Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी होमगार्ड परीक्षा का दूसरा दिन:कानपुर में केमिस्ट्री लेक्चरर सहित 3 अरेस्ट, AI से नकल कराने का आरोप; लखनऊ में अभ्यर्थी की मौत

    20 hours ago

    1

    0

    यूपी में 42 हजार होमगार्ड पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का आज रविवार को दूसरा दिन है। दूसरे दिन भी परीक्षा केंद्रों पर सख्ती देखने को मिली। अभ्यर्थियों की रेटिना स्कैनिंग और बायोमेट्रिक के बाद ही एंट्री दी गई। वहीं, लखनऊ में परीक्षा केंद्र जा रहे एक अभ्यर्थी की सड़क हादसे में मौत हो गई। पहले दिन 25% अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। भर्ती बोर्ड के अनुसार दोनों पालियों की लिखित परीक्षा में कुल 8,44,066 अभ्यर्थियों के स्थान पर 6,35,856 (75.33%) अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 74 जिलों में 1053 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। श्रावस्ती में कोई केंद्र नहीं बनाया गया है। पुलिस ने पहले दिन परीक्षा में एआई से नकल कराने के आरोप में केमिस्ट्री के लेक्चरर सहित 3 लोगों को अरेस्ट किया है। पुलिस के अनुसार, सभी नकल कराने की तैयारी कर रहे थे। एक बंद क्लासरूम से मोबाइल और प्रिंटर्स जब्त किए गए हैं। तीनों आरोपियों को को जेल भेज दिया गया है। शनिवार से शुरू हुई परीक्षा 27 अप्रैल तक चलेगी। 25 लाख अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी है। परीक्षा को देखते हुए पूरे प्रदेश में पुलिस अलर्ट मोड पर है। 2 घंटे की परीक्षा में 100 अंकों के बहुविकल्पीय सवाल पूछे जा रहे हैं। 3 तस्वीरें देखिए… बोर्ड ने दरोगा भर्ती के दौरान दिए थे धार्मिक प्रतीक चिन्ह न उतरवाने के निर्देश होमगार्ड परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को एंट्री के पहले कई जगहों पर कलावा कटवाया गया और धार्मिक-सांस्कृतिक चिह्नों को उतरवाया जा रहा। हालांकि, दरोगा भर्ती परीक्षा के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कहा था- किसी भी अभ्यर्थी के धारण किए गए धार्मिक सांस्कृतिक चिह्नों जैसे कलावा, मंगलसूत्र को न उतारा जाए। अगर ऐसा कोई मामला आता है तो दोषी कर्मियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, होमगार्ड परीक्षा में अलग से ऐसा कोई आदेश नहीं जारी किया गया है। होमगार्ड भर्ती परीक्षा से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए नीचे ब्लाग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोलीबारी के बाद हिल्टन के बाहर मची अफरा-तफरी, महिला रिपोर्टर की आंखों देखी
    Next Article
    यूपी में ब्रिटिश मौलाना के मदरसे पर चल रहा बुलडोजर:25-30 कमरे, कीमत-5 करोड़ रुपए; आरोप- विदेशी फंडिग से बनाया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment