Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बोर्ड रिजल्ट को लेकर छात्र छात्राओं में उत्साह:बोले 90% आने की उम्मीद, रिजल्ट से पहले बच्चों में दिखा आत्मविश्वास और खुशी

    6 hours ago

    1

    0

    एशिया की सबसे बड़ी परीक्षा संस्था माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के 10वीं और 12वीं के 53 लाख से अधिक परीक्षार्थियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। यूपी बोर्ड मुख्यालय, प्रयागराज में आज शाम 4 बजे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित किए जाएंगे। बोर्ड के सचिव भगवती सिंह और सभापति डॉ. महेंद्र देव संयुक्त रूप से रिजल्ट जारी करेंगे। रिजल्ट को लेकर विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह और हल्की घबराहट दोनों देखने को मिल रही है। छात्र-छात्राएं अपने भविष्य को लेकर काफी आशान्वित हैं और अच्छे परिणाम की उम्मीद कर रहे हैं। प्रयागराज के रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बताया कि उनकी तैयारी बेहतर रही है और परीक्षा भी अच्छी गई थी, इसलिए उन्हें 90 प्रतिशत से अधिक अंक मिलने की उम्मीद है। उनका कहना है कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और नियमित अभ्यास ने उन्हें आत्मविश्वास दिया है। वहीं, अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों में भी रिजल्ट को लेकर उत्सुकता चरम पर है। कई छात्र-छात्राएं अपने मोबाइल और इंटरनेट के जरिए रिजल्ट चेक करने की तैयारी में जुटे हैं। अभिभावकों में भी बच्चों के परिणाम को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। गौरतलब है कि इस वर्ष यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच कुल 15 कार्य दिवसों में आयोजित की गई थीं। परीक्षा संपन्न होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 18 मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल तक चला। प्रदेश भर में बनाए गए 254 मूल्यांकन केंद्रों पर करीब पौने तीन करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। अब परिणाम जारी होने के साथ ही लाखों विद्यार्थियों के करियर की दिशा तय होगी। कुछ छात्र आगे की पढ़ाई के लिए विषय चुनेंगे, तो कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुट जाएंगे। फिलहाल सभी की निगाहें आज शाम 4 बजे आने वाले रिजल्ट पर टिकी हैं, जिसका इंतजार हर छात्र-छात्रा बेसब्री से कर रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केंद्रीय हिंदी संस्थान को विश्वविद्यालय बनने की मंजूरी:यूजीसी से NOC मिली, 3 साल में मानक पूरे करने की शर्त
    Next Article
    सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 तक खुलेंगे स्कूल...डीएम का आदेश:कानपुर में 24 और 25 अप्रैल को भीषण लू का अलर्ट, अगले 48 घंटे होगी भीषण गर्मी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment