Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू:बिजनौर में 13 केंद्रों पर 27 अप्रैल तक होगी परीक्षा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    4 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित यूपी होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा बिजनौर में आज, 25 अप्रैल से शुरू हो गई है। यह परीक्षा 27 अप्रैल तक चलेगी। जनपद के 13 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जहां नकल विहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिले में होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए कुल 34,272 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। प्रत्येक पाली में 5,712 परीक्षार्थी शामिल होंगे। यह परीक्षा तीन दिनों में छह पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न होगी। प्रत्येक केंद्र पर एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं ताकि परीक्षा सुचारु रूप से संचालित हो सके। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और स्मार्ट वॉच ले जाने पर प्रतिबंध है। महिला अभ्यर्थियों को अंगूठी, ईयर टॉप, ईयर रिंग और नोज रिंग पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा के लिए बनाए गए 13 केंद्रों में आर्य वैदिक कन्या इंटर कॉलेज बिजनौर, जीआईसी बिजनौर, बिजनौर इंटर कॉलेज, जीजीआईसी बिजनौर, वर्धमान कॉलेज बिजनौर, किसान इंटर कॉलेज पीली चौकी, हत्यानंद सार्वजनिक इंटर कॉलेज झालू, किसान इंटर कॉलेज मड़ावली आरजेपी इंटर कॉलेज, पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज झालू, केपीएस कन्या इंटर कॉलेज बिजनौर, आरबीडी महिला महाविद्यालय बिजनौर और गुरु गृह इंटर कॉलेज विदुर कुटी बिजनौर शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में सड़क हादसे में अज्ञात बुजुर्ग की मौत:पुलिस ने शिनाख्त के लिए आमजन से सहयोग की अपील की
    Next Article
    सीतापुर होमगार्ड परीक्षा: जेवरात-जूते उतरवाकर मिला प्रवेश:नकल रोकने को कलावा भी उतरवाई गईं, 7 केंद्रों पर हो रहा एक्जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment