Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:कुशीनगर में युवक ने अपना प्राइवेट पार्ट काट डाला, पिता बोले- बहू के अवैध संबंध हैं

    4 hours ago

    1

    0

    यूपी के कुशीनगर में पत्नी से झगड़े के बाद पति ने चाकू से अपना प्राइवेट पार्ट काट डाला। लिंग कटकर पूरा अलग हो गया। मां खेत से लौटी तो युवक दर्द से कराह रहा था। बेटा जमीन पर गिरा हुआ था और उसकी पैंट खून से लथपथ थी। मां ने युवक को तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत में सुधार न होने पर देर रात गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। युवक के पिता ने बताया- पिछले 5 साल से पत्नी से लगातार विवाद के चलते मेरा बेटा बहुत अधिक शराब पीने लगा था। कुछ दिन पहले भी पारिवारिक विवाद के चलते उसने जहर खाकर सुसाइड करने की कोशिश की थी। तीन महीने पहले भी अपने बायें हाथ का अंगूठा काटकर अलग कर दिया था। दो महीने पहले पत्नी झगड़ा करके अपनी दोनों बेटियों को लेकर बहन के घर रहने चली गई थी। जिसके बाद से युवक मानसिक रूप से काफी परेशान था। रिश्तेदारों का आरोप है कि पत्नी का गैर मर्द से अवैध संबंध था, जिसके चलते विवाद होता था। मामला जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर हनुमानगंज थाना क्षेत्र के टेंगरहा गांव का है। पढ़ें पूरी खबर बागपत में पुलिस मुठभेड़ में गोकश घायल, फायरिंग में एसआई के बाएं हाथ में भी लगी गोली बागपत के बिनौली थाना क्षेत्र के शेखपुरा वन्य क्षेत्र में रविवार रात 1 बजे पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शेखपुरा निवासी हिस्ट्रीशीटर नाजिम घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। मुठभेड़ के दौरान बिनौली थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर नीलकांत भी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश के पास से बिना नंबर की बाइक, एक तमंचा, दो कारतूस और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले तीन छुरे बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार नाजिम पर गोकशी समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पढ़ें पूरी खबर प्रतापगढ़ में पुलिस-बदमाश में मुठभेड़, एटीएम बदलकर ठगी करने वाले दो बदमाश घायल; पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास प्रतापगढ़ के दिलीपपुर थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। एटीएम बदलकर ठगी करने वाले दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। गोली लगते ही बदमाश लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना उस समय हुई जब दिलीपपुर थाना पुलिस टीम 11 मई 2026 को रसोइया मोड़ पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान, बिना नंबर प्लेट की एक ग्रे रंग की ब्रेजा कार को रोकने का प्रयास किया गया। आरोप है कि कार चालक ने पुलिस टीम को कुचलने की कोशिश करते हुए वाहन को तेज रफ्तार में भगा दिया। पढ़ें पूरी खबर बाराबंकी में ड्राइवर के सिर पर चढ़ा बस का पहिया, चेहरे के चिथड़े उड़े, डीसीएम की टक्कर से हादसा; नीचे लेटकर कर रहा था मरम्मत बाराबंकी में नेशनल हाईवे पर बस की मरम्मत करते समय पहिया ड्राइवर के सिर पर चढ़ गया। मांस के चिथड़े चारों तरफ फैल गए। मौके पर ही ड्राइवर की जान चली गई। घटना रसौली के पास एक ढाबे के सामने हुई। ड्राइवर एक निजी बस में तकनीकी खराबी की मरम्मत कर रहा था। बस ड्राइवर नीचे लेटकर मरम्मत कार्य कर रहा था। तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार डीसीएम ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से बस के नीचे मौजूद चालक के सिर पर पहिए चढ़ गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पढ़ें पूरी खबर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई बस, 13 घायल; चालक को झपकी आने से हुआ हादसा, गंभीर हालत में तीन कानपुर रेफर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। यह हादसा बिल्हौर के अरौल क्षेत्र में हुआ, जिसमें बस और ट्रक चालक सहित कुल 13 लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक पलट गया और बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और यूपीडा कर्मी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर घायलों को कानपुर रेफर किया गया है। यह घटना सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के किमी 221 पर अरौल टोल प्लाजा के पास हुई। टेग्रा एक्सप्रेस की यह डबल डेकर बस पटना से लगभग 40 यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। प्रारंभिक जांच के अनुसार, बस चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। जिस ट्रक से बस टकराई, उसमें आरारोट लदा था और वह सिलीगुड़ी से सहारनपुर जा रहा था। पढ़ें पूरी खबर गोंडा में सांसद रवि किशन बोले- मोदी सरकार में तानाशाही परिवारवाद खत्म, सनातन विरोधी नारे लगाने वाले अब पाताल में गोरखपुर से भाजपा सांसद और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन रविवार देर शाम एक दिवसीय दौरे पर गोंडा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत, योगी सरकार के मंत्रि मंडल विस्तार और 2027 के चुनाव को लेकर खुलकर बात की। साथ ही तमिलनाडु में साउथ सुपरस्टार थलापति विजय के सीएम बनने पर शुभकामनाएं दीं। रवि किशन ने 2027 में सपा की करारी हार का दावा करते हुए कहा- पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत का तूफान उत्तर प्रदेश में पहुंचेगा। इस बार अखिलेश यादव और उनकी पार्टी को ऐसी हार मिलेगी, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। पढ़ें पूरी खबर… उन्नाव में अवैध-खनन की जांच करने पहुंचे नायब तहसीलदार को बनाया बंधक, खनन माफिया ने गाड़ी को तोड़ा; दो ट्रैक्टर सीज उन्नाव में अवैध खनन की सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार को खनन में शामिल लोगों ने घेरकर बंधक बनाया। आरोप है कि इस दौरान सरकारी वाहन में तोड़ा गया। साथ ही अधिकारियों के साथ अभद्रता की गई। घटना का वीडियो सामने आया है। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज कर दिया। जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात बांगरमऊ तहसील में तैनात नायब तहसीलदार वैभव अग्रवाल को हरियावर गांव के पास अवैध खनन की सूचना मिली थी। सूचना पर वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक टीम को देखकर खनन में लगे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके से भागने लगे, जिसके बाद टीम ने सरकारी वाहन से उनका पीछा किया। इसके बाद ट्रैक्टर गांव के अंदर घुस गया। गांव में एक अन्य ट्रैक्टर को संकरे रास्ते पर खड़ा कर सरकारी वाहन का रास्ता रोक दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    CM योगी और राज्यपाल ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए:ऊं का जाप किया, सोमनाथ संकल्प महोत्सव में लगे हर-हर महादेव के जयकारे
    Next Article
    बिजनौर जेल में बंदी की मौत पर हंगामा:हत्या का आरोप, डीआईजी बरेली की गाड़ी के आगे लेटे परिजन, जमानत पर छूटने वाला था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment