Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:टीजीटी और एलटी ग्रेड भर्ती के लिए टीईटी अनिवार्य; हाईकोर्ट ने कहा- आयोग शुद्धि पत्र जारी करे

    9 hours ago

    2

    0

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने टीजीटी/एलटी ग्रेड की नई भर्तियों में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को अनिवार्य करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ शैक्षिक (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) सेवा नियमावली-1983 के नियम 8 में उल्लेखित योग्यताओं के साथ अब TET पास होना भी जरूरी होगा। कोर्ट ने लोकसेवा आयोग को TGT अध्यापक भर्ती विज्ञापन में यह स्पष्ट करने का निर्देश दिया है कि यह भर्ती कक्षा 9 और 10 में पढ़ाने वाले अध्यापकों के लिए निकाली गई है। यह आदेश जस्टिस अरिंदम सिन्हा और जस्टिस प्रशांत कुमार की खंडपीठ ने जयहिंद यादव व अन्य की याचिका पर दिया है। पढ़िए पूरी खबर मध्य प्रदेश के CM ने दुकानदार से कहा- क्या खिलाओगे;काशी में कचौड़ी-सब्जी और लस्सी का आर्डर दिया, बोले- विक्रमादित्य महानाट्य जरूर देखें वाराणसी में मध्य प्रदेश के CM का दूसरे दिन भी रहे। शनिवार की सुबह CM मोहन यादव अपनी पत्नी सीमा यादव के साथ शहर की प्रसिद्ध राम भंडार की दुकान पर पहुंचे। उन्होंने दुकानदार से पूछा- क्या खिलाओगे। इस पर दुकानदार भी मुस्कुराने लगा। फिर मध्य प्रदेश सीएम ने कचौड़ी और लस्सी का ऑर्डर दिया। इसके बाद आम लोगों के साथ ही बैठकर नाश्ता किया। इसके बाद खुद दुकानदार को बिल के पैसे दिए। खाने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा- विक्रमादित्य महानाट्य जरूर देखने जाएं। इस दौरान सीएम को देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह दिखा। पढ़िए पूरी खबर डिप्टी CM का विपक्ष पर निशाना, केशव प्रसाद मौर्य बोले- ममता सरकार ने बंगाल का विकास रोका यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को प्रयागराज में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि ये सभी नेता सत्ता से बाहर रहने के कारण बौखलाहट में हैं। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में भी ममता बनर्जी को अपनी सत्ता जाते हुए दिखाई दे रही है। मौर्य ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल का विकास ठप हो गया है। उन्होंने कहा कि कभी जिस राज्य की तुलना महाराष्ट्र से की जाती थी, आज वह विकास के मामले में पिछड़ गया है। उन्होंने इसके लिए पूर्व की कम्युनिस्ट सरकार और वर्तमान टीएमसी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। पढ़िए पूरी खबर चारबाग समेत 52 स्टेशनों के प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ेगी, अब आउटर पर नहीं रुकेंगी ट्रेनें चारबाग रेलवे स्टेशन समेत देश के 52 स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ाने की बड़ी तैयारी की गई है। इस योजना के तहत 146 प्लेटफॉर्मों का विस्तार किया जाएगा, जिससे 22 से 24 कोच वाली लंबी ट्रेनों को अब आउटर पर रुकने की मजबूरी से राहत मिलेगी। अभी प्लेटफॉर्म छोटे होने की वजह से कई बार ट्रेन की कुछ बोगियां प्लेटफॉर्म से बाहर रह जाती हैं, जिससे यात्रियों को चढ़ने-उतरने में दिक्कत होती है। पढ़ें पूरी खबर… इटावा में खेत में गिरा हेलीकॉप्टर ड्रोन; गांव वाले देखकर घबराए, निजी कंपनी का टेस्टिंग ड्रोन इटावा के सैफई क्षेत्र के नंदपुर गांव में एक हेलीकॉप्टर ड्रोन गेहूं के खेत में गिरने से हड़कंप मच गया। ड्रोन को देखकर ग्रामीण घबरा गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस और दमकल की टीम पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में यह ड्रोन एक निजी कंपनी का टेस्टिंग ड्रोन बताया जा रहा है। सीओ सैफई केपी सिंह ने बताया- सैफई हवाई पट्टी पर एक निजी कंपनी द्वारा ड्रोन की टेस्टिंग और ट्रेनिंग शुरू की जानी है। यह ड्रोन उसी प्रक्रिया का हिस्सा था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। पढ़ें पूरी खबर 'राघव चड्‌ढा भाजपा के खिलाफ बोलते, मगर वक्ता अच्छे':झांसी में दिनेश शर्मा बोले- विपक्ष को मोदी की आरती उतारनी चाहिए, अमेरिका-चीन की नहीं झांसी में पूर्व डिप्टी सीएम एवं राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए गए आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्‌ढा की तारीफ की। उन्होंने कहा- राघव चड्‌ढा एक अच्छे वक्ता हैं। उन्होंने कुछ पब्लिक इश्यू उठाए हैं, जो आम आदमी पार्टी को अच्छे नहीं लगे। रही बात भाजपा के प्रति झुकाव की तो सभी स्पीच में वे भाजपा के खिलाफ ही बोलते हैं। सांसद के तौर पर उनकी परफॉरमेंस अच्छी रही है। अब वो आम आदमी पार्टी नहीं रही, वो खास आदमी पार्टी हो गई है। पार्टी में बहुत सारे उद्योगपति सदस्य बन गए। इसलिए वहां कार्यकर्ता और नेता का कोई महत्व नहीं है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    खत्‍म हुआ दिल्‍लीवालों का सिरदर्द, एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया ‘गंजा’, लंबी है गुनाहों की फेह‍रिस्‍त
    Next Article
    UP के हजारों टीचर TET अनिवार्यता के खिलाफ दिल्ली पहुंचे:बोले- सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ सरकार अध्यादेश लाए, वरना संसद घेरेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment