Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के 19 जिलों में बारिश का अलर्ट:40 की स्पीड से हवा चलेगी, बरसात से 5 डिग्री तक लुढ़का पारा

    4 hours ago

    2

    0

    यूपी में बारिश का दौर थमने वाला नहीं है, क्योंकि मौसम विभाग ने 19 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को प्रदेशभर में दिन के तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। तापमान 35-37 डिग्री से लुढ़ककर 30 डिग्री तक पहुंच गया। पिछले 24 घंटे की बात करें तो 15 जिलों में बारिश हुई। कुछ इलाकों में धुंध भी देखने को मिली। बांदा में हवा की रफ्तार 74 किमी प्रति घंटे दर्ज की गई। बारिश और तेज हवा से फसलों को नुकसान हुआ है। अयोध्या सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री दर्ज किया गया। बिजनौर सबसे ठंडा रहा, यहां का न्यूनतम पारा 11 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- अगले 24 घंटे तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि देखने को मिलेगी। हालांकि, 26 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके बाद फिर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। 4 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम सरकार बोली- फसल गिरी तो किसान बीमा क्लेम कर सकते हैं बारिश से जिन किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है, उनके लिए राहत की खबर है। सरकार के मुताबिक, कटाई के 14 दिनों के भीतर अगर फसल खराब होती है तो किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा क्लेम कर सकते हैं। जिला प्रशासन प्राकृतिक आपदा से फसल नुकसान का सर्वे कर रिपोर्ट देगा, जिसके आधार पर यूपी सरकार मुआवजा देने का फैसला कर सकती है। आंधी से गेहूं, अरहर की फसल को नुकसान, कैसे करें बचाव कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश और तेज हवा का असर रबी, जायद और बागवानी फसलों पर पड़ा है। इस समय अरहर, सरसों, चना, मटर, मूंग और मूंगफली में फलियां बन रही हैं और दाने भर रहे हैं। तेज हवा चलने से फलियां फट सकती हैं और दाने झड़ सकते हैं। गेहूं की फसल भी तेज हवा से गिर सकती है, जिससे पैदावार कम होने का खतरा है। सब्जियों में भिंडी, टमाटर, लौकी, खीरा, तरबूज, खरबूजा, बैंगन और मिर्च के फूल व छोटे फल गिर सकते हैं। किसानों को सलाह दी गई है कि जो फसल पक चुकी है, उसकी तुरंत कटाई कर लें और सुरक्षित जगह पर रखें। खेतों में पानी जमा न होने दें, इसके लिए जल निकास की सही व्यवस्था करें। --------------------------------------- मौसम से जुड़ी हुई ये खबर भी पढ़ें- राजस्थान-UP के कई हिस्सों में बारिश:बिहार में आंधी-बिजली से 7 मौतें, पटना में ओले गिरे; हिमाचल में लगातार पांचवें दिन बर्फबारी उत्तर भारत के कई राज्यों में शनिवार को मौसम बदल गया। राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे मौसम ठंडा हो गया। वहीं दिल्ली में सुबह कोहरा छाया रहा और ठंडी हवाएं चलती रहीं। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    फरसा वाले बाबा के शिष्य बोले- ट्रक से जानबूझकर कुचला:नागालैंड नंबर वाला कंटेनर क्यों छिपा रही पुलिस? CCTV से खुलेगा राज
    Next Article
    नेजा चढ़ाकर लौट रही मैक्स पिकअप पलटी:एटा में 10 वर्षीय किशोर की मौत, दो अन्य घायल; पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment