाले 30 साल के शुभम द्विवेदी को उनकी पत्नी ऐशान्या के सामने सिर में गोली मारी गई। दो महीने पहले ही शुभम-ऐशान्या की शादी हुई थी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंगाल में पहले फेज की 152 सीटों पर वोटिंग:पहली बार हर बूथ की रिकॉर्डिंग होगी; तमिलनाडु की 234 सीटों पर भी मतदान
    Next Article
    यूपी के 354 विधायकों को फिर नहीं देना चाहते टिकट:भास्कर सर्वे के नतीजे, भाजपा के 88% तो सपा के 91% विधायकों से लोग नाखुश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment