Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:अखिलेश यादव कल करेंगे ‘मूर्ति देवी–मालती देवी’ महिला सम्मान की शुरुआत, 1-1 लाख रुपए देंगे

    16 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव रविवार को ‘मूर्ति देवी-मालती देवी’ महिला सम्मान की शुरुआत करेंगे। इस सम्मान का नाम उनकी दादी मूर्ति देवी और मां मालती देवी के नाम पर रखा गया है। इस पहल के तहत 20 अलग-अलग कैटेगरी में महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इन कैटेगरी के नाम फूलन देवी, सावित्रीबाई फुले, अहिल्याबाई होल्कर, बेगम अख्तर, महादेवी वर्मा, सरोजिनी नायडू, रानी लक्ष्मीबाई समेत अन्य महान विभूतियों पर रखे गए हैं। हर सम्मान के साथ 1-1 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। पूर्व मंत्री अंगद यादव की पैरोल याचिका खारिज: हत्या के 2 मामलों में दोषी इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने पूर्व मंत्री अंगद यादव की पैरोल याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा- उनका आपराधिक इतिहास लंबा है। पैरोल देने के लिए कोई ठोस कारण भी नहीं बताया गया। अंगद यादव दो अलग-अलग हत्या के मामलों में दोषी हैं। 1995 के लखनऊ हत्याकांड में सजा के खिलाफ उनकी अपील हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से पहले ही खारिज हो चुकी है। वहीं, 2015 में आजमगढ़ में एक अधिवक्ता की हत्या के मामले में भी उन्हें दोषी ठहराया गया है। याचिका में उन्होंने उम्र (करीब 71 वर्ष), बीमारियों और पारिवारिक और कृषि कार्यों का हवाला देते हुए दो महीने की पैरोल मांगी थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। पूरी खबर पढ़िए… सील अस्पताल में किया पथरी का ऑपरेशन, कुशीनगर में बुजुर्ग की मौत; स्टाफ फरार कुशीनगर के आयुष्मान हॉस्पिटल में अवैध रूप से पथरी का ऑपरेशन कराने के बाद एक बुजुर्ग की मौत हो गई। अस्पताल को पहले ही स्वास्थ्य विभाग सील कर चुका था। घटना के बाद अस्पताल संचालक और पूरा स्टाफ मौके से फरार हो गया। मृतक के परिजनों के अनुसार,सोमवार को उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। उसी दिन रात में पथरी का ऑपरेशन किया गया। शुक्रवार देर रात उनकी तबीयत बिगड़ गई। शनिवार सुबह करीब 10 बजे बुजुर्ग की की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। संचालक और स्टाफ अस्पताल छोड़कर फरार हो गए। पढ़िए पूरी खबर... कानपुर के होटल में असम की युवती से रेप का प्रयास: बोली- नहाकर निकली, तभी आरोपी ने दबोचा कानपुर के नजीराबाद थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित एक होटल में काम करने वाली युवती से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। वारदात होटल में ही हुई। युवती के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। युवती मूलरूप से असम की रहने वाली है। नजीराबाद पुलिस को दी गई तहरीर में उसने बताया कि गुरुवार शाम वह नहाकर जैसे ही बाहर निकली, बल्ली नाम के युवक ने उसे बदनीयत से पकड़ लिया। छेड़छाड़ करते हुए रेप का प्रयास किया। किसी तरह वह बचकर भागी और शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग निकला। पढ़िए पूरी खबर ‘2027 में जनता सपा की साइकिल पंचर कर देगी’, डिप्टी सीएम ने कौशांबी में सपा-कांग्रेस पर निशाना साधा उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को कौशांबी पहुंचे। उन्होंने मंझनपुर नगर पालिका में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। डिप्टी सीएम मौर्य ने मॉडल पार्क मंझनपुर में भगवान परशुराम, अवंतीबाई लोधी, वीरांगना ऊदा देवी और संत गागडे महाराज की प्रतिमाओं का अनावरण भी किया। उन्होंने कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए कहा- राहुल गांधी देश के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। वह विदेशों में जाकर भारत के प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हैं। वहीं, अखिलेश यादव को लेकर कहा- 2027 में जनता सपा की साइकिल को पंचर कर देगी और उन्हें सैफई भेज देगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि 2027 में भाजपा 325 सीटें जीतेगी और सपा का सफाया कर देगी। पढ़ें पूरी खबर… प्रयागराज में तकनीकी खामी के चलते अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट कैंसिल, 160 यात्रियों को नीचे उतारा प्रयागराज एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी से अकासा एयरलाइंस की मुंबई जाने वाली फ्लाइट रद्द कर दी गई। इसके बाद विमान में बैठे 160 यात्रियों को नीचे उतार दिया गया। इससे एयरपोर्ट पर हंगामा मच गया। गुस्साए यात्रियों ने एयरलाइंस स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। शुक्रवार को मुंबई से दोपहर 3:15 बजे प्रयागराज पहुंची 186 सीट वाली यह फ्लाइट शाम चार बजे उड़ान भरने वाली थी। यात्री बोर्डिंग पूरी कर चुके थे, तभी पायलट को तकनीकी खामी का पता चला। पहले एक घंटे की देरी की घोषणा हुई, लेकिन समस्या ठीक नहीं हुई। एयरपोर्ट के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया तकनीकी कारणों से फ्लाइट निरस्त हुई। सभी यात्रियों को रिफंड या वैकल्पिक टिकट का विकल्प दिया जा रहा है। पढ़िए पूरी खबर गोरखपुर में अगला पहिया उठाकर हवा में उड़ाई बाइक, एक युवक अरेस्ट, बाइक सीज गोरखपुर के पीपीगंज में एक युवक ने बाइक का अगला पहिया उठाकर बिल्कुल फिल्मी अंदाज में बीच सड़क पर स्टंट किया। किसी ने वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। लोगों ने गोरखपुर पुलिस को टैग करते हुए इस वीडियो को शेयर किया। मामला संज्ञान में आने के बाद पीपीगंज पुलिस ने वीडियो की जांच कराई और स्टंट करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया। इतना ही नहीं उसकी बाइक को भी जब्त कर लिया गया है। युवक की पहचान गुलरिहा थाना क्षेत्र के अंकुर वर्मा के रूप में हुई है। पढ़े पूरी खबर… सहायक सांख्यिकी व शोध अधिकारी के 929 पदों पर निकली वैकेंसी, 21 अप्रैल से आवेदन शुरू UPESSC ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी और सहायक शोध अधिकारी के 929 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन 21 अप्रैल से 11 मई तक होंगे, जबकि फॉर्म में सुधार और फीस एडजस्टमेंट 18 मई तक किया जा सकेगा। यह भर्ती राज्य कर, वन, सहकारिता, पशुपालन, स्वास्थ्य और सिंचाई विभाग समेत कई विभागों में होगी। कुल पदों में 344 अनारक्षित, 211 एससी, 12 एसटी, 300 ओबीसी और 62 ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं। पूरी खबर पढ़िए… लखनऊ में महिलाओं ने गैस सिलेंडर की अर्थी निकाली, छाती पीट-पीटकर रोईं अब हम अपने बच्चों को कैसे पालेंगे? हमको छोड़ कर चले गए अब हम कैसे रहेंगे? अब हम क्या करेंगे? सिलेंडर के मरने के बाद हम कैसे जीएंगे? कुछ इस अंदाज में समाजवादी पार्टी की महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने सिलेंडर की अर्थी निकालकर प्रदर्शन किया। मौजूदा सरकार का विरोध जताया और कहा कि जब से बीजेपी सरकार आई है, तब से हर चीज के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है। लखनऊ के कैसरबाग में सपा के मुख्यालय पर शुक्रवार को महिलाओं ने गैस सिलेंडर की किल्लत और महंगाई को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। इस दौरान सिलेंडर पर कफन (सफेद चादर) ओढ़ाकर रोईं और मौजूदा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पूरी खबर पढ़ें जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी, असिस्टेंट को फोन कर कहा- काम कर दो, नहीं तो मार देंगे केंद्रीय राज्यमंत्री और राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी मिली है। उनके स्टाफ को किसी अनजान नंबर से कॉल आया। धमकी देने वाले ने कहा- काम कर दो, नहीं तो जयंत चौधरी को जान से मार देंगे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जयंत चौधरी के असिस्टेंट विश्वेंद्र शाह ने दिल्ली की तुगलक थाना पुलिस से शिकायत की। बताया- 18 मार्च को सुबह 11 बजे मेरे मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। उसने पूछा- क्या मैंने वे कागज देखे हैं, जो उसने फोन पर भेजे हैं। उसका काम हो जाना चाहिए, वरना मंत्री जी को मार दूंगा। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    'गंगा में मुर्गा खाकर टांग फेंकने की इजाजत किसने दी?':मंत्री बोलीं-मस्जिदों में हड्‌डी फेंको तो दंगे हो जाएंगे, अखिलेश को सिर्फ वोटबैंक की चिंता
    Next Article
    BSC छात्र के हत्यारोपी को टांगकर ले गई पुलिस:20 घंटे धरना हंगामे के बाद आश्वासन पर माने छात्र, रखी चार मांगें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment