Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर होमगार्ड परीक्षा: जेवरात-जूते उतरवाकर मिला प्रवेश:नकल रोकने को कलावा भी उतरवाई गईं, 7 केंद्रों पर हो रहा एक्जाम

    4 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा आज पहले दिन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में प्रशासनिक अमला जुटा हुआ है। जनपद के कुल 7 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में कुल 17,856 अभ्यर्थी तीन दिनों में शामिल होंगे। प्रत्येक पाली में 2,976 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन द्वारा कड़े इंतजाम किए गए हैं। केंद्रों पर प्रवेश से पहले महिला और पुरुष अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली जा रही है। अभ्यर्थियों को कलावा, जेवरात,जूते मोजे, बेल्ट और अन्य संदिग्ध वस्तुएं बाहर ही उतरवाने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। इससे परीक्षा की शुचिता बनाए रखने में मदद मिल रही है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित हो रही है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चल रही है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की जा रही है, जिससे किसी भी तरह की गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई संभव हो सके। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 7 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 3 सीओ, 21 इंस्पेक्टर सहित 234 पुलिस कर्मियों को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर लगाया गया है, जो परीक्षा की निष्पक्षता और शांति बनाए रखने में जुटे हुए हैं। जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने और सभी नियमों का पालन करने की अपील की है। डीएम एसपी भी लगातार भ्रमणशील है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू:बिजनौर में 13 केंद्रों पर 27 अप्रैल तक होगी परीक्षा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
    Next Article
    कानपुर में मेयर प्रमिला पाण्डेय एक्शन मोड में:कब्जेदार नहीं हटे तो बुलडोजर चलेगा, गंदगी मिली तो कर्मचारियों का वेतन रोका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment