Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के 10 शहरों में बारिश, 44 में अलर्ट:लखनऊ में आंधी से टेंट गिरा, 70 की स्पीड से हवाएं चलेंगी; कल भी बिगड़ा रहेगा मौसम

    4 hours ago

    2

    0

    यूपी में आंधी और बारिश का सिलसिला जारी है। गुरुवार को लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी, अयोध्या, प्रयागराज, प्रतापगढ़, गाजियाबाद, संभल, फर्रुखाबाद और हाथरस में बारिश हुई। बरेली समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बादल छाए हैं। लखनऊ और आसपास के इलाकों में तड़के 4.30 बजे आंधी चली। फिर बरसात शुरू हो गई। करीब 3 घंटे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। इस दौरान कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। कुछ जगहों पर जलभराव भी देखा गया। फिलहाल धूप निकल आई है। लेकिन, नमी भरी हवाएं मौसम में ठंडक बनाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज यानी गुरुवार को 44 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ हवा की रफ्तार 50 से 70 किमी. प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। लोग सतर्क रहें। जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। दरअसल, प्रदेश में पिछले 7 दिनों से मौसम बिगड़ा हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से मौसम बदला है। अधिकतम तापमान 40°C से नीचे आ गया है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो 38 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ बांदा प्रदेश में सबसे गर्म रहा। 16 डिग्री के साथ बिजनौर में सबसे ठंडा रहा। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- उत्तर भारत के ऊपर सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से बादल बन रहे हैं। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी भरी हवाएं और पश्चिम से आने वाली सूखी हवाएं आपस में टकराकर वातावरण को अस्थिर बना रही हैं। आज और कल मौसम बिगड़ा ही रहेगा। फिर गर्मी अपने तेवर दिखाएगी। मौसम की तस्वीरें- अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम ? आपके शहर में मौसम कैसा है, कब तक मौसम खराब रहेगा? जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलमारी खोलते ही चौंकी पुलिस, मिला 'मौत का तहखाना', 4 गिरफ्तार
    Next Article
    कानपुर में मजदूरों से भरी बस नहर में गिरी:पुलिस ने सभी 21 लोगों को रेस्क्यू किया, डंपर से टक्कर के बाद हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment