Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:फर्रुखाबाद में दो दरोगा समेत 16 पुलिसकर्मियों पर FIR, घर में घुसकर जेवर-नकदी लूटने का आरोप

    19 hours ago

    2

    0

    फर्रुखाबाद में घर में घुसकर लूटपाट और अवैध हिरासत के आरोप में दो दरोगा समेत 16 पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि 26 जनवरी की रात करीब 2 बजे कई पुलिसकर्मी बिना वारंट के घर में घुस गए। तलाशी के नाम पर उन्होंने अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण और करीब 90 हजार रुपये नकद ले लिए। ग्रामीणों ने इस घटना को देखा और इसका वीडियो भी बना लिया। विरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने परिजनों के साथ मारपीट की और चार लोगों को थाने ले गए। इनमें से एक को अगले दिन छोड़ दिया गया, जबकि अन्य तीन लोगों को दो दिनों तक अवैध हिरासत में रखा गया। इसके बाद महिला ने कोर्ट में मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की। जांच के बाद सभी आरोपित पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामला कायमगंज थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर… साध्वी प्राची बोलीं- एएमयू आतंकवादियों की नर्सरी, हॉस्टल पढ़ाई के लिए नहीं, अवैध कामों के लिए बने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में जाली नोट, कारतूस और फर्जी मार्कशीट मिलने के मामले पर हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा- एएमयू आतंकवादियों की नर्सरी है। यह वही एएमयू है, जिसने हिंदुस्तान का विभाजन किया। आज भी यहां का माहौल वैसा ही है, क्योंकि यह विश्वविद्यालय आतंकवादियों की नर्सरी पैदा कर रहा है। लड़कों के हॉस्टल अब पढ़ाई के लिए नहीं, बल्कि अवैध हथियारों और फर्जी मार्कशीट के भंडारण केंद्र बन गए हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि यूनिवर्सिटी में चल रहे अवैध धंधों की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। साध्वी प्राची बुधवार को रामघाट रोड स्थित एक कार्यक्रम में पहुंचीं थीं। पढ़ें पूरी खबर… झांसी में इंजीनियरिंग स्टूडेंट ने किया सुसाइड: हॉस्टल में फंदे पर लटका मिला, 3 बैक आने से डिप्रेशन में था झांसी के इंजीनियरिंग कॉलेज में 23 वर्षीय बीटेक छात्र ने सुसाइड कर लिया। उसका शव हॉस्टल के कमरे में फंदे पर लटका मिला। मां के फोन न उठाने पर किराएदार को भेजा गया, जिसने दरवाजे से झांककर शव देखा। शुरूआती जांच में पता चला कि छात्र एग्जाम में बैक आने से परेशान था। पांच सेमेस्टर में तीन बैक आने के कारण वह डिप्रेशन में था। घटना नवाबाद थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (BIET) की है। पढ़िए पूरी खबर यूपी होमगार्ड में निकली भर्ती, प्लाटून कमांडर और ब्लॉक ऑर्गेनाइजर के 295 पद, 16 जून से आवेदन शुरू यूपी में होमगार्ड विभाग में नई भर्ती निकली है। इसमें प्लाटून कमांडर के 52 पद और ब्लॉक ऑर्गेनाइजर के 243 पद भरे जाएंगे। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने बुधवार को इसका विज्ञापन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 जून से शुरू होगी। अभ्यर्थी इसी तारीख से फीस भी जमा कर सकेंगे। आवेदन और फीस जमा करने की अंतिम तारीख 6 जुलाई तय की गई है। पूरी खबर पढ़िए… गोरखपुर में टायर फटने के बाद हाईव पर DCM पलटी; सड़क पर बिखरे लोग, 23 घायल, 3 की हालत गंभीर गोरखपुर में राजघाट पुल के पास NH- 28 पर टायर फटने से डीसीएम पलट गई। हादसे के बाद सड़क पर ही लोग बिखर गए। इसमें करीब 23 लोग घायल हो गए। जिनमें 3 लोग गंभीर हैं। हादसे के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। लोग सड़क पर गिर कर कराहते रहे। घटना बुधवार करीब 12 बजे की है। स्थानीय लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस को कॉल किया। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज चल रहा है। पढ़िए पूरी खबर शाहजहांपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, भाई भी घायल; नाना के घर रह रहा था शाहजहांपुर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय श्याम सुंदर के रूप में हुई है। इस घटना में उसका भाई भी घायल हुआ है। हत्या का आरोप गांव के ही एक रिश्तेदार पर लगा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना मदनापुर थाना क्षेत्र के बरी खास गांव में बीती रात करीब साढ़े 11 बजे हुई। श्याम सुंदर मूलरूप से करनपुर पडरी का रहने वाला था, जो बचपन से अपने नाना के घर रहे रहा था। बताया जा रहा है कि उसका गांव के ही एक रिश्तेदार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। पढ़िए पूरी खबर… हाई टेंशन तार गिरने से लगी आग, जिंदा जली महिला:पति गंभीर झुलसा, दुकान में रखे टायरों से भड़की आग; दूर तक सुनाई दिए धमाके बांदा में हाई टेंशन तार गिरने से पंचर की दुकान में आग लग गई। दुकान में सो रही महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई। साथ ही सो रहा पति भी गंभीर रूप से झुलस गया। घायल पति को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पड़ोसियों को पता चला तो वह आग बुझाने के लिए पहुंचे लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। जब तक अंदर जाकर महिला को निकाला गया वह पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। पढ़े पूरी खबर हरदोई में दम घुटने से प्रधान पति समेत 2 की मौत, गेहूं रखने के लिए टैंक की सफाई कर रहे थे हरदोई में सीमेंट टैंक में दम घुटने से ग्राम प्रधान के पति समेत 2 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान एक शख्स बेहोश हो गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- 65 साल के प्रधान पति अपने घर में बने सीमेंट के टैंक को गेहूं भंडारण के लिए साफ करवा रहे थे। इस टैंक में पहले तिरपाल बिछाकर उसके ऊपर भूसा डाला गया था। सफाई के दौरान गांव का रहने वाला एक युवक टैंक में उतरा। जहां सांस लेने में दिक्कत हुई और वह बेहोश हो गया। युवक को बचाने के लिए एक के बाद एक प्रधान पति और अन्य युवक भी टैंक में उतरे। वे दोनों भी बेहोश हो गए। ग्रामीणों ने तीनों को बाहर निकालकर सीएचसी भिजवाया, जहां ग्राम प्रधान पति समेत दो को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना जिला मुख्यालय से करीब 32 किलोमीटर दूर बिलग्राम थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव की है। पढ़ें पूरी खबर MSC छात्रा से रेप करने वाला कांस्टेबल अरेस्ट: नौकरी, शादी का झांसा देकर फंसाया, अश्लील वीडियो वायरल करने दी थी धमकी कानपुर में एमएससी छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी कांस्टेबल को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने नौकरी और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। विरोध करने पर वीडियो वायरल कर जिंदगी बर्बाद करने की धमकी भी दी गई। पढ़िए पूरी खबर… बलिया में संजय निषाद बोले- कम वोट वाले सीएम बन सकते हैं, हम तो 18% हैं; PM भी 'जय निषाद राज' बोलते हैं बलिया में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के कैबिनेट मंत्री संजय कुमार निषाद ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बयान पर भी चुटकी ली। मुख्यमंत्री बनने की संभावना पर पूछे गए सवाल पर कहा कि जब कम वोट वाले मुख्यमंत्री बन सकते हैं, तो हमारी 18 प्रतिशत आबादी है। उन्होंने कहा कि पहले विपक्ष निषाद, बिंद, मल्लाह, केवट का नाम नहीं लेता था, लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी 'जय निषाद राज' बोलते हैं। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से धैर्य रखने की अपील की। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    CBSE 10वीं परीक्षा में उत्तराखंड की बेटी ने लहराया परचम:500 में से 500 अंक किए हासिल, माता-पिता और शिक्षकों को दिया सफलता का श्रेय
    Next Article
    झांसी में बनेगा 100 बेड का अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल:अपर मुख्य सचिव ने झांसी व चित्रकूट मंडल के स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment