Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:जाली नोटों के तस्कर जाकिर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार, 25 हजार रुपए का था इनामी

    1 day ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (यूपी ATS) ने लंबे समय से फरार चल रहे नकली नोटों के तस्कर जाकिर को पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से गिरफ्तार किया है। उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। ATS के मुताबिक, जाकिर बांग्लादेश में छपी भारतीय जाली मुद्रा को भारत लाकर उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में सप्लाई करने वाले गिरोह का मुख्य सप्लायर है। ATS के एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल के कुछ तस्कर बांग्लादेश में छपे नकली नोट भारत लाकर उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों के अलग-अलग जिलों में पहुंचा रहे हैं। इसके बाद टीम ने सर्विलांस के जरिए जाकिर की लोकेशन ट्रेस की, घेराबंदी कर उसे मालदा से गिरफ्तार कर लिया। अब उससे पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। फर्रुखाबाद में DU की छात्रा ने गोली मारकर किया सुसाइड; फौजी पिता की राइफल से किया फायर फर्रुखाबाद में शुक्रवार रात दिल्ली विश्विद्यालय की छात्रा ने लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर के अंदर बेड पर मिला। बॉडी के पास में ही फौजी पिता की लाइसेंसी राइफल पड़ी थी। जिस समय छात्रा ने सुसाइड किया, वह घर पर अकेली थी। परिवार के सभी लोग काम से बाहर गए थे। वह 5 दिन पहले ही दिल्ली से घर आई थी। घर का मेन गेट अंदर से बंद था। परिवार वाले छत के रास्ते घर में घुसे तो छात्रा की बॉडी देखी। पिता के पंजाब से आने के बाद पुलिस ने शनिवार दोपहर पंचनामा के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस सुसाइड के कारण का पता लगा रही है। मामला फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर शाहजहांपुर में 5 बच्चों के सामने माता पिता की मौत, करंट लगने से गई जान शाहजहांपुर में करंट लगने से पति–पत्नी की मौत हो गई। शुक्रवार देर रात 12:30 बजे पति मोबाइल चार्ज करने के लिए चार्जर बिजली बोर्ड के शॉकेट में लगा रहा था, तभी फर्राटा फैन के नंगे तार से चिपक गया। पति को करंट से चिपका देख, पत्नी बचाने को दौड़ी, पर हाथ लगाते ही वह भी करंट की चपेट में आ गई। दोनों करीब 15 मिनट तक करंट से चिपके रहे और मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर….. मेरठ में किशोरी के सिर में गोली मारकर हत्या:सगे बड़े भाई पर ही आरोप, मौके से फरार मेरठ के लोहिया नगर थानाक्षेत्र की जाकिर कालोनी निवासी अक्सा पुत्री नूरे के सिर में गोली मारी गई है। घटना शनिवार सुबह 8 बजे के आसपास की है। किशोरी को गंभीर हालत में परिजनों के द्वारा जगदंबा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस परिजनों से पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है, आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। पढ़ें पूरी खबर…. कुंदरकी के पूर्व सपा विधायक रिजवान और बेटे-बहू पर FIR, मुरादाबाद में 1.27 करोड़ हड़पे मुरादाबाद में कुंदरकी के पूर्व सपा विधायक हाजी रिजवान, उनके बेटे हाजी जुबैर, बहू शमा परवीन और सपा नेता आजम खां के करीबी यूसुफ मलिक के खिलाफ शुक्रवार रात करीब 11 बजे धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। यह केस एक ग्रामीण की शिकायत पर दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों ने स्कूल की जमीन और साढ़े तीन बीघा भूमि मुझे बेची थी। मुझसे करीब 1.27 करोड़ रुपए ले लिए। रुपए लेने के बाद भी जमीन का बैनामा नहीं किया। आरोपियों ने उसी जमीन को किसी अन्य महिला के नाम बेच दिया। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    'मुख्तार को जेल में यातना दी, जहर देकर मार डाला':सांसद अफजाल बोले- अब्बास के साथ भी बेईमानी हुई, वरना ओलंपिक जीतकर लाता
    Next Article
    अफेयर के शक में बहन की गोली मारकर हत्या की:मेरठ में मां बोली- गिरने से चोट लगी, डॉक्टरों ने गनशॉट देख पुलिस बुलाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment