Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:लखीमपुर में तेंदुआ ने बच्ची को मार डाला; घर में घुसकर उठा ले गया, 200 मीटर दूर छोड़ी बॉडी

    14 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर में घर में घुसकर तेंदुआ 7 साल की बच्ची को उठा ले गया। हमले के दौरान बच्ची खाना खा रही थी। बच्ची को बचाने के लिए परिजन और ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पीछे दौड़े। तेंदुआ बच्ची को 200 मीटर दूर खेत में छोड़कर भाग गया। बच्ची लहूलुहान हालत में थी। उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद वन विभाग की टीम के न पहुंचने पर गांव वालों में गुस्सा है। उन्होंने तेंदुआ को पकड़ने की मांग की है। मामला बुधवार शाम निघासन वन रेंज के सिधौना ग्राम पंचायत का है। पढ़ें पूरी खबर वाराणसी में 4 हत्याओं के दोषी को फांसी, जुआ खेलने की शिकायत करने पर मार डाला था वाराणसी में एक पुराने हत्याकांड में आरोपी रविंद्र उर्फ राजू को बुधवार को फांसी की सजा सुनाई गई। राजू ने लोहे की रॉड से एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला किया था, जिसमें चारों की मौत हो गई थी। राजू जुआ खेलता था और इसकी शिकायत उसके घर पर की गई थी। इसी बात से नाराज होकर उसने बदला लेने के लिए यह वारदात की। यह घटना 29 अक्टूबर 2013 को चोलापुर थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव में हुई थी। पढ़ें पूरी खबर… मिर्जापुर में JE 1 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार, बिल पास कराने के नाम पर 2 लाख मांगे थे मिर्जापुर में एंटी करप्शन टीम ने एक जूनियर इंजीनियर को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जूनियर इंजीनियर मुसाफिर यादव बाणसागर परियोजना में तैनात था। वह ठेकेदार दीपक सिंह से 2 लाख रुपए की रिश्वत मांग रहा था। ठेकेदार ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन टीम के कार्यालय मिर्जापुर में की थी। पढ़ें पूरी खबर… योगी बोले- 2017 से पहले सरकार सिर्फ एक परिवार के बारे में सोचती थी, खजाना लूटती थी सीएम योगी बुधवार को बहराइच पहुंचे। भरतापुर गांव के 136 विस्थापित परिवारों के लिए पुनर्वास योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले समाज को जाति के चश्मे से देखा जाता था। तब की सरकार सिर्फ एक ही परिवार के विकास के बारे में सोचती थी। CM ने बताया- नवंबर 2025 में इसी भरतापुर गांव में एक नाव सरयू नदी में बह गई थी और 9 लोगों की मौत हो गई थी। मैंने खुद क्षेत्र का मुआयना किया था। तभी इन परिवारों को बेहतर और बेखौफ जीवन देने का फैसला लिया। पढ़ें पूरी खबर… सीएम का निर्देश- 24 घंटे में लगाई जाएं शहीदों की प्रतिमाएं, शाहजहांपुर में एई-जेई निलंबित, फर्म ब्लैकलिस्टेड शाहजहांपुर में शहीदों की प्रतिमाओं को बुलडोजर से गिराने के मामले को सीएम योगी ने संज्ञान लिया है। सीएम ने 24 घंटे के भीतर पूरे सम्मान के साथ प्रतिमाओं को उसी स्थान पर फिर से स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। मामले में नगर निगम के जेई प्रमोद कुमार और एई मनोज कुमार को निलंबित कर दिया गया है। कार्यदायी फर्म फ्लाई इंफाटेक को भी ब्लैकलिस्टेड कर दिया गया है। घटना 22 मार्च की है। इसका एक वीडियो भी सामने आया था। पढ़ें पूरी खबर… मैनपुरी में मौत से पहले कारपेंटर ने फेसबुक पर बनाया VIDEO, पत्नी से बोला- मैंने तुझसे बेपनाह प्यार किया...तूने कदर नहीं की मैनपुरी में पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर एक कारपेंटर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मरने से कुछ ही दिन पहले उसने फेसबुक पर दो वीडियो भी पोस्ट किए। जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में कारपेंटर ने कहा- मेरी जिंदगी तबाह करने वाली.. मैं तो तुझसे बेपनाह प्यार किया था, पर तूने मेरे प्यार की क्रद नहीं जानी। मैंने तुझसे मांगा भी क्या था। बस दो पल की जिंदगी, पर तूने मुझे मौत दे दी। जा तू खुश रह...। पढ़ें पूरी खबर… निर्माणाधीन सरयू पुल से सरिया का बंडल गिरा:बलिया में दो मजदूरों की दबकर मौत, एक गंभीर; 650 करोड़ से बन रहा बलिया में एक निर्माणाधीन पुल का ढांचा गिरने से 4 मजदूर मलबे में दब गए। जिनमें से दो की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर है। मजदूर पिलर के लिए सरिया बांध रहे थे, तभी बैलेंस बिगड़ने के कारण पुल का पूरा ढांचा ढह गया। हादसे के तुरंत बाद ठेकेदारों ने जेसीबी मशीन की सहायता से मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला। स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायलों को फौरन ऑटो रिक्शा से अस्पताल पहुंचाया। जहां दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर.. दो बाइकों की टक्कर, पति-पत्नी समेत 3 की मौत, सोनभद्र में 3 फीट हवा में उछले, हेलमेट समेत सिर फटा, आंख बाहर निकली सोनभद्र में मंगलवार देर रात सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत 3 की मौत हो गई। जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार व्यक्ति उछलकर सड़क पर जा गिरा। हेलमेट सहित उनका सिर फट गया दाहिनी आंख बाहर निकल आई। स्थानीय लोगों की सूचना पर करमा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। सबसे पहले घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। पढ़ें पूरी खबर कानपुर में सेप्टिक टैंक में उतरे दो युवकों की मौत, पुलिस और SDRF ने तीसरे को बचाया कानपुर में सेप्टिक टैंक की सफाई करते समय 2 युवकों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही एसीपी कल्याणपुर, डीसीपी वेस्ट सहित एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने रेस्क्यू कर 3 लोगों को बाहर निकाला। फिर पुलिस ने सभी को हैलट हॉस्पिटल भेजा। जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। मरने वाले जीजा-साले हैं। कर्नलगंज थाने क्षेत्र के रहने वाले इरफान ने बताया- रात में कल्याणपुर के गोवा गार्डन में बने ओम इन्क्लेव अपार्टमेंट में मैं, जावेद (45) और आबिद (25) के साथ सेप्टिक टैंक साफ करने पहुंचा था। रात में करीब साढ़े 12 बजे के आसपास हमने पूरा सेटअप लगाया और सफाई करने तीनों लोग अंदर चले गए। पहले राउंड की सफाई करने के बाद हम तीनों बाहर आ गए। इसके बाद करीब 2 बजे दोबारा से अंदर सफाई करने के लिए सेप्टिक टैंक में उतरे। पढ़ें पूरी खबर कानपुर में एक घंटे में दो लूट, मुठभेड़ में 2 बदमाश अरेस्ट; एक के पैर में लगी गोली कानपुर में बाइक सवार लुटेरों ने महिला का मंगलसूत्र लूट लिया। घटना के कुछ घंटे बाद ही पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। यह देख दूसरा आरोपी मौके से भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने चकेरी थाना क्षेत्र में एक घंटे के अंदर 2 लूट की वारदातें की थीं। बदमाशों के एनकाउंटर होने की सूचना मिलने पर पीड़ित महिला मौके पर पहुंची। उसने हाथ जोड़कर डीसीपी ईस्ट को थैंक्यू बोला। पढ़ें पूरी खबर हाथरस में यौन शोषण के आरोप से प्रोफेसर रजनीश बरी; कोर्ट में छात्राओं ने आरोपों से किया इंकार हाथरस में बहुचर्चित यौन शोषण मामले में प्रोफेसर रजनीश को कोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया। एडीजे एफटीसी प्रथम महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने सबूतों के अभाव में आरोपी प्रोफेसर को बरी करने का आदेश दिया। पीड़ित छात्राओं ने कोर्ट में प्रोफेसर पर लगाए गए सभी आरोपों से इंकार कर दिया। वहीं आरोपी पक्ष के वकील ने सामने आए अश्लील वीडियो को AI जनरेटेड बताया। पीड़ित पक्ष से आरोपों को साबित करने के लिए 9 गवाह पेश किए। इनमें पीड़ित दो छात्राएं और पूर्व कर्मचारी भी शामिल थीं। कोर्ट ने गवाहों और छात्रों के बयान और सबूतों को आरोपी के खिलाफ नाकाफी माना और फैसला सुनाया। पढ़ें पूरी खबर लखनऊ के बच्चों ने गुल्लक तोड़कर ईरान भेजे पैसे, फूट-फूटकर रोई महिला, बोली- चारों बेटों को कुर्बान कर दूंगी ईरान-इजरायल युद्ध के बीच लखनऊ से ईरान को आर्थिक मदद भेजी जा रही है। इसके लिए शहर के दरगाह हजरत अब्बास में स्कैनर लगाया गया है। उसके जरिए बड़ी संख्या में शिया समाज के लोग पैसे भेज रहे हैं। बताया जा रहा है कि स्कैनर ईरान एंबेसी से जुड़ा है। महिलाएं अपने जेवर बेचकर मदद के लिए पहुंचीं। छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी गुल्लक तोड़कर पैसे दिए। उन पैसों को स्कैनर के जरिए ईरान भेजा गया। कई महिलाएं फूट-फूटकर रोती नजर आईं। एक महिला ने कहा- ईरान की हर मदद करूंगी। अपने चारों बेटों को कुर्बान कर दूंगी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    तांबे की बोतल, पेशाब प‍िलाई और... अशोक खरात की 5 FIR का ह‍िला देने वाली क्राइम कुंडली?
    Next Article
    लेसा से 326 संविदा बिजली कर्मियों की होगी छंटनी:कर्मचारी संगठनों का सवाल, सीएम संविदा कर्मियों का मानदेय बढ़ा रहे, विभाग क्यों हटा रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment