Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में फार्मर रजिस्ट्री पर सख्ती:सुबह 6:30 बजे कलेक्ट्रेट में बैठक, डीएम बोले- फर्जी रिपोर्ट पर होगी कार्रवाई

    2 hours ago

    2

    0

    आजमगढ़ डीएम रविंद्र कुमार ने जिले में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर शनिवार को सुबह 6:30 बजे अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। इस समीक्षा बैठक में पेडेंसी वाले तीन गांव में नामित नोडल अधिकारियों को अपने-अपने इलाकों में पहुंचकर सत्यापन करने का निर्देश दिया। फार्मर रजिस्ट्री करने में बीटीएम ,एटीएम, अन्य कार्मिकों द्वारा यदि गलत सूचना,फर्जी रिपोर्ट लगाया पाया जाएगा तो उनके खिलाफ की जाएगी सख्त विधिक कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया है। डीएम ने विकासखंड पल्हनी के प्राथमिक विद्यालय आजमपुर एवं विकासखंड सठियांव के अंबाडी पंचायत भवन में आयोजित फार्मर रजिस्ट्री विशेष कैंपों का किया स्थलीय निरीक्षण,कृषकों से संवाद कर उन्हें फार्मर रजिस्ट्री के महत्व और उससे मिलने वाले लाभों के बारे में भी बताया। बैठक के उपरांत जिलाधिकारी ने विकासखंड पल्हनी के प्राथमिक विद्यालय आजमपुर एवं विकासखंड सठियांव के अंबाडी पंचायत भवन में आयोजित फार्मर रजिस्ट्री विशेष कैंपों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा उपस्थित कृषकों से संवाद कर उन्हें फार्मर रजिस्ट्री के महत्व और उससे मिलने वाले लाभों की जानकारी दी। अवकाश के दिन में भी फार्मर रजिस्ट्री को प्राथमिकता डीएम रविंद्र कुमार ने अवकाश के दिन में भी फार्मर रजिस्ट्री कार्य को प्राथमिकता देते हुए कहा- सभी विकास खण्डों के लिए नामित 22 अधिकारियों को ऑनलाइन फार्मर रजिस्ट्री करने का प्रशिक्षण दिया तथा पीपीटी के माध्यम से प्रक्रिया व महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया। प्रत्येक विकासखंड में अधिक फार्मर रजिस्ट्री पेंडेंसी वाले ग्राम पंचायतों को चिन्हित किया गया तथा अधिकारियों को भेज कर फार्मर रजिस्ट्री विशेष कैंप लगाकर, फोन करवा कर किसानों को कैंप में बुलाकर उनका फार्मर रजिस्ट्री कराया गया। भारत सरकार और प्रदेश सरकार की प्राथमिकता योजना एग्रीस्टैक (डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर फॉर एग्रीकल्चर) के अंतर्गत पीएम किसान योजना के लाभार्थियों सहित सभी भूमिधारक कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री की जा रही है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:चारबाग समेत 52 स्टेशनों के प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ेगी, अब आउटर पर नहीं रुकेंगी ट्रेनें
    Next Article
    अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, चालक की दबकर मौत:हमीरपुर में घर लौटते समय हुआ हादसा, अनाज लेकर आ रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment