Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पति ने पत्नी, 2 बच्चों की हत्या करके जान दी:मुजफ्फरनगर में बहन को ईदी देने पर पत्नी से हुआ था झगड़ा

    4 hours ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों के शव एक कमरे में मिले हैं। कमरा अंदर से बंद था। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो पति फंदे पर लटका मिला। पत्नी जमीन और दोनों बच्चे फर्श पर पड़े थे। बेटा 2 साल का और बेटी 1 महीने की थी। घरवालों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच ईद के दूसरे दिन (22 मार्च) से झगड़ा चल रहा था। पित ने अपनी बहन को ईदी में 1700 रुपए दे दिए थे। इससे पत्नी नाराज हो गई थी। मंगलवार तड़के 4 बजे तक भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होता रहा। इसके बाद सुबह पति-पत्नी और दोनों बच्चों की लाशें कमरे में मिलीं। SSP संजय कुमार वर्मा ने बताया- शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति ने पहले पत्नी और बच्चों की हत्या की, फिर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने परिवार के एक रिश्तेदार को बुलाया और पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा खोला गया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। 3 तस्वीरें देखिए सरवट इलाके की गली नंबर-6 इरशाद (32), पत्नी नूरीन (28), दो साल के बेटे आहिल और एक महीने की बेटी अक्शा के साथ रहता था। इरशाद पेंटिंग का काम करता था। मंगलवार सुबह जब काफी देर तक इरशाद के घर का दरवाजा नहीं खुला, तो पड़ोसियों ने उसके भाई नौशाद को बुलाया। नौशाद जब अंदर पहुंचा, तो इरशाद, उसकी पत्नी और दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। नौशाद ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। एक साथ चार लोगों की बॉडी मिले की खबर पर सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद SSP संजय कुमार वर्मा, ASP सिद्धार्थ के. मिश्रा, CO मंडी राजू कुमार साव, डॉग स्क्वायड, एलआईयू और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पड़ोसियों और रिश्तेदारों से हुई पूछताछ पुलिस ने घटना की कड़ियां जोड़ने के लिए पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ की। अफसरों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घरवालों ने पुलिस को बताया कि हाल ही में इरशाद की बहन घर आई थी, जिसे उसने ईदी के रूप में 1700 रुपए दे दिए थे। इसी बात को लेकर उसकी पत्नी नूरीन नाराज हो गई थी। दोनों के बीच इस बात को लेकर झगड़ा भी हुआ था। नूरीन ने अपने मायके पक्ष को भी इसके बारे में बताया था। सोमवार (कल) को नूरीन की दो बहनें भी घर पहुंचीं, जिसके बाद परिवार में जमकर कहासुनी हुई थी। पड़ोसियों ने बताया कि मंगलवार तड़के 4 बजे तक पति-पत्नी के बीच झगड़ा चलता रहा। इसके बाद अचानक घर में सन्नाटा छा गया। SSP संजय कुमार वर्मा का कहना है कि बहन को ईद के 1700 रुपए देने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। आज दो बच्चों और पति-पत्नी के शव एक कमरे में मिले हैं। खबर लगातार अपडेट हो रही है….
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं की मार्कशीट में गलती को इस तरह करें ठीक 
    Next Article
    यूपी के IAS रिंकू सिंह राही ने इस्तीफा दिया:8 महीने से साइडलाइन थे; 17 साल पहले बदमाशों ने 7 गोलियां मारी थीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment