Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:देवरिया में जिला प्रोजेक्ट मैनेजर का कार में मिला शव; दफ्तर से घर जाने के लिए निकले थे

    15 hours ago

    2

    0

    देवरिया में बुधवार रात सदर कोतवाली क्षेत्र के शुगर मिल ग्राउंड के पास खड़ी कार में पंचायती राज विभाग के जिला परियोजना प्रबंधक (डीपीएम) का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। शीशा तोड़कर बॉडी को बाहर निकाला गया। जितेंद्र दुबे (40) बरहज थाना क्षेत्र के दुबौली गांव के निवासी थे। वह पंचायती राज विभाग में जिला प्रोजेक्ट मैनेजर थे। शहर के उमा नगर मोहल्ले में परिवार के साथ किराए के मकान में रहते थे। वह शाम 6 बजे कार्यालय से अपने घर जाने के लिए कार से निकले थे। शुगर मिल ग्राउंड के पास सड़क किनारे कार खड़ी की और उसमें बैठे रहे। काफी देर तक कार में बैठे व्यक्ति में कोई हलचल न देखकर पुलिस को सूचना दी गई। पढ़ें पूरी खबर सहारनपुर में जाम खुलवाने सड़क पर उतरे सांसद इमरान मसूद, खुद संभाली ट्रैफिक व्यवस्था सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद सड़क पर खड़े होकर ट्रैफिक व्यवस्था संभालते नजर आए। इसका एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह ट्रक और अन्य वाहनों को निकलने का इशारा करते दिख रहे हैं। कार और ई-रिक्शा चालकों से कहते सुनाई दे रहे हैं- इधर से निकलो, जल्दी चलो। वीडियो मानकमऊ तिराहा क्षेत्र का है। यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। इस तिराहे से एक रास्ता अंबाला की ओर जाता है, जिससे ट्रैफिक रहती है। दरअसल, मंगलवार रात सांसद अपने परिवार के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान वे जाम में फंस गए। जाम अधिक होने पर उन्होंने खुद वाहन से उतरकर ट्रैफिक संभालना शुरू कर दिया। कुछ देर तक उन्होंने सड़क पर खड़े होकर वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकलवाया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका। पढ़िए पूरी खबर… प्रयागराज में रेप का आरोपी सरकारी अस्पताल से भागा, DNA टेस्ट के लिए लाया गया था, 2 सिपाही सस्पेंड प्रयागराज में रेप का आरोपी एसआरएन (सरकारी) अस्पताल से भाग निकला। पुलिसकर्मी मंगलवार को उसे डीएनए टेस्ट के लिए लेकर आए थे। तभी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर वह भाग गया। मामले में एसपी दीपक भूकर ने 2 सिपाही मदन शर्मा और अनुज कुमार को सस्पेंड कर दिया है। प्रतापगढ़ के मानिकपुर में डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। सोमवार को कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया था। मंगलवार को उसे मेडिकल जांच और डीएनए टेस्ट के लिए प्रयागराज लाया गया था। इसी दौरान शाम करीब 6 बजे आरोपी भाग निकला। पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। पुलिस की 3 टीमें तलाश में जुटी हैं। पढ़िए पूरी खबर गाजियाबाद में लेंसकार्ट के शोरूम में पहुंचे BJP विधायक, बोले- कंपनी का मालिक औरंगजेब की औलाद लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर मंगलवार शाम गाजियाबाद के एक लेंसकार्ट शोरूम पहुंचे। उन्होंने वहां काम कर रहे कर्मचारियों से बातचीत की और ड्रेस कोड का विरोध जताया। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा- यह बहुत गलत फैसला है। भारत में रहकर बिंदी और कलावा नहीं पहन सकते, यह उचित नहीं है। कंपनी के मालिक का नाम भले ही पीयूष है, लेकिन इसके माता या पिता में से कोई एक मुसलमान होगा। यह औरंगजेब की औलाद है। इसकी जांच होनी चाहिए। पढ़िए पूरी खबर… कानपुर में जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, संकरी गली में फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच सकी, लंबी पाइप बिछानी पड़ी कानपुर के जाजमऊ क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने कुछ ही देर में पूरी टेनरी को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें करीब 20 मीटर ऊंची उठती दिखीं। सूचना पर पहुंची दमकल की टीमों ने 5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वाजिदपुर स्थित एसएच इंटरनेशनल नाम की इस फैक्ट्री के मालिक नौशाद अहमद ने बताया कि उन्हें रात करीब 8 बजे आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे, तब तक आग पूरी तरह फैल चुकी थी। उन्होंने 7 दिन पहले ही जूता फिनिशिंग का करीब 2 करोड़ रुपए का नया सेटअप लगाया था, जो पूरी तरह जलकर खाक हो गया। ग्राउंड फ्लोर पर लगा 95 लाख रुपए का जूता कटिंग यूनिट, 10 लाख से अधिक का चमड़ा और अन्य सामग्री भी आग की चपेट में आ गई। पहली मंजिल पर सोलिंग, फिनिशिंग और पैकिंग का करीब 30 लाख का सेटअप भी जल गया, जबकि ऊपरी मंजिल पर स्थित लैब और स्प्रे विभाग भी पूरी तरह जल गए। पढ़िए पूरी खबर… बरेली में फौजी की पत्नी का मर्डर, बच्चे स्कूल में थे, घर में अकेली पाकर घुसा संदिग्ध; हाथ में छाता और बैग लिए सीसीटीवी में दिखा बरेली में एक फौजी की पत्नी की उसके घर में घुसकर गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब व घर पर अकेली थी। महिला के दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे। उसकी भांजी बच्चों को स्कूल से लेने गई हुई थी। इसी बीच किसी व्यक्ति ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। फौजी की तैनाती पंजाब के फिरोजपुर में है। महिला यहां अपने बच्चों के साथ रहती थी। घटना सुभाष नगर थाना क्षेत्र की है।पूरी खबर पढ़ें.. कानपुर में बोलेरो ने दरोगा सहित 2 को रौंदा, टेंट कारोबारी की मौत; दरोगा गंभीर कानपुर में तेज रफ्तार बोलेरो ने दरोगा समेत 3 लोगों को रौंद दिया। हादसे में टेंट कारोबारी की मौत हो गई, जबकि दरोगा और एक बाइक सवार घायल हो गए। दरोगा का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, वहीं बाइक सवार को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, सोमवार देर रात टिकरा चौकी पर तैनात दरोगा प्रदीप कुमार (29) गश्त पर थे। इसी दौरान कल्याणपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। करीब 500 मीटर आगे जाकर बोलेरो ने बाइक सवार और टेंट कारोबारी फूल सिंह कुशवाहा (45) को भी रौंद दिया। इसके बाद बोलेरो लगभग 300 मीटर दूर जाकर एक गड्ढे में पलट गई। हादसे में फूल सिंह कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मंगलवार सुबह उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। दरोगा प्रदीप कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना बिठूर क्षेत्र की है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंत, बडोनी और मार्करम पवेलियन लौटे:लखनऊ के 3 बैटर्स शून्य पर आउट, गोयनका ने भगवान की तस्वीर को माथे लगाया
    Next Article
    यूपी सरकार के 4 साल पूरे, देखिए विधायकों का सर्वे:कितने MLA जनता की पसंद पर खरे, कितने नाकाम, कौन सी पार्टी पसंद; नतीजे कल से

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment