Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BSC छात्र के हत्यारोपी को टांगकर ले गई पुलिस:20 घंटे धरना हंगामे के बाद आश्वासन पर माने छात्र, रखी चार मांगें

    4 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या करने वाले मंजीत को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। शनिवार शाम मंजीत को कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान पुलिस को आशंका थी कि वकील और छात्र मंजीत की पिटाई कर सकते हैं। इसलिए पुलिस ने मंजीत को दौड़ाने की कोशिश की, लेकिन वह लड़खड़ा गया। इस पर पुलिसकर्मी उसे टांगकर कोर्ट रूम में ले गए। मंजीत को सीजेएम ने 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है। तस्वीरों में देखे कोर्ट में मंजीत की पेशी… हत्यारोपी मंजीत चौहान ने पुलिस की पूछताछ पर इसका खुलासा किया। उसने बताया कि सूर्य प्रताप सिंह अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ रैगिंग करता था। उसने पुलिस को बताया- सूर्यप्रताप सिंह और उसके साथी अक्सर रैगिंग के नाम पर उसे और उसके दोस्तों को परेशान करते व मारपीट करते थे। घटना वाले दिन भी कॉलेज परिसर में उनके बीच कहासुनी और डराने-धमकाने की बात हुई थी। रंजिश और गुस्से में आकर मैंने अपने साथी अनुज सिंह ने प्रशासनिक भवन के पास सूर्यप्रताप पर करीब 4-5 राउंड फायरिंग कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मुआवजे के साथ नौकरी देने की मांग रखी यूपी कालेज में धरनारत छात्रों को समझाने पहुंचे एडीएम आलोक वर्मा की तीखी नोकझोंक हो गई। इसके बाद छात्रों ने अपनी मांगे रखी और परिवार को मुआवजे के साथ नौकरी देने की मांग रखी। अधिकारियों ने मांगपत्र लेकर शासन को भेजने का आश्वासन दिया। छात्रों ने एडीएम से रखी 4 मांगें उदय प्रताप कॉलेज में सूर्य प्रताप सिंह 'सूर्या' की नृशंस हत्या के बाद छात्र व छात्राओं ने प्रशासन के सामने चार मांगे रखीं। बताया कि वारदात के बाद पदाधिकारियों में आक्रोश व्याप्त है, सभी छात्र संघ पदाधिकारी इस मामले में कार्रवाई की माग कर रहे हैं। छात्रों ने एडीएम को बताया कि घटना में संलिप्त आरोपियों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाए। परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहयोग दिया जाए। वहीं परिवार में एक व्यक्ति को नौकरी दी जाए। थाना प्रभारी शिवपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए। उनके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया जाए और प्राचार्य का स्थानान्तरण की मांग भी प्रमुखता से की। अब जानिए पूरा मामला… 20 दिन बाद आज कॉलेज पहुंचा था छात्र छात्र सूर्य प्रताप सिंह के पिता ऋषि देव सिंह अतुलानंद स्कूल में ड्राइवर हैं। उनकी मां किरण सिंह अतुलानंद स्कूल में सहायिका हैं। छात्र की दो बहनें हैं, एक की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी अविवाहित है। सूर्य प्रताप को 20 दिन पहले चेचक निकल आई थी, जिसके चलते वह कॉलेज नहीं आ रहा था। ठीक होने के बाद वह आज ही कॉलेज पहुंचा था। तो यह है हत्या की वजह? कॉलेज के छात्रों का कहना है कि मंजीत और सूर्य के बीच पुरानी टशन थी। हॉस्टल में सूर्य सीनियर छात्रों को बुलाता था। मंजीत ने इसकी शिकायत प्रिंसिपल से की थी। प्रिंसिपल ने दोनों को तलब किया था। शुक्रवार को मंजीत और सूर्य के बीच प्रिंसिपल से शिकायत करने को लेकर विवाद हुआ। तभी मंजीत ने अपनी शर्ट की बांहें चढ़ा लीं। इस पर सूर्य ने गाली-गलौज करते हुए मंजीत का कॉलर पकड़ लिया। उस वक्त लोगों ने बीच-बचाव करा दिया। मंजीत अपने घर चला गया। वहां से एक साथी के साथ वह पिस्टल लेकर कॉलेज आया। अपनी पल्सर गाड़ी कॉलेज के बाहर गेट के पास खड़ी कर दी। फिर कला संकाय के बरामदे में सूर्य को देखते ही उस पर फायरिंग कर दी। वह गिर पड़ा, फिर भी उस पर पिस्टल से गोली चलाता रहा। पिस्टल फेंकी, छत से कूदकर भागा सिर, सीने और पेट में गोली लगते ही सूर्य प्रताप अचेत हो गया। वारदात के बाद प्रिंसिपल वहां से चले गए। साथी छात्रों के पहुंचते ही आरोपी छात्र पिस्टल फेंककर भाग निकला। वह कला एवं सामाजिक विज्ञान भवन की छत से कूदकर फरार हो गया। साथी छात्रों ने सूर्य को पहले जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। डीआईजी शिवहरी मीणा की छात्र की तीखी बहस छात्र की मौत के बाद 200 से अधिक छात्र जुट गए। गुस्साए छात्रों ने सड़क पर उतरकर हंगामा किया। दुकानों पर पत्थर फेंके। आनन-फानन में दुकानदारों ने शटर गिरा लिए। सूचना मिलते ही आसपास के थानों से पुलिस बल बुलाया गया। डीआईजी शिवहरी मीणा ने छात्रों को समझाने की कोशिश की। इस दौरान उनकी एक छात्र से तीखी बहस हो गई। डीआईजी ने कहा- शांति से बैठ जाओ, यह कोई तरीका नहीं है। इस पर छात्र बोला, हम दिनभर धूप में बैठे हैं। इस पर डीआईजी ने कहा- मैं भी तो धूप में ही खड़ा हूं। मैंने तो कुछ नहीं किया। मेरी बात सुनो, फालतू की बातें मत करो। इसके बाद अन्य छात्रों ने उस युवक को वहां से हटा दिया। आरोपी ने 3 दिन पहले इंस्टा पर लिखा था- हम बागी रहेंगे…. आरोपी मंजीत सिंह चौहान ने इंस्टाग्राम पर rajputmanjeet_1818 नाम से आईडी बनाई है। उसने अब तक 53 पोस्ट किए हैं। 17 दिसंबर को अपनी एक तस्वीर के साथ उसने लिखा था- हम बागी रहेंगे उन महफिलों में, जहां शोहरत तलवे चाटने से मिलती है। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें…. काशी के यूपी कॉलेज में BSC छात्र की हत्या, VIDEO:लाश देखने से पहले पिता बेसुध; बोले- आरोपी का एनकाउंटर हो, तभी अंतिम संस्कार करेंगे वाराणसी के यूपी कॉलेज परिसर में दिनदहाड़े बीएससी छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात का लाइव वीडियो सामने आया है, जिसमें छात्र क्लासरूम के बाहर फर्श पर पड़ा है। आरोपी छात्र उसके सीने पर चढ़कर गोली मार रहा है। हत्या के बाद आरोपी पिस्टल कूड़े के ढेर में फेंककर फरार हो गया। आरोपी भी इसी कॉलेज का छात्र है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:अखिलेश यादव कल करेंगे ‘मूर्ति देवी–मालती देवी’ महिला सम्मान की शुरुआत, 1-1 लाख रुपए देंगे
    Next Article
    लखनऊ में सचिवालय से रिटायर्ड महिला की बेरहमी से हत्या:लाश के हाथ-पांव बंधे मिले, निशातगंज में बेटे-बहू के साथ रहती थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment