Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:टीजीटी और एलटी ग्रेड भर्ती के लिए TET अनिवार्य; हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    13 hours ago

    2

    0

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने टीजीटी/एलटी ग्रेड की नई भर्तियों में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को अनिवार्य करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने साफ किया कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ शैक्षिक (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) सेवा नियमावली-1983 के नियम 8 में बताई गईं योग्यताओं के साथ अब TET पास होना भी जरूरी होगा। कोर्ट ने लोकसेवा आयोग को TGT अध्यापक भर्ती विज्ञापन में यह साफ करने का निर्देश दिया है कि यह भर्ती कक्षा 9 और 10 में पढ़ाने वाले अध्यापकों के लिए निकाली गई है। यह आदेश जस्टिस अरिंदम सिन्हा और जस्टिस प्रशांत कुमार की खंडपीठ ने प्रयागराज के रहने वाले जयहिंद की याचिका पर दिया। जयहिंद ने याचिका में 28 जुलाई, 2025 को निकाली गई एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती की पात्रता को चुनौती दी थी। याचिका में नियम 8 को असंवैधानिक घोषित करने की मांग की गई थी। पढ़िए पूरी खबर एमपी CM ने दुकानदार से कहा- क्या खिलाओगे, काशी में कचौड़ी-सब्जी और लस्सी का आर्डर दिया वाराणसी में मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव पत्नी सीमा यादव के साथ शनिवार सुबह राम भंडार की दुकान पर पहुंचे। उन्होंने दुकानदार से पूछा- क्या खिलाओगे। इस पर दुकानदार भी मुस्कुराने लगा। फिर सीएम ने कचौड़ी और लस्सी का ऑर्डर दिया। इसके बाद आम लोगों के साथ ही बैठकर नाश्ता किया। इसके बाद खुद दुकानदार को बिल के पैसे दिए। खाने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा- विक्रमादित्य महानाट्य जरूर देखने जाएं। पढ़िए पूरी खबर डिप्टी CM केशव मौर्य का विपक्ष पर निशाना, बोले- ममता सरकार ने बंगाल का विकास रोका यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को प्रयागराज में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि ये सभी नेता सत्ता से बाहर रहने के कारण बौखलाहट में हैं। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में भी ममता को अपनी सत्ता जाते हुए दिखाई दे रही है। मौर्य ने आरोप लगाया कि ममता के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल का विकास ठप हो गया है। उन्होंने कहा कि कभी जिस राज्य की तुलना महाराष्ट्र से की जाती थी, आज वह विकास के मामले में पिछड़ गया है। उन्होंने इसके लिए पूर्व की कम्युनिस्ट सरकार और वर्तमान टीएमसी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। पढ़िए पूरी खबर इटावा में खेत में गिरा हेलीकॉप्टर ड्रोन; गांव वाले देखकर घबराए, निजी कंपनी का टेस्टिंग ड्रोन इटावा के सैफई क्षेत्र के नंदपुर गांव में एक हेलीकॉप्टर ड्रोन गेहूं के खेत में गिरने से हड़कंप मच गया। ड्रोन को देखकर ग्रामीण घबरा गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस और दमकल की टीम पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में यह ड्रोन एक निजी कंपनी का टेस्टिंग ड्रोन बताया जा रहा है। सीओ सैफई केपी सिंह ने बताया- सैफई हवाई पट्टी पर एक निजी कंपनी द्वारा ड्रोन की टेस्टिंग और ट्रेनिंग शुरू की जानी है। यह ड्रोन उसी प्रक्रिया का हिस्सा था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। पढ़ें पूरी खबर 'राघव चड्‌ढा भाजपा के खिलाफ बोलते, मगर वक्ता अच्छे': झांसी में दिनेश शर्मा बोले- विपक्ष को मोदी की आरती उतारनी चाहिए, अमेरिका-चीन की नहीं झांसी में पूर्व डिप्टी सीएम एवं राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए गए आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्‌ढा की तारीफ की। उन्होंने कहा- राघव चड्‌ढा एक अच्छे वक्ता हैं। उन्होंने कुछ पब्लिक इश्यू उठाए हैं, जो आम आदमी पार्टी को अच्छे नहीं लगे। रही बात भाजपा के प्रति झुकाव की तो सभी स्पीच में वे भाजपा के खिलाफ ही बोलते हैं। सांसद के तौर पर उनकी परफॉरमेंस अच्छी रही है। अब वो आम आदमी पार्टी नहीं रही, वो खास आदमी पार्टी हो गई है। पार्टी में बहुत सारे उद्योगपति सदस्य बन गए। इसलिए वहां कार्यकर्ता और नेता का कोई महत्व नहीं है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    OT टेक्नीशियन ने निकाली थी MBA स्टूडेंट की किडनी:कानपुर में ट्रांसप्लांट किया; मेरठ के 3 डॉक्टरों के भी नाम सामने आए
    Next Article
    गंगा में डूब सगे भाइयों के शव निकाले:मेरठ में 2 अन्य युवकों की तलाश जारी, दादी के अंतिम संस्कार में आए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment