Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई के पशुपालकों को मिला वैज्ञानिक प्रशिक्षण:आगरा-सीतापुर में एक्सपोजर विजिट से सीखीं आधुनिक तकनीकें

    1 hour ago

    1

    0

    हरदोई जनपद के पशुपालकों को आधुनिक और वैज्ञानिक पशुपालन तकनीकों से अवगत कराने के लिए एक एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। इस दौरान पशुपालकों की एक टीम ने आगरा और सीतापुर का दौरा किया, जहां उन्हें उन्नत पशुपालन विधियों की जानकारी दी गई। इस एक्सपोजर विजिट में पशुपालकों को डेयरी प्रबंधन, पशु पोषण, रोग नियंत्रण, टीकाकरण और आधुनिक उपकरणों के उपयोग के बारे में विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में व्यावहारिक जानकारी भी शामिल थी, जिसका उद्देश्य उनके व्यवसाय को अधिक लाभदायक बनाना था। देखें, 3 तस्वीरें… मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए. के. सिंह ने बताया कि ऐसे एक्सपोजर विजिट का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों को नवीनतम तकनीकों से जोड़ना और उनकी आय बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि सरकार पशुपालन क्षेत्र को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। डॉ. सिंह ने यह भी जानकारी दी कि इस पूरे कार्यक्रम के दौरान पशुपालकों के आने-जाने और भोजन की व्यवस्था निशुल्क की गई थी, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। इस पहल से पशुपालकों में काफी उत्साह देखा गया और उन्होंने इसे अपने लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा नेताओं ने सम्राट अशोक की जयंती मनाई:मिर्जापुर लोहिया ट्रस्ट कार्यालय में पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन
    Next Article
    लखनऊ के पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें:ग्राहक बोले- 2 पंप मिले खाली, 3 घंटे बाद भी नहीं मिला ईंधन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment