Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट थोड़ी देर में:अयोध्या में 30539 स्टूडेंट्स की धड़कने तेज, रिजल्ट का इंतजार

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का रिजल्ट आज जारी होने जा रहा है। जिले के 30,475 छात्र-छात्राओं की नजरें परिणाम पर टिकी हैं। इस बार 115 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई थी, जिसे प्रशासन ने सख्ती और तकनीक के दम पर नकलविहीन तरीके से पूरा कराया। पिछले वर्षों में लड़कों की तुलना में लड़कियों ने बाजी मारी थी। इस बार परीक्षा परिणाम पर सभी की निगाहें टिकी हुई है। 18 फरवरी से शुरू हुई परीक्षा के मुख्य पेपर 15 दिनों से भी कम समय में निपटा दिए गए। खास बात यह रही कि परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन महज 14 दिनों में पूरा कर लिया गया। इसे पिछले वर्षों के मुकाबले रिकॉर्ड समय माना जा रहा है। संवेदनशील केंद्रों पर कड़ी निगरानी परीक्षा को निष्पक्ष बनाने के लिए 16 केंद्रों को संवेदनशील और 5 को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया था। यहां अतिरिक्त पुलिस बल, सीसीटीवी कैमरे और लगातार मॉनिटरिंग की व्यवस्था रही। प्रशासन ने किसी भी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं छोड़ी। डिजिटल मॉनिटरिंग से पारदर्शिता शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस बार डिजिटल मॉनिटरिंग, समयबद्ध योजना और प्रशासनिक सख्ती का असर साफ दिखा। परीक्षा से लेकर मूल्यांकन तक हर प्रक्रिया पारदर्शी रही। रिजल्ट जल्दी, एडमिशन में राहत इस बार परिणाम पहले जारी होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे छात्र-छात्राओं को आगे की पढ़ाई और एडमिशन प्रक्रिया में आसानी मिलेगी। अब सभी को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में पोषण पखवाड़े का समापन:जागरुकता रैली निकाली, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई हुई
    Next Article
    CSK ने आयुष म्हात्रे के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान, मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके खिलाड़ी को बनाया हिस्सा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment