Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:गोंडा में सरिया लदा ट्रक पलटा, 3 की मौत: अचानक बेकाबू होकर खेत में पलटा, चार मजदूरों ने कूदकर बचाई जान

    10 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में बृहस्पतिवार सुबह एक ट्रक पलटने से तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर ट्रक में ही सवार थे। ट्रक चालक ने अचानक स्टेयरिंग से नियंत्रण खो दिया। जिससे हादसा हो गया। हादसे में चार अन्य मजदूरों ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसा देहात कोतवाली क्षेत्र के गोंडा-बेलसर मार्ग पर माधवपुर गांव के पास सुबह करीब 9:30 बजे हुआ। ट्रक लोहे की सरिया लेकर जा रहा था। सूचना मिलने पर देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों मृतक मजदूरों को तत्काल गोंडा अंबेडकर कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह ट्रक वीरसिंहपुर में टेढ़ी नदी पर बन रहे पुल के लिए सरिया लेकर जा रहा था।पूरी खबर पढ़ें बर्थडे पार्टी में बुलाकर दोस्त का मर्डर किया: गाजियाबाद में घर से बुलाकर ले गए- पेट और सीने में 6 चाकू घोंपकर फेंकी लाश गाजियाबाद में बुधवार देर रात 3 बजे एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। उसके दोस्तों ने उसे बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए घर से बुलाकर ले गए। वहां पर 3 दोस्तों ने घेर लिया। इसके बाद उसके सीने में चाकू से 3 बार और पेट में 4 मारा। इससे उसकी आंते बाहर गई हैं। इसके बाद उसे छोड़कर मौके से फरार हो गए। गुरुवार सुबह घर से करीब 500 मीटर दूर शव मिलते ही हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद गुसाएं परिजनों और स्थानीय लोगों ने रोड पर जाम लगा दिया है। महिलाएं धरने पर बैठ गईं। सभी लोग आरोपियों की एनकाउंटर की मांग कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें ई–रिक्शा चालक ने होटल में महिला से किया रेप: अलीगढ़ में सस्ता होटल दिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था, मुठभेड़ में पकड़ा अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के एक होटल में बुधवार को रात करीब 12 बजे महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि ई-रिक्शा चालक ने महिला को सस्ता होटल दिलाने का झांसा देकर कमरे में पहुंचाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के 4 घंटे बाद गुरुवार तड़के 4 बजे पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया।पूरी खबर पढ़ें हमीरपुर में कुरकुरे देने के बहाने 6 साल की मासूम से रेप किया, 75 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार हमीरपुर में 6 साल की मासूम के साथ 75 साल के बुजुर्ग ने रेप किया। 28 जून की दोपहर में मासूम घर के बाहर खेल रही थी तभी पड़ोसी बुजुर्ग ने मासूम को कुरकुरे दिलाने के बहाने अपने पास बुलाया। दुकान पर कुरकुरे दिलाने के बाद घर ले गया, जिसके बाद रेप किया। करीब आधे घंटे बाद बच्ची घर पहुंची। परिजन को मासूम को देखने के बाद अनहोनी की आशंका हुई तो बच्ची से पूछा। बच्ची ने बुजुर्ग की हरकत बताई तो घरवालों की शिकायत पर मंगलवार को मुकदमा दर्ज किया गया। बुधवार को जेल भेज दिया गया। मामला दो समुदाय से जुड़ा है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बर्थडे पार्टी में बुलाकर युवक की चाकू से गोदकर हत्या:गाजियाबाद में दोस्तों ने सीने-पेट में 4 मारे, आंतें बाहर आईं; परिजनों ने लगाया जाम
    Next Article
    यूपी TET- महिलाओं की चूड़ी, पायल तक उतरवाईं:खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर, 3 दिन में 20 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment