Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के 25 साल के कैप्टन की देहरादून में मौत:पिता बोले-नदी में डूब रहे साथी को बचाया, खुद पत्थर से टकराए; आज अंतिम संस्कार

    5 hours ago

    1

    0

    यूपी के गाजीपुर के रहने वाले 25 साल के कैप्टन प्रशांत चौरसिया की देहरादून में साथी को बचाने के दौरान जान चली गई। सूत्रों के मुताबिक, अभ्यास के समय एक जवान नदी के तेज बहाव में फंस गया था। यह देख कैप्टन नदी में कूद पड़े और साथी को बाहर निकाला, लेकिन खुद तेज बहाव में फंस गए और पत्थर से टकराकर घायल हो गए। साथी जवानों ने उन्हें बाहर निकालकर आर्मी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसा 20 मार्च को भैरव बटालियन के प्लाटून अभ्यास के दौरान हुआ था। दो दिन बाद इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार देहरादून पहुंच गया है। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां सुमन देवी बेसुध हो गईं। परिजनों के मुताबिक, उनका आज पार्थिव शरीर देहरादून से बाबतपुर हवाई अड्डे लाया जाएगा। वहां से सड़क मार्ग से गाजीपुर पहुंचाया जाएगा। देर शाम बलुआ घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 4 साल पहले प्रशांत के NDA में हुआ था सिलेक्शन कैप्टन जमानियां कस्बा बाजार के रहने वाले थे। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा जमानियां के सेंट मैरीज स्कूल से की थी। 2022 में नेशनल डिफेंस अकादमी (एनडीए) से उनका चयन हुआ था। उनकी बड़ी बहन सलोनी की शादी पिछले महीने ही हुई थी, जबकि छोटा भाई मयंक घर पर रहकर पढ़ाई करता है। पिता बोले- जमानियां के सीओ ने उन्हें सूचना दी पिता पुरुषोत्तम चौरसिया ने बताया कि जमानियां के सीओ ने उन्हें सूचना दी कि क्या उन्हें प्रशांत के बारे में कोई जानकारी मिली है। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे को फोन किया। फोन उसके एक दोस्त ने उठाया और कहा कि आप तुरंत यहां आ जाइए। उसने फ्लाइट के दो टिकट भी भेजे। रात में फ्लाइट नहीं होने के कारण वे लोग सुबह फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे और वहां से सड़क मार्ग से देहरादून गए। वहां पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि 20 मार्च को नदी पार करने के दौरान वह अपने डूबते हुए साथी को बचाने की कोशिश कर रहे थे, उसी दौरान कैप्टन भी तेज बहाव की चपेट में आ गए और नदी में गिर गए। जिससे उनके सिर में चोट लग गई और उनकी मौत हो गई। पड़ोसी नारायण दास चौरसिया ने बताया कि प्रशांत चौरसिया हमारे समाज के एक बहुत ही गौरवशाली पद पर थे। यह हम सभी के लिए गर्व की बात थी। जब उनका चयन हुआ था, तब पूरे बाजार और नगर में खुशी थी। उन्होंने कहा कि आज वही दिन याद आ रहा है और आज का दिन भी, जब पूरे बाजार और नगर में शोक का माहौल है। बाजार बंद है और लोग शोक में डूबे हैं। ----------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- चंदौली में ससुर बोले- SDM दामाद जन्मजात नपुंसक:झूठ बोलकर शादी की, एसडीएम बेटी का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा चंदौली में SDM दिव्या ओझा के पिता ने अपने SDM दामाद अनुपम मिश्रा पर नपुंसक होने का आरोप लगाया। कहा- झूठ बोलकर शादी की गई। वह जन्मजात नपुसंक है। बेटी जब इसपर सवाल उठाती तो उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते थे। दहेज में 20 करोड़ मांगने का भी आरोप लगाया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में शहीद दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि:भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, अशफ़ाक़ुल्लाह ख़ां की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण
    Next Article
    'किसका नाम FIR से हटाया, किसको बचाया?':अखिलेश यादव ने गाेरखपुर हत्याकांड पर CM योगी को घेरा, बोले- हवा बदल रही है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment