Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:मुरादाबाद में SDO ने मीटर रीडर को दफ्तर के बाहर मुर्गा बनाया, उपभोक्ता से 25 हजार रुपए लिए थे

    3 hours ago

    2

    0

    मुरादाबाद में एसडीओ (उपखंड अधिकारी) ने एक मीटर रीडर को अपने दफ्तर के बाहर “मुर्गा” बनाकर खड़ा कर दिया। वह काफी देर तक इसी हालत में रहा। इसका वीडियो सामने आने के बाद विभाग के अधिकारी मामले को दबाने की कोशिश करते दिख रहे हैं। आरोप है कि मीटर रीडर ने एक ग्रामीण उपभोक्ता से बिजली बिल के बकाया 25 हजार रुपए ले लिए, लेकिन वह पैसा सरकारी खजाने में जमा नहीं किया। इसके बजाय उसने उपभोक्ता को फर्जी रसीद दे दी। जब उपभोक्ता शिकायत लेकर एसडीओ के पास पहुंचा, तो मीटर रीडर के खिलाफ केस दर्ज कराने के बजाय उसे सजा के तौर पर मुर्गा बना दिया गया। मामला सामने आने के बाद चीफ इंजीनियर ने कार्रवाई करते हुए संविदा मीटर रीडर की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। साथ ही एसडीओ की भूमिका की जांच के आदेश दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर… चंद्रकांता के क्रूर सिंह पहुंचे काशी:एक्टर अखिलेंद्र मिश्रा ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए, कहा- मन को यहां सुकून मिलता है बॉलीवुड एक्टर और चंद्रकांता सीरियल के क्रूर सिंह अखिलेंद्र मिश्रा काशी की आध्यात्मिक यात्रा पर पहुंचे, जहां उन्होंने करीब 48 घंटे बिताए। इस दौरान उन्होंने काशी के प्रमुख धार्मिक स्थलों में दर्शन-पूजन किए। बाबा के दरबार में करीब वो एक घंटे तक बैठे रहे और शिव स्तुति का पाठ किया। फिर उन्होंने काल भैरव का आशीर्वाद लिया। एक्टर अखिलेंद्र ने कहा- काशी में आध्यात्मिक शांति की तलाश में आए थे। उन्होंने कहा- यह यात्रा मेरे लिए बेहद खास रही। काशी आकर मन को अद्भुत शांति मिली है। पढ़ें पूरी खबर… गंगा में बहाव की चपेट में आकर दो छात्र डूबे: प्रयागराज में एक को बचाने के चक्कर में दूसरा भी पानी में समाया, नहीं मिला सुराग प्रयागराज के शिवकुटी में शनिवार शाम गंगा स्नान के दौरान दो प्रतियोगी छात्र डूब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। देर रात तक पुलिस और जल पुलिस की टीम दोनों की तलाश में जुटी रही, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। रविवार सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। मूल रूप से लखीमपुर खीरी निवासी 17 वर्षीय अधीर रंजन सिंह शिवकुटी में रहकर एसएससी की तैयारी करता था। वहीं नवाबगंज के कस्तूरीपुर अटरामपुर गांव निवासी हिमांशु पांडे भी शिवकुटी में किराए के कमरे में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। पढ़ें पूरी खबर… एक्सीडेंट के बाद लाश फेंककर भागा बाइक सवार: झांसी में भाई ने कहा- भीड़ में बोला अस्पताल ले जाएंगे, 1 Km दूर शव मिला झांसी में बुलेट चालक ने पैदल जा रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। इससे वो घायल हो गया। भीड़ जमा हुई तो बोला कि घायल को अस्पताल लेकर जा रहे हैं। मगर वो अस्पताल नहीं पहुंचा। परिजन अस्पताल से लेकर आसपास के एरिया में तलाश करते रहे। लगभग 12 घंटे बाद घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर सड़क किनारे घायल की लाश मिली। मृतक के भाई ने कहा- आरोपी बुलेट चालक भाई को अस्पताल ले जाने की बजाय रास्ते में ही फेंककर भाग गया। परिजनों को बाइक नंबर मिल गया है। जिसके आधार पर पुलिस बाइक और ड्राइवर की तलाश कर रही है। पूरा मामला बड़ागांव कस्बे का है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी- 2 बच्चों का एयरफोर्स हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू:रील बनाने पानी की टंकी पर चढ़े थे; सीढ़ी टूटने से 3 नीचे गिरे, एक की मौत
    Next Article
    हमीरपुर में कार सवार परिवार से लूटपाट, मारपीट:महिला का मंगलसूत्र, लॉकेट और युवक से 30 हजार लूटे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment