Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:मेरठ में कांस्टेबल की मां की गला रेतकर हत्या, सोने की चेन और कुंडल ले गए बदमाश

    9 hours ago

    2

    0

    मेरठ में कांस्टेबल की 68 साल की मां की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह 8 बजे खून से लथपथ उनका शव घर के अंदर बैठक रूम में फर्श पर पड़ा मिला। उनके कानों के कुंडल और गले से सोने की चेन गायब थी। सूचना पाकर मौके पर एसपी देहात अभिजीत कुमार पहुंचे। उन्होंने पड़ोसियों से जानकारी की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मोहल्ला रामनगर निवासी कांस्टेबल विपिन की मां फूल समुद्री के पति की मौत हो चुकी है। वह घर में अकेली रहती थीं। उनका बेटा संभल में पोस्टेड है। बेटे को घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि फूल समुद्री मोहल्ले की ही एक महिला शरबती के साथ खेतों पर काम करने जाती थीं। बुधवार सुबह शरबती उन्हें बुलाने के लिए घर पहुंची। घर का दरवाजा खुला था तो वह अंदर गई तो देखा कि फूल समुद्री का खून से लथपथ शव पड़ा था। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पढ़ें पूरी खबर भाजपा पार्षद के बेटे ने पुलिसकर्मी को दौड़ाकर पीटा:गोरखपुर में साथियों के साथ हमला कर किया अधमरा, 4 गिरफ्तार गोरखपुर शाहपुर थाना क्षेत्र के असुरन चौराहे के पास सोमवार की रात करीब 10 बजे ई-रिक्शा चालक ने सिपाही की बाइक में टक्कर मार दी। आरोप है कि विरोध करने पर ई-रिक्शा चालक ने अपने साथियों को बुला लिया। जिन्होंने सादे कपड़े में जेल रोड चौकी पर जा रहे सिपाही को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मारने वालों में भाजपा पार्षद का बेटा भी शामिल था। अयोध्या जिले के रहने वाले सिपाही विक्रांत सिंह ने भाजपा पार्षद के बेटे समेत 5 लोगों के खिलाफ शाहपुर थाने में मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। सीसीटीवी कैमरा फुटेज से पहचान कर पुलिस ने 4 आरोपियों को मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश चल रही है। पढ़ें पूरी खबर यौन शोषण मामला, शिकायतकर्ता पहलवानों की अंतिम दलील आज:बृजभूषण सिंह और विनोद तोमर राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश, फैसला होगा रिजर्व दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में महिला पहलवानों से जुड़े कथित यौन शोषण मामले में आज बुधवार को भी सुनवाई होगी। इस दौरान शिकायतकर्ता पहलवानों की ओर से अपनी अंतिम दलीलें पेश की जाएंगी। जहां पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व सचिव विनोद तोमर भी कोर्ट में मौजूद है। शिकायतकर्ता पहलवानों के अधिवक्ता ने कोर्ट में बहस करते हुए अपनी आखिरी दलीलें रखेंगें। इन दलीलों में बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा सकती है। शिकायतकर्ता पक्ष की दलीलें पूरी होने के बाद कोर्ट इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख सकता है। पढ़ें पूरी खबर गाजीपुर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली; दूसरे को दौड़ाकर पकड़ा गाजीपुर में मंगलवार देर रात करीब 1 बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस को देखते ही बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी। गोली लगते ही बदमाश जमीन पर गिर पड़ा। उसके गिरते ही उसका साथी मौके से भागने लगा। पुलिस ने दौड़ाकर उसे भी पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि गश्त के दौरान एक बाइक पर दो लोग आते दिखे। उन्हें रोका गया तो वह भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, 700 रुपए नकद और बिना नंबर प्लेट की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई। दोनों पर यूपी और बिहार के विभिन्न थानों में कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं। पढ़ें पूरी खबर कार ने सड़क किनारे सो रहे परिवार को कुचला:लखनऊ के मोहनलालगंज में हादसा; दुकानों के शेड भी टूटे, 5 घायल लखनऊ के मोहनलालगंज में मंगलवार(30जून) की देर रात करीब 2 बजे एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे सो रहे मजदूर परिवार को रौंद दिया। अनियंत्रित कार पहले कई दुकानों के टीन शेड तोड़ते हुए घर के बाहर चारपाई पर सो रहे परिवार में जा घुसी। हादसे में मजदूर दंपत्ति समेत 5 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर कार कब्जे में ले ली। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पहले सड़क किनारे बनी कई दुकानों के टीन शेड तोड़ती चली गई। इसके बाद उसने वहां खड़ी एक ऑटो और कई ठेलियों को भी टक्कर मार दी। कार आखिरकार घर के बाहर चारपाई पर सो रहे मजदूर परिवार से जा भिड़ी। हादसे में हरिराम (65), उनकी पत्नी रामलली (60), दीपक (30) और एक अन्य व्यक्ति घायल हुए। सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मोहनलालगंज ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हरिराम मजदूरी करते हैं, जबकि दीपक केले का ठेला लगाकर अपने परिवार का गुजारा करते हैं। पढ़ें पूरी खबर यूपी टीजीटी का रिजल्ट जारी, DV के लिए 1.5 गुना शॉर्टलिस्ट उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने मंगलवार को प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) भर्ती परीक्षा-2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने विज्ञापन संख्या-01/2022 के तहत 15 विषयों के 3539 रिक्त पदों के लिए 3 और 4 जून को आयोजित लिखित परीक्षा आयोजित कराई गई थी। परीक्षा प्रदेश के 36 जिलों में 614 केंद्रों पर हुई थी। 8.68 लाख से अधिक पंजीकृत अभ्यर्थियों में से लगभग 50% ने ही परीक्षा दी थी। सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। जिसमें अंग्रेजी, हिन्दी, गणित, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, शारीरिक शिक्षा, वाणिज्य, गृह विज्ञान, कला, विज्ञान, संगीत (गायन), कृषि, जीव विज्ञान, उर्दू और संगीत (वादन) विषय शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राम मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी:मेदांता के ICU में भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी
    Next Article
    लखनऊ में समर वेकेशन के बाद खुले स्कूल:तिलक-फूलों से हुआ स्टूडेंट्स का स्वागत, आज से 'स्कूल चलो अभियान' भी शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment