Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में मजदूरों से भरी बस नहर में गिरी:पुलिस ने सभी 21 लोगों को रेस्क्यू किया, डंपर से टक्कर के बाद हादसा

    3 hours ago

    2

    0

    कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। मजदूरों से भरी एक प्राइवेट बस डंपर से टकराने के बाद बेकाबू होकर नहर में जा गिरी। मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी 21 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कुछ मजदूर घायल हैं, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। बस में सवार सभी मजदूर रानियां स्थित एक फैक्ट्री में काम करने जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार बस की सामने से आ रहे डंपर से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और बस सीधे नहर में जा गिरी। 2 तस्वीरें देखिए- हादसे के बाद मची अफरा-तफरी बस के नहर में गिरते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव काम शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। 21 मजदूरों का रेस्क्यू, कई घायल पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया और सभी 21 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि कई को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर है। क्रेन की मदद से बस को निकाला जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के 10 शहरों में बारिश, 44 में अलर्ट:लखनऊ में आंधी से टेंट गिरा, 70 की स्पीड से हवाएं चलेंगी; कल भी बिगड़ा रहेगा मौसम
    Next Article
    भदोही में आज से स्व-गणना अभियान शुरू:डीएम शैलेष कुमार ने 21 मई तक जनभागीदारी की अपील की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment