Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:'धुरंधर' स्टाइल में अखिलेश के खिलाफ लखनऊ में पोस्टर लगे, लिखा- सपा का ल्यारी राज, नहीं भूलेंगें

    7 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में सपा की पिछली सरकार को लेकर पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टरों में 2012 से 2017 के बीच अखिलेश यादव की सरकार की तुलना 'धुरंधर' फिल्म में दिखाए गए पाकिस्तान के ल्यारी राज से की गई है। अखबार में छपी अपराध की घटनाओं की खबरों की कटिंग लगाई गई हैं। लोरेटो स्कूल चौराहे पर लगे पोस्टर में लिखा है- 'सपा का ल्यारी राज, न भूले हैं न भूलेंगे'। एक पोस्टर में लिखा है- कराची के ल्यारी जैसी ही स्थिति सपा शासन के दौरान उत्तर प्रदेश में थी। पोस्टर देवेंद्र तिवारी नाम के शख्स ने लगवाए हैं। उन्होंने पोस्टर में खुद को समाजसेवी बताया है। देवेंद्र तिवारी ने कहा कि किसी से छिपा नहीं है कि पहले किस तरह से अतीक का आतंक था। हम कहेंगे कि अखिलेश जी के राज में ल्यारी जैसे हालात थे। हर जगह रेप, मर्डर समेत जघन्य अपराध होते थे। भूमाफियाओं का राज था। कोई प्रदेश में निवेश नहीं करना चाहता था। बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। अब चीजें बदली हैं। मैं चाहता हूं कि अखिलेश खुद देखें कि पहले और अब में कितना सुधार हुआ है। दरअसल, 19 मार्च को रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' में पाकिस्तान के ल्यारी इलाके की गैंगवार को दिखाया गया है। इसमें इलाके में मची लूट, मर्डर और अराजकता को दिखाया गया है। गाजियाबाद में पत्नी-प्रेमी की हत्या करने वाला एनकाउंटर में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; तमंचा बरामद गाजियाबाद में पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस के अनुसार देर रात आरोपी को पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई थी। इस दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया और जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए गए हैं। दरअसल, 23 मार्च की देर रात ट्रोनिका सिटी निवासी आरोपी राशिद ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पढ़िए पूरी खबर… बरेली में खुले नाले में गिरकर युवक की मौत: 30 घंटे बाद मिला शव, NDRF-SDRF ने चलाया रेस्क्यू बरेली में खुले नाले में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। करीब 30 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव निकाला जा सका। मंगलवार रात साढ़े 9 बजे युवक नाले में गिरा था, जिसका शव गुरुवार तड़के करीब 3 बजे बरामद हुआ। युवक के नाले में गिरने की सूचना मिलते ही नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और तलाश अभियान शुरू कराया गया। मंगलवार पूरी रात रेस्क्यू चलता रहा, लेकिन सफलता नहीं मिली। करीब 15 फीट गहरे नाले में भारी मात्रा में कचरा और पानी के तेज बहाव के कारण टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बुधवार को दिनभर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और नगर निगम के कर्मचारी मौके पर जुटे रहे। गुरुवार तड़के करीब 3 बजे युवक का शव बरामद कर लिया गया। पढ़िए पूरी खबर… सुल्तानपुर में हिस्ट्रीशीटर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का मामला: गोली पीठ से सीने के आरपार, दो साल पहले हत्या मामले में गया था जेल सुल्तानपुर में बुधवार रात एक हिस्ट्रीशीटर प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक माता प्रसाद पांडेय (50 वर्ष) कुड़वार थाना क्षेत्र के नरवापार निवासी थे। हमलावरों ने उन्हें कुड़वार कस्बे में गोली मारी, जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना कुड़वार कस्बे में कमला इंडियन गैस सर्विस के पास हुई। पढ़िए पूरी खबर… लखीमपुर में तेंदुए ने बच्ची को मार डाला; घर में घुसकर उठा ले गया, 200 मीटर दूर छोड़ी बॉडी लखीमपुर में बुधवार शाम घर में घुसकर तेंदुआ 7 साल की बच्ची को उठा ले गया। बच्ची उस समय खाना खा रही थी। बच्ची को बचाने के लिए परिजन और ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पीछे दौड़े। तेंदुआ बच्ची को करीब 200 मीटर दूर खेत में छोड़कर भाग गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद वन विभाग के न पहुंचने से ग्रामीणों में गुस्सा है। मामला निघासन वन रेंज के सिधौना गांव का है। पढ़ें पूरी खबर सुल्तानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार सुल्तानपुर में बुधवार देर शाम बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर माता प्रसाद पांडेय की गोली मारकर हत्या कर दी। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। एम्बुलेंस में लिटाते समय ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर एएसपी अखंड प्रताप सिंह और सीओ सिटी सौरभ सामंत अस्पताल पहुंचे। मामले की जानकारी ली। मामला कुड़वार थाना क्षेत्र के कस्बे का है। माता प्रसाद पांडेय नरवापार कुड़वार कस्बे में कमला इंडियन गैस सर्विस पर स्कार्पियो से उतरे थे। तभी हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पढ़ें पूरी खबर कुशीनगर में दरिंदगी के बाद मासूम की हत्या, चाचा को फांसी की सजा; कोर्ट ने कहा- दुर्लभतम अपराध कुशीनगर में 7 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में कोर्ट ने आरोपी पिंटू उर्फ कोयल को फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इस जघन्य अपराध को रेयरेस्ट ऑफ रेयर श्रेणी में रखते हुए कड़ी टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा, यह घटना न केवल न्यायिक चेतना को झकझोरती है, बल्कि पूरे समाज को स्तब्ध कर देती है। घटना 22 फरवरी की शाम की है। जटहा बाजार थाना क्षेत्र में मासूम गांव में डीजे देखने गया था, जहां से आरोपी चाचा उसे बहला-फुसलाकर ले गया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई। साक्ष्य छिपाने के लिए शव को बांस के बखार में फेंक दिया गया था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:ईरान तनाव के बीच बदला ट्रम्प का शेड्यूल, मई में चीन दौरा तय
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार:पुरानी रंजिश में हुई थी वारदात, पुलिस ने बरामद किए हथियार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment