Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:CM योगी बोले- पहले UP में सिर्फ एक परिवार का होता था विकास

    8 hours ago

    1

    0

    सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत बहराइच पहुंचे। यहां उन्होंने महिरपुरवा तहसील अंतर्गत भरतापुर गांव के 136 विस्थापित परिवारों के 500 गरीब-वंचित अभिवर्ग के लोगों के पुनर्वास की योजना का शुभारंभ किया। यहां सीएम ने विपक्ष पर जमकर हल्ला बोला। योगी आदित्यनाथ ने कहा- 2017 के पहले समाज को जातीय चश्मे से देखा जाता था। तब की सरकार सिर्फ एक ही परिवार के विकास के बारे में सोचती थी। सरकारी खजाने को लूटा जाता था, सिर्फ एक ही परिवार के उत्थान में लगाया जाता था। पढ़ें पूरी खबर… मैनपुरी में मौत से पहले कारपेंटर ने फेसबुक पर बनाया VIDEO,, पत्नी से बोला- मैंने तुझसे बेपनाह प्यार किया...तूने कदर नहीं की मैनपुरी में पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर एक कारपेंटर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मरने से कुछ ही दिन पहले उसने फेसबुक पर दो वीडियो भी पोस्ट किये। जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में कारपेंटर ने कहा- मेरी जिंदगी तबाह करने वाली.. मैं तो तुझसे बेपनाह प्यार किया था, पर तूने मेरे प्यार की क्रद नहीं जानी। मैंने तुझसे मांगा भी क्या था। बस दो पल की जिंदगी, पर तूने मुझे मौत दे दी। जा तू खुश रह...। एक अन्य वीडियो में कारपेंटर ने वीडियो में अपनी मौत का जिम्मेदार अपने सास-ससुर और पत्नी को ठहराया। पढ़ें पूरी खबर… दो बाइकों की टक्कर, पति-पत्नी समेत 3 की मौत: सोनभद्र में 3 फीट हवा में उछले, हेलमेट समेत सिर फटा, आंख बाहर निकली सोनभद्र में मंगलवार देर रात सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत 3 की मौत हो गई। जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार व्यक्ति उछलकर सड़क पर जा गिरा। हेलमेट सहित उनका सिर फट गया दाहिनी आंख बाहर निकल आई। पत्नी ने भी मुंह के बल गिरने से मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि एक घायल की अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई।स्थानीय लोगों की सूचना पर करमा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची सबसे पहले घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। पढ़ें पूरी खबर कानपुर में सेप्टिक टैंक में उतरे दो युवकों की मौत, पुलिस और SDRF ने तीसरे को बचाया कानपुर में सेप्टिक टैंक की सफाई करते समय 2 युवकों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही एसीपी कल्याणपुर, डीसीपी वेस्ट सहित एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने रेस्क्यू कर 3 लोगों को बाहर निकाला। फिर पुलिस ने सभी को हैलट हॉस्पिटल भेजा। जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। मरने वाले जीजा-साले हैं। कर्नलगंज थाने क्षेत्र के रहने वाले इरफान ने बताया- रात में कल्याणपुर के गोवा गार्डन में बने ओम इन्क्लेव अपार्टमेंट में मैं जावेद (45) और आबिद (25) के साथ सेप्टिक टैंक साफ करने पहुंचा था। रात में करीब साढ़े 12 बजे के आसपास हमने पूरा सेटअप लगाया और सफाई करने तीनों लोग अंदर चले गए। पहले राउंड की सफाई करने के बाद हम तीनों बाहर आ गए। इसके बाद करीब 2 बजे दोबारा से अंदर सफाई करने के लिए सेप्टिक टैंक में उतरे। पढ़ें पूरी खबर कानपुर में एक घंटे में दो लूट, मुठभेड़ में 2 बदमाश अरेस्ट; एक के पैर में लगी गोली कानपुर में बाइक सवार लुटेरों ने महिला का मंगलसूत्र लूट लिया। घटना के कुछ घंटे बाद ही पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। यह देख दूसरा आरोपी मौके से भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने चकेरी थाना क्षेत्र में एक घंटे के अंदर 2 लूट की वारदातें की थीं। बदमाशों के एनकाउंटर होने की सूचना मिलने पर पीड़ित महिला मौके पर पहुंची। उसने हाथ जोड़कर डीसीपी ईस्ट को थैंक्यू बोला। पढ़ें पूरी खबर हाथरस में यौन शोषण के आरोप से प्रोफेसर रजनीश बरी; कोर्ट में छात्राओं ने आरोपों से किया इंकार हाथरस में बहुचर्चित यौन शोषण मामले में प्रोफेसर रजनीश को कोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया। एडीजे एफटीसी प्रथम महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने सबूतों के अभाव में आरोपी प्रोफेसर को बरी करने का आदेश दिया। पीड़ित छात्राओं ने कोर्ट में प्रोफेसर पर लगाए गए सभी आरोपों से इंकार कर दिया। वहीं आरोपी पक्ष के वकील ने सामने आए अश्लील वीडियो को AI जनरेटेड बताया। पीड़ित पक्ष से आरोपों को साबित करने के लिए 9 गवाह पेश किए किए। इनमें पीड़ित दो छात्राएं और पूर्व कर्मचारी भी शामिल थीं। कोर्ट ने गवाहों और छात्रों के बयान और सबूतों को आरोपी के खिलाफ नाकाफी माना और फैसला सुनाया। पढ़ें पूरी खबर लखनऊ के बच्चों ने गुल्लक तोड़कर ईरान भेजे पैसे, फूट-फूटकर रोई महिला, बोली- चारों बेटों को कुर्बान कर दूंगी ईरान-इजरायल युद्ध के बीच लखनऊ से ईरान को आर्थिक मदद भेजी जा रही है। इसके लिए शहर के दरगाह हजरत अब्बास में स्कैनर लगाया गया है। उसके जरिए बड़ी संख्या में शिया समाज के लोग पैसे भेज रहे हैं। बताया जा रहा है कि स्कैनर ईरान एंबेसी से जुड़ा है। महिलाएं अपने जेवर बेचकर मदद के लिए पहुंचीं। छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी गुल्लक तोड़कर पैसे दिए। उन पैसों को स्कैनर के जरिए ईरान भेजा गया। कई महिलाएं फूट-फूटकर रोती नजर आईं। एक महिला ने कहा- ईरान की हर मदद करूंगी। अपने चारों बेटों को कुर्बान कर दूंगी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में बड़े-बड़े डिब्बे लेकर लोग पेट्रोल पंप पहुंचे:रात में ही भीड़ लगी; प्रशासन बोला- अफवाह फैली, कोई कमी नहीं
    Next Article
    कानपुर में बच्ची के दिल में टीबी की गांठ:4 घंटे धड़कन रोककर निकाली पत्थर जैसी झिल्ली, डॉक्टरों का दावा- यह दुनिया का पहला मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment