Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:IAS अफसर रविंद्र कुमार ने इस्तीफा दिया, रिटायरमेंट से 8 महीने पहले VRS मांगा

    16 hours ago

    2

    0

    यूपी में IAS अफसर रविंद्र कुमार ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। वह ग्राम्य विकास विभाग के विशेष सचिव थे। उन्होंने सरकार से 30 अप्रैल, 2026 से वीआरएस मांगा है। हालांकि, वह इसी साल दिसंबर महीने में रिटायर होने वाले हैं। रविंद्र कुमार 2021 में पीसीएस से प्रमोशन पाकर आईएएस अफसर बने थे। उन्हें 2014 बैच मिला था। वह 2021 से अप्रैल, 2025 तक समाज कल्याण विभाग में विशेष सचिव रहे। अफसर ने इस्तीफे और वीआरएस के पीछे की निजी कारण बताया है। 8 साल की बेटी की बलि देने की कोशिश, चीख सुनकर ग्रामीणों ने बचाया कानपुर में एक पिता ने तंत्र-मंत्र के नाम पर 8 साल की बेटी की बलि देने की कोशिश की। सौरभ नाम का व्यक्ति बेटी वैष्णवी को नए कपड़े पहनाकर नहर किनारे ले गया, जहां पूजा-पाठ के बाद बच्ची को पटरे पर लिटाकर तंत्र-मंत्र शुरू कर दिया। बच्ची चीखने लगी। आवाज सुनकर पास से गुजर रहे लोग मौके पर पहुंचे। उसे बचाया। लोगों ने आरोपी की पिटाई की। फिर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने बताया कि सौरभ कई महीनों से मानसिक रूप से बीमार है। उसका इलाज चल रहा है। परिवार के मुताबिक, वह अक्सर महिलाओं की तरह वेशभूषा धारण कर तंत्र-मंत्र करता था। इससे परेशान होकर उसकी पत्नी 7 साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। पुलिस ने बच्ची को उसकी चाची के सुपुर्द कर दिया है। मामला शनिवार को बिधनू क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर... RO/ARO परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी, 419 अभ्यर्थी पास हुए; अनिल पांडेय को पहला स्थान उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा-2023 का अंतिम चयन परिणाम रविवार देर रात जारी कर दिया। आयोग की तरफ से कुल 419 रिक्तियों के लिए 419 अभ्यर्थियों को सशर्त रूप से सफल घोषित किया गया है। इसमें अनिल पांडेय ने पहला स्थान प्राप्त किया है, जबकि आदित्य प्रताप सिंह दूसरे और लक्ष्मी वर्मा तीसरे स्थान पर रही हैं। अमेठी के शिवांशु शर्मा ने 6वीं और शिवम शुक्ला ने 10वीं रैंक हासिल की। सफल 419 अभ्यर्थियों में से 338 समीक्षा अधिकारी के पदों पर और 81 सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों पर चयनित हुए हैं। परीक्षा में कुल 5,930 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। पढ़िए पूरी खबर… मैं तेरे सामने मरना चाहता हूं...कहकर पति ने जान दी: कानपुर में पत्नी बोली- मैं बच्चे को बताऊंगी कि तेरा बाप कायर था कानपुर में पत्नी मायके से नहीं लौटी तो फोन पर पति से झगड़ा हो गया। इसके बाद युवक ने पत्नी को 45 मिनट तक वीडियो कॉल की। वीडियो कॉल न उठाने पर उसने वॉट्सऐप पर लिखा- मैं तेरे सामने फांसी लगाकर मरना चाहता हूं, वीडियो कॉल कर और अभी देख। इसके बाद पत्नी ने मैसेज किया- ठीक है, अगर तुम्हें मरना है तो मरो…मैं अपने बच्चे को बताऊंगी कि उसका बाप कायर था। इसके बाद युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना शनिवार रात सेन पश्चिम पारा क्षेत्र की है। पढ़िए पूरी खबर… इटावा में मुठभेड़ में चचेरे भाइयों को पुलिस ने मारी गोली, 2 अन्य गिरफ्तार, दंपती से सोने की चेन लूट मामले के थे आरोपी इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के नगर लखना में सोमवार सुबह भोगनीपुर नहर झाल पुल के पास पुलिस मुठभेड़ हुई। घटना में 2 लूटेरे भाइयों के पैर में गोली लगी। वहीं, 2 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके से बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किया है। लवेदी, बकेवर, बैदपुरा पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने दंपती से लूट मामले में यह कार्रवाई की। पूरी खबर पढ़ें गोरखपुर में लड़की से छेड़छाड़, कपड़े फाड़े: विरोध करने पर बाप-बेटे ने की पिटाई, मां बोलीं- बेटी से अश्लील हरकत करता गोरखपुर में एक लड़की से छेड़छाड़ की गई और उसके कपड़े फाड़े गए। जब उसकी मां ने शिकायत की, तो आरोपी बाप-बेटे ने मिलकर महिला और बेटी पर हमला किया और उसके साथ मारपीट की। महिला ने कोतवाली थाने में तहरीर दी है। इसके आधार पर मिया बाजार उत्तरी फाटक निवासी निखिल जायसवाल और उनके पिता अखिलेश जायसवाल के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़िए पूरी खबर… बिजली न आने पर HBTU कैंपस में हंगामा: छात्र बोले- परीक्षा टाली जाए, CSA के 2 हॉस्टल की मेस हुई ठप कानपुर की हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (HBTU) और चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (CSA) में आंधी-बारिश से बिजली कट गई। एचबीटीयू वेस्ट कैंपस में 24 घंटे से भी ज्यादा समय से बिजली न आने से नाराज छात्रों ने रविवार देर रात जमकर हंगामा किया। छात्रों ने सोमवार से होने वाली परीक्षा को टालने की मांग की। इसके अलावा सीएसए के हॉस्टलों में बिजली न आने से पानी नहीं आया और मेस नहीं चल पाया। फिर टैंकर मंगाकर पानी की व्यवस्था करानी पड़ी। पढ़िए पूरी खबर… कोडीन कफ मास्टरमाइंड शुभम भगोड़ा घोषित, वाराणसी पुलिस ने घर पर नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई कोडीन-कफ सिरप कांड के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल को अभी तक वाराणसी पुलिस और एजेंसियां ढूंढ नहीं पाई हैं। ऐसे में पुलिस ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया है। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने शुभम जायसवाल के प्रह्लाद घाट स्थित मकान पर नोटिस चस्पा किया और मुनादी कर लोगों को इस बारे में सूचना दी। कोतवाली इंस्पेक्टर दयाशंकर सिंह ने स्वयं मुनादी कर लोगों को आगाह किया। बता दें कि शुभम जायसवाल के खिलाफ वाराणसी के कोतवाली थाने, सारनाथ थाने और रोहनिया थाने में भी मुकदमे दर्ज हैं। पढ़िए पूरी खबर… प्रयागराज में मिलिट्री डेयरी फर्म में सेना के 2 जवानों पर हमला, गाली-गलौज की; 2 आरोपी गिरफ्तार प्रयागराज के कैंट एरिया में स्थित मिलिट्री डेयरी फार्म में शनिवार शाम पेट्रोलिंग के दौरान सेना के दो जवानों पर हमला हो गया। हमलावरों ने जवानों को गाली दी और धक्कामुक्की की। अन्य जवानों के पहुंचने पर आरोपी भाग निकले। शुरुआती जांच में पता चला कि इनमें से दो लोग सरिया चोरी करते और अनाधिकृत रूप से मछली पकड़ते पाए गए थे। पुलिस ने एक जवान की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    इजराइल का तेहरान में तीन एयरपोर्ट पर हमला:बुशहर में नेवी बेस उड़ाया, ईरान की सबसे बड़ी गैस फील्ड पर भी अटैक
    Next Article
    कानपुर में ऑर्डनेंस फैक्ट्री के बगल में लगी आग:20 दुकान जलकर राख, 2 सिलेंडरों में ब्लास्ट; 40 फीट तक उठ रहीं लपटें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment