Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के IAS रिंकू सिंह राही ने इस्तीफा दिया:8 महीने से साइडलाइन थे; 17 साल पहले बदमाशों ने 7 गोलियां मारी थीं

    3 hours ago

    2

    0

    यूपी के IAS अफसर रिंकू सिंह राही ने मंगलवार को नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने लेटर में आरोप लगाया कि संवैधानिक व्यवस्था के समानांतर एक अलग सिस्टम चल रहा है। उन्हें वेतन मिल रहा था, लेकिन जनसेवा का अवसर नहीं मिल रहा था। हालांकि, इस्तीफे को उन्होंने नैतिक निर्णय बताया। रिंकू को 8 महीने पहले शाहजहांपुर से हटाकर राजस्व परिषद भेजा गया था। तब से उन्हें फील्ड में कोई पोस्टिंग नहीं मिली थी। उस वक्त रिंकू सिंह पुवायां तहसील के SDM थे। उन्होंने खुले में शौच करने पर एक मुंशी से उठक-बैठक कराई थी। वकीलों ने इसका विरोध किया तो रिंकू नरम पड़ गए थे। इसके बाद उन्होंने खुद उठक-बैठक लगाई थी। वीडियो सामने आने के बाद इन्हें हटाया गया था। 42 साल के रिंकू सिंह राही 2022 बैच के IAS अफसर हैं। बसपा शासन में 26 मार्च, 2009 को उन पर फायरिंग हुई थी। सात गोलियां लगीं, जिनमें से दो उनके चेहरे पर लगी थीं। जिससे चेहरा बिगड़ गया था। एक कान खराब हो गया और एक आंख की रोशनी चली गई। SDM से क्यों हटाए गए थे रिंकू, पढ़िए पूरा मामला 8 महीने पहले रिंकू सिंह राही मथुरा में जॉइंट मजिस्ट्रेट थे। वहां से ट्रांसफर होकर 24 जुलाई को दोपहर 2 बजे पुवायां SDM का चार्ज संभाला था। इसी दौरान उनकी नजर परिसर के अंदर ही दीवार के पास टॉयलेट कर रहे वकील आज्ञाराम के मुंशी विजय (38 साल) पर पड़ी। उन्होंने उसे टोक दिया और शौचालय का इस्तेमाल करने के लिए कहा। मुंशी ने रिंकू सिंह को जवाब दिया कि शौचालय गंदे हैं। इस पर एसडीएम बिफर गए, कहने लगे कि ये गलती तहसील कर्मचारियों की है। मौके पर ही मुंशी से उठक-बैठक लगवा दी। तहसील परिसर में वकील अपनी कुछ मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, तभी उनको ये बात पता चल गई। वकील भड़क गए। उन्होंने एसडीएम को मौके पर बुलवा लिया। एसडीएम मौके पर पहुंचे और कहने लगे कि मुंशी ने गलती की है, जिस पर वकीलों ने कहा कि गलती है, तो उठक बैठक लगवाना सही नहीं है। क्या आप उठक बैठक लगा सकते हैं? इस पर उन्होंने कहा, इसमें कोई शर्म नहीं है, मैं उठक बैठक लगा सकता हूं। इसके बाद उन्होंने 5 बार उठक-बैठक लगाई। जानिए कौन हैं रिंकू सिंह राही… भ्रष्टाचार का खुलासा करने पर 7 गोलियां मारी गई थीं रिंकू सिंह राही का जन्म हाथरस में हुआ था। इन्होंने इंटर तक की पढ़ाई की है। फिर बीटेक जमशेदपुर से किया। 2004 में पीसीएस क्लियर कर 2008 में जिला समाज कल्याण अधिकारी के पद पर तैनात हुए। जिला समाज कल्याण अधिकारी के पद पर पहली पोस्टिंग मुजफ्फरनगर में हुई। यहां पोस्टिंग के दौरान उन्होंने स्कॉलरशिप और पेंशन में भ्रष्टाचार का खुलासा किया था। उस समय बसपा सरकार थी। 26 मार्च, 2009 को वह एक सहकर्मी के साथ बैडमिंटन खेल रहे थे तो उन पर दो हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। रिंकू राही को सात गोलियां लगीं, जिनमें से दो उनके चेहरे पर लगी थीं। उनका जबड़ा बाहर आ गया और चेहरा बिगड़ गया था। इसके साथ ही एक कान खराब हो गया और एक आंख की रोशनी चली गई। एक महीने अस्पताल में भर्ती रहे, धरना दिया था इस हमले के बाद रिंकू को हायर सेंटर मेरठ ले जाया गया। करीब एक महीने सुभारती मेडिकल कॉलेज मेरठ में भर्ती रहे। ऑपरेशन के बाद वह ठीक होकर लौटे। इसके बाद घोटाला के खुलासे के लिए रिंकू ने RTI के तहत विभाग से कुछ सूचनाएं मांगी थीं, लेकिन एक साल बाद भी सूचनाएं नहीं दी गईं। 26 मार्च, 2012 को रिंकू राही ने लखनऊ निदेशालय के बाहर अनशन शुरू कर दिया था। पुलिस ने रिंकू राही को वहां से उठाकर मेंटल हास्पिटल लखनऊ भेज दिया था। हालांकि बाद में उन्हें राहत मिल गई थी। दिव्यांग कोटे से यूपीएससी सिविल सेवा की परीक्षा दी IAS अफसर रिंकू सिंह राही ने दिव्यांग कोटे से यूपीएससी सिविल सेवा की परीक्षा दी थी। 2021 में 683वीं रैंक से उन्होंने परीक्षा पास की थी। वह 2022 बैच यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न कोचिंगों के 24 अभ्यर्थी सफल हुए थे। उनमें रिंकू सिंह भी शामिल थे। वह हाथरस के रहने वाले हैं। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण रिंकू सिंह की पढ़ाई सरकारी स्कूल से पूरी हुई। अच्छे नंबरों से 12वीं पास करने के बाद उन्हें स्कॉलरशिप मिली। जिसकी मदद से उन्होंने टाटा इंस्टीट्यूट से बीटेक किया। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है....
    Click here to Read more
    Prev Article
    पति ने पत्नी, 2 बच्चों की हत्या करके जान दी:मुजफ्फरनगर में बहन को ईदी देने पर पत्नी से हुआ था झगड़ा
    Next Article
    CM मोहन यादव बोले- एमपी-यूपी में राम-कृष्ण काल से संबंध:काशी में कहा- धार्मिक पर्यटन में समाज और अर्थव्यवस्था बदलने की क्षमता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment