Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में बड़े-बड़े डिब्बे लेकर लोग पेट्रोल पंप पहुंचे:रात में ही भीड़ लगी; प्रशासन बोला- अफवाह फैली, कोई कमी नहीं

    7 hours ago

    1

    0

    यूपी के गोंडा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह पर ग्रामीण इलाकों के पेट्रोल पंपों पर भीड़ लग गई। बुधवार सुबह लोग बड़े-बड़े डिब्बे और वाहन लेकर पहुंच गए। हालांकि, शहर में हालात सामान्य हैं। जिला पूर्ति अधिकारी दिनेश सिंह ने कहा- रात में किसी एक पेट्रोल पंप पर ईंधन खत्म हो गया था। इसके चलते अफवाह फैल गई। पहले रात में लोग पहुंचे और लाइन लगाकर तेल भरवाया। सुबह फिर से भीड़ लग गई। ईंधन की कोई कमी नहीं है। परेशान होने की जरूरत नहीं है। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिन इलाकों के पेट्रोल पंपों पर भीड़ लगी है, उनमें तरबगंज, नवाबगंज, गौरा, खौड़ारे, कर्नलगंज और दिर्वा शामिल हैं। लाइन में लगे रामजीलाल ने बताया- डीजल लेने आए हैं, लेकिन पंप वाले मना कर रहे हैं। यहां पर डीजल नहीं है। इधर, प्रदेशभर में पिछले 15 दिनों से गैस सिलेंडर की किल्लत जारी है। गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें लगी हैं। वृंदावन के जगन्नाथ मंदिर में चलने वाली रसोई सेवा बंद है। यहां हर करीब 400 लोग भोजन करते थे। अफसरों का दावा है कि सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। लोगों के पैनिक होने की वजह से दिक्कत आ रही है। हमीरपुर में गैस खत्म होने से खाना न देने पर होटल संचालक को 10 से 12 युवकों ने पीट दिया। घटना मंगलवार शाम की है, लेकिन CCTV फुटेज आज सामने आया है। यूपी में गैस किल्लत और पंपों पर भीड़ से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरबजीत कौर के डिपोर्टेशन केस पर लाहौर हाईकोर्ट सख्त:PAK गृह मंत्रालय को फटकारा, कहा- रिपोर्ट देने में लापरवाही कर रहे; 2 विभागों ने पल्ला झाड़ा
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:CM योगी बोले- पहले UP में सिर्फ एक परिवार का होता था विकास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment