Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के 32 जिलों में लू की चेतावनी, पारा 44°C:गोरिल्ला को तरबूज, बाघ को ORS पिला रहे; कानपुर में बाइक पर बैठे युवक की मौत

    11 hours ago

    1

    0

    यूपी भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। गुरुवार को सुबह से तेज धूप निकली है। तेज हवा चल रही है। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि 25 अप्रैल तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पारा 45°C के पार पहुंच सकता है। 26 अप्रैल से मौसम फिर बदलेगा। पश्चिमी यूपी से आंधी-तूफान के साथ बारिश का दौर शुरू होगा। जो धीरे-धीरे पूरे प्रदेश को अपनी जद में ले लेगा। 28 अप्रैल तक पूरे यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। तभी लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि, 29 अप्रैल से गर्मी फिर से अपने सख्त तेवर दिखाएगी। कानपुर में चलती बाइक पर बैठे 45 साल के सुनील कुमार की मौत हो गई। परिवार और स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज धूप से उसकी जान गई। वहीं, पुलिस का कहना है कि हार्ट अटैक या हीट स्ट्रोक से मौत की आशंका है। लखनऊ जू में जानवरों के लिए बर्फ की सिल्ली, साफ पानी और कूलर के इंतजाम किए गए हैं। बाड़ों को ठंडा रखने के लिए 48 स्प्रिंकलर (फव्वारे) लगाए गए हैं। गोरिल्ला को तरबूज-ककड़ी खिलाया जा रहा है। वाराणसी के सारनाथ में मिनी जू में हिरण और बारहसिंगा को खरबूजा-खीरा खिलाया जा रहा। पक्षियों की डाइट बदल दी गई है। कानपुर में बाघ के लिए ORS के इंतजाम किए गए हैं। पिछले 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश के 30 जिलों का पारा 40°C या इससे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। बांदा सबसे गर्म रहा। यहां दिन में पारा 43.8°C पहुंच गया। न्यूनतम तापमान के मामले में बिजनौर को छोड़कर सभी जिलों में पारा 20°C से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- महाराष्ट्र के आसपास बने एंटी-साइक्लोन के असर से अगले 2-3 दिनों में तापमान में 2-3°C की बढ़ोतरी हो सकती है। पूरा प्रदेश लू की जद में रहेगा। 26 अप्रैल से पश्चिमी यूपी से बारिश के नए दौर की शुरुआत होगी। 3 दिन तक पूरे प्रदेश में बारिश होगी। इससे गर्मी से कुछ राहत मिलगी। मौसम की 5 तस्वीरें… शहरों का हाल जानिए- बाबा विश्वनाथ के लिए जलधारा लगाई गई प्रचंड गर्मी को देखते हुए अयोध्या, काशी और मथुरा के मंदिरों में खास इंतजाम किए गए हैं। काशी में बाबा विश्वनाथ के लिए जलधारा लगाई गई है। भक्तों के लिए कॉरिडोर में रेड कारपेट और जर्मन हैंगर लगाए गए हैं। ब्रज क्षेत्र में बांके बिहारी मंदिर, द्वारिकाधीश मंदिर और नंदबाबा समेत प्रमुख मंदिरों में फूल बंगले सजाए जा रहे हैं। भगवान को ठंडक देने के लिए खरबूजा, सत्तू जैसे भोग अर्पित किए जा रहे हैं। प्रियकांत जू मंदिर में भगवान के लिए नौका विहार की व्यवस्था की गई है। अयोध्या में रामलला के लिए गर्भगृह में तीन कूलर लगाए गए हैं। 'दोपहर के वक्त घर से बाहर न निकलने से बचें' अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम, कब होगी बारिश? इस साल की बारिश पर अलनीनो का साया इस बार जून से सितंबर के बीच उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है। मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक डॉ. एम महापात्रा ने बताया कि इस साल प्रशांत महासागर में ला नीना जैसी स्थितियां खत्म होकर अल नीनो की ओर बढ़ने के संकेत हैं। जो कम वर्षा का कारण बनेगी। यानी इस साल दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के सामान्य से कमजोर रहने के संकेत हैं। साथ ही इस साल के जनवरी-मार्च में उत्तरी गोलार्ध में बनी कम बर्फ भी मॉनसून को प्रभावित कर सकती है। अल-नीनो और ला-नीना के बारे में जानिए- जून तक कैसा रहेगा मौसम? समझिए- गर्मी और लू से बचने के लिए अपनाइए ये टिप्स… ------------------------ भास्कर सर्वे पढ़िए- यूपी के 354 विधायकों को नहीं देना चाहते टिकट:भास्कर सर्वे के नतीजे, 88% भाजपा, 91% सपा विधायकों से लोग नाखुश यूपी में विधायकों को लेकर दैनिक भास्कर के सबसे बड़े सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले आए हैं। 400 में से 354 यानी 88.5% विधायकों को लोग 2027 के चुनाव में दोबारा उम्मीदवार नहीं देखना चाहते। पार्टी के हिसाब से देखें तो भाजपा के 257 विधायकों में 226 यानी 88% को लोग दोबारा टिकट नहीं देना चाहते हैं। सपा के 105 विधायकों में से 96 यानी 91% से लोगों की नाराजगी है। भाजपा के सहयोगी दलों के 33 में से 30 विधायक भी लोगों को पसंद नहीं आए। केवल 39 विधायकों को लोग दोबारा टिकट देना चाहते हैं। 7 विधायकों को लेकर लोग अभी स्पष्ट राय नहीं बना सके हैं। विधायकों को लेकर क्या राय सामने आई, इसे डिटेल रिपोर्ट में पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरियाणवी एक्ट्रेस की मौत पर सवाल:दिव्यांका सिरोही के सिर में चोट लगी, जल्दबाजी में बिना पोस्टमॉर्टम संस्कार; UP पुलिस बोली-हमें भी जानकारी नहीं दी
    Next Article
    इंटरमीडिएट की नंदिनी सेकेंड और सुरभि तीसरे स्थान पर:सर्वोदय जनकल्याण इंटर कालेज की छात्राओं ने मारी बाजी, यूपी में किया दोनों ने टॉप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment