Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राम मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी:मेदांता के ICU में भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी

    10 hours ago

    2

    0

    अयोध्या के राम मंदिर के ट्रस्ट श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें लखनऊ मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मेदांता के डायरेक्टर डॉ.राकेश कपूर के मुताबिक, राम मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज की तबीयत बिगड़ने पर 29 जून यानी सोमवार को लाया गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ और पेशाब में इन्फेक्शन था। इससे पहले जनवरी में बिगड़ी थी तबियत महंत नृत्य गोपाल की तबीयत इसके पहले जनवरी के महीने में भी बिगड़ गई थी तब लखनऊ के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चला था। हालांकि, वो ठीक हो गए थे। मेदांता अस्पताल में उनके भर्ती होने पर सीएम योगी आदित्यनाथ उनसे मिलने गए थे और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पित किया अपना जीवन महंत नृत्य गोपाल दास राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख संतों में से एक हैं। वे राम मंदिर आंदोलन से शुरुआती दिनों से ही जुड़े रहे और अपना पूरा जीवन राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। वह 1986 में राम जन्मभूमि मुक्ति यज्ञ समिति के उपाध्यक्ष बने। 1992 के बाद राम जन्मभूमि न्यास (वीएचपी द्वारा गठित) के प्रमुख बने और 2006 में बने। महंत नृत्य गोपाल दास श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वे वर्तमान अध्यक्ष हैं। राम मंदिर आंदोलन के दौरान कोर्ट-कचहरी, सड़क आंदोलन और संत-समाज को एकजुट करने में उनकी अग्रणी भूमिका रही। उन्होंने मणिराम दास छावनी के महंत के रूप में सैकड़ों साधुओं को संगठित किया। उन्होंने भूमि पूजन, राम मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मौजूद रहकर प्रमुख योगदान दिया। वह 88 वर्ष के हैं और पहले भी कई बार उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जा चुका है। ………… ये खबर भी पढ़ें… कार ने सड़क किनारे सो रहे परिवार को कुचला:लखनऊ के मोहनलालगंज में हादसा; दुकानों के शेड भी टूटे, 5 घायल लखनऊ के मोहनलालगंज में मंगलवार(30जून) की देर रात करीब 2 बजे एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे सो रहे मजदूर परिवार को रौंद दिया। अनियंत्रित कार पहले कई दुकानों के टीन शेड तोड़ते हुए घर के बाहर चारपाई पर सो रहे परिवार में जा घुसी। हादसे में मजदूर दंपत्ति समेत 5 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर कार कब्जे में ले ली। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेमी-प्रेमिका को टैंकर ने रौंदा, युवक की मौत:बाराबंकी में भाभी की बहन को भगाकर ले गया था; बाइक से घर जा रहा था, 12 मीटर घिसटे
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:मेरठ में कांस्टेबल की मां की गला रेतकर हत्या, सोने की चेन और कुंडल ले गए बदमाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment