Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:चारबाग समेत 52 स्टेशनों के प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ेगी, अब आउटर पर नहीं रुकेंगी ट्रेनें

    2 hours ago

    2

    0

    चारबाग रेलवे स्टेशन समेत देश के 52 स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ाने की बड़ी तैयारी की गई है। इस योजना के तहत 146 प्लेटफॉर्मों का विस्तार किया जाएगा, जिससे 22 से 24 कोच वाली लंबी ट्रेनों को अब आउटर पर रुकने की मजबूरी से राहत मिलेगी। अभी प्लेटफॉर्म छोटे होने की वजह से कई बार ट्रेन की कुछ बोगियां प्लेटफॉर्म से बाहर रह जाती हैं, जिससे यात्रियों को चढ़ने-उतरने में दिक्कत होती है। पढ़ें पूरी खबर… चकेरी में राजमिस्त्री की गला घोटकर हत्या:गले में चोट के निशान, 18 घंटे फोन न उठाने पर पत्नी ने परिचित को घर भेजा था कानपुर में चकेरी के पीएसी मोड़ पर किराए का कमरा लेकर अकेले रह रहे राजमिस्त्री की गला घोटकर हत्या कर दी गई। पत्नी और बच्चे फोन मिलाते रहे, लेकिन कॉल नहीं उठी। 18 घंटे से संपर्क न होने पर पत्नी ने एक परिचित युवक को फोन कर पति से बात कराने की बात कही, जब वह घर पहुंचा राजमिस्त्री का शव बेड पर औंधे मुंह पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर शव पोस्टमार्टम भिजवाया, जहां रिपोर्ट में हत्या का खुलासा हुआ। हालांकि, गर्दन में चोट के निशान व शरीर की हालत देख परिजनों ने पहले ही गला घोंटकर हत्या करने की आशंका जाहिर की थी। पढ़ें पूरी खबर… इटावा में खेत में गिरा हेलीकॉप्टर ड्रोन; गांव वाले देखकर घबराए, निजी कंपनी का टेस्टिंग ड्रोन इटावा के सैफई क्षेत्र के नंदपुर गांव में एक हेलीकॉप्टर ड्रोन गेहूं के खेत में गिरने से हड़कंप मच गया। ड्रोन को देखकर ग्रामीण घबरा गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस और दमकल की टीम पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में यह ड्रोन एक निजी कंपनी का टेस्टिंग ड्रोन बताया जा रहा है। सीओ सैफई केपी सिंह ने बताया- सैफई हवाई पट्टी पर एक निजी कंपनी द्वारा ड्रोन की टेस्टिंग और ट्रेनिंग शुरू की जानी है। यह ड्रोन उसी प्रक्रिया का हिस्सा था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। पढ़ें पूरी खबर 'राघव चड्‌ढा भाजपा के खिलाफ बोलते, मगर वक्ता अच्छे':झांसी में दिनेश शर्मा बोले- विपक्ष को मोदी की आरती उतारनी चाहिए, अमेरिका-चीन की नहीं झांसी में पूर्व डिप्टी सीएम एवं राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए गए आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्‌ढा की तारीफ की। उन्होंने कहा- राघव चड्‌ढा एक अच्छे वक्ता हैं। उन्होंने कुछ पब्लिक इश्यू उठाए हैं, जो आम आदमी पार्टी को अच्छे नहीं लगे। रही बात भाजपा के प्रति झुकाव की तो सभी स्पीच में वे भाजपा के खिलाफ ही बोलते हैं। सांसद के तौर पर उनकी परफॉरमेंस अच्छी रही है। अब वो आम आदमी पार्टी नहीं रही, वो खास आदमी पार्टी हो गई है। पार्टी में बहुत सारे उद्योगपति सदस्य बन गए। इसलिए वहां कार्यकर्ता और नेता का कोई महत्व नहीं है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी BJP में बड़े बदलाव की तैयारी:चौधरी की टीम में जगह पाने के लिए दिल्ली तक दौड़; पढ़िए कौन से चेहरे हटेंगे
    Next Article
    आजमगढ़ में फार्मर रजिस्ट्री पर सख्ती:सुबह 6:30 बजे कलेक्ट्रेट में बैठक, डीएम बोले- फर्जी रिपोर्ट पर होगी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment